मुक्तिपथ

मुक्तिपथ

मुक्तिपथ

चल पड़ा हूँ मैं,
बंधनों की राख से उठकर,
स्वप्नों के नभ को छूने

जहाँ विचार, वाणी और विवेक
स्वाधीन साँसें लेते हैं।

नहीं चाहिए अब
वह शांति,
जो चुप्पियों की बेड़ियों में बंधी हो,
न वह प्रेम,
जो स्वार्थ के कटघरों में सज़ा काटे।

मैं चाहता हूँ
एक उजास
जो भीतर से फूटे,
एक सत्य
जो भय से नहीं, आत्मा से उपजे।

संस्कारों की लीक पर चला
पर हर मोड़ पर टकराया
अपने ही अंतर के प्रश्नों से—
क्या यही धर्म है?
क्या यही न्याय?

अब जो चल रहा हूँ
तो लौटना नहीं है—
यह पथ मेरा नहीं,
यह पथ मैं स्वयं हूँ।

मुक्तिपथ…
जहाँ मैं,
मेरा मौन,
और मेरी आत्मा
एक संग गाते हैं
प्रेम, विद्रोह और जागरण का गीत।

अमरेश सिंह भदौरिया
प्रवक्ता हिंदी
त्रिवेणी काशी इ० कॉ० बिहार, उन्नाव

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • मतलबी | Kavita Matlabi

    मतलबी ( Matlabi ) मतलबी म+तलबी मत+लबी मतल+बी म त ल बी । म=मैं त=तुम ल=लगन बी=बीतना अर्थात मेरा या तुम्हारा किसी लगन में बीत जाना खरच हो जाना क्या ग़लत है किसी का मतलबी हो जाना।। डॉ. जगदीप शर्मा राही नरवाणा, हरियाणा। यह भी पढ़ें :- गुरु ज्ञान की ज्योत | Guru Gyan ki…

  • लव-कुश का दर्द | Lav Kush ka Dard

    लव-कुश का दर्द ( Lav-Kush ka dard ) पुत्र की पाती पिता के नाम   आदरणीय पिताजी, दुनिया कहती हैं, आप भगवान है, मैं भगवान का बेटा हूं, जो सबका मालिक है, जो संसार के दुःखों को हरता है, जो कण कण में समाया हुआ है, जो न्यायकारी है, मैं उन्हीं भगवान का बेटा हूं,…

  • माँ से ख़ुशी

    माँ से ख़ुशी माँ दुर्गा का साया जीवन में हो lआयी ख़ुशियों की छाया अहो llपग – पग शांति का निवास हो lप्रतिदिन प्रकाश का वास हो llतू अंबे , जग दंबे lतुही दुर्गा , तुही लक्ष्मी ll खेलो – कूदो उल्लास के आँचल में lक्लेश – कष्ट दूर हो छाह के भाव में llओड…

  • हर हाल में मुस्कुराया करें | Har Haal Mein

    हर हाल में मुस्कुराया करें हर हाल में,मुस्कुराया करें ।दुखों को, भूल जाया करें।व्यर्थ के, तनावों में ।जीवन को ना बिताया करें ।जीवन मिलता है, बस एक बार ।इसको ऐसे ना गंवाया करें ।खुशीयों का, लें आनन्द ।रंजों को , भूल जाया करें ।ईश्वर से, जो मिला है ।उस सुख को ही चलो भोगें ।अपनी…

  • शांति का संदेश देता है भारत | Bharat par kavita

    शांति का संदेश देता है भारत! ( Shanti ka sandesh deta hai bharat )   ज्ञान की शीतल हवा देता है भारत, मोहब्बत का पाठ पढ़ाता है भारत। दुनिया में मजहब हो सकते हैं कई, मोक्ष का रास्ता दिखाता है भारत।   कर्मो का नतीजा भगवान भी झेले, कर्मों का पाठ हमें पढ़ाता है भारत।…

  • एक चने ने

    एक चने ने मेरे आँगन नित्य सवेरे बुलबुल आती एकसच्च बोलो-सच बोलो की मधुर लगाती टेक मधुर लगाकर टेक मुझे हैरान करेकैसी खोटी बातें ये नादान करे झूठा और बेईमान भला सच कैसे बोलेज़हर बेचने वाला अमृत कैसे तौले मूरख पंछी मुझको कैसी सीख दे रहानहीं चाहिए बिन मांगे क्यों भीख दे रहा तेरी मीठी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *