मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी

मुझे अपने काबिल बना ज़िन्दगी
नहीं ऐसे ठोकर लगा ज़िन्दगी

हमें भी तो जीना सिखा ज़िन्दगी
नई राह कोई दिखा ज़िन्दगी

किसी रोज़ उनसे मिला ज़िन्दगी
पता उनका मुझको दिला ज़िन्दगी

बने बुत हैं बैठे मेरे ईश तो
उन्हें हाल मेरा सुना ज़िन्दगी

मिली ही नही है जिसे छाँव कल
उसे धूप से मत डरा ज़िन्दगी

चले आ रहे हैं सभी स्वार्थ बस
मेरा इनसे दामन बचा ज़िन्दगी

कभी तो कोई बनके अपना मिले
मुझे भी उन्हीं से मिला ज़िन्दगी

तरसता रहा जिस खुशी के लिए
खुशी वो प्रखर को दिला ज़िन्दगी

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर 

( बाराबंकी )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मेरे आस पास में | Mere aas Paas me

    मेरे आस पास में ( Mere aas paas me )    कोई नादान हो रहा है मेरे आस पास में, उम्मीदों को बो रहा है मेरे आस पास में। बारिशों से कहिए कि पूरा झूम के बरसें, कोई ख़्वाब धो रहा है मेरे आस पास में। वो ज़माने भर के सैंकड़ों भंडार छोड़ के, हसरतों…

  • नये रंग भरने वाला था | Ghazal Naye Rang

    नये रंग भरने वाला था ( Naye Rang Bharne Wala Tha ) हमारा जाम मुहब्बत से भरने वाला था कोई उमीद की हद से गुज़रने वाला था जवाब उस से मुहब्बत का किस तरह मिलता वो गुफ़्तगू भी सवालों में करने वाला था ये एक बात ही ज़ाहिर है उसकी आंँखों से ज़रा सी देर…

  • परी आसमान की | Pari Aasman ki

    परी आसमान की ( Pari aasman ki )    जब बात चल रही थी वहाँ आन-बान की लोगों ने दी मिसाल मेरे खानदान की मैं हूँ ज़मीन का वो परी आसमान की कैसे मिटेगी दूरी भला दर्मियान की देखूं मैं उसके नखरे या माँ बाप की तरफ़ सर पर खड़ी हुई है बला इम्तिहान की…

  • सबको प्रेषित शुभकामना

    सबको प्रेषित शुभकामना न‌ए वर्ष पर सबको प्रेषित शुभकामना न‌ईमृदुल हृदय की अर्पित मंजुल संवेदना न‌ई सजे आपके अधरों पर नूतन मुस्कान सदाभरे चित्त में चंदन सी निर्मल भावना नई सुलग रही हर साँस यहाँ,मन में अवसाद भराहँसे सृष्टि, चँद्रिका खिले, हो‌ नित सर्जना नई करें आज से चिर प्रशांत मंगल की अभिलाषामधुर भाव अंतर…

  • नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगते

    नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगते नफ़रतों के ये नजारे नहीं अच्छे लगतेखून से लिपटे हमारे नहीं अच्छे लगते कद्र -जो मात- पिता की न किया करते हैंअपने ऐसे भी दुलारे नहीं अच्छे लगते जान लेती हैं हमारी ये अदाएँ तेरीयूँ सर -ए बज़्म इशारे नहीं अच्छे लगते जिनमें ज़हरीले से दाँतों की रिहाइश…

  • आसां नहीं होता | Ghazal Aasan Nahi Hota

    आसां नहीं होता ( Aasan Nahi Hota )   बज़ाहिर लग रहा आसां मगर आसां नहीं होता बहुत दुश्वार उल्फ़त का सफ़र आसां नहीं होता। ज़मीं एहसास की बंजर अगर इक बार हो जाये लगाना फिर मुहब्बत का शजर आसां नहीं होता। सुनो अहदे वफ़ा करना अलामत इश्क़ की लेकिन निभाना अहद यारों उम्र भर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *