Mulaqat to Hogi

मुलाकात तो होगी | Mulaqat to Hogi

मुलाकात तो होगी !

( Mulaqat to hogi ) 

 

ख्वाबों में ही हो चाहे,मुलाक़ात तो होगी,
तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी।

अपने तसव्वुर में मुझको बसाये रखना,
ये मशवरा है मेरा आँसू छुपाए रखना।
दिल की है बात दिल में,शुरुआत तो होगी,
ख्वाबों में ही हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी,
तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी।

उसके जिगर पे मेरा देखो है जादू छाया,
इस आशिक़ी में मैंने दिल का वो कोना पाया।
मंजर भले ही बदलें, महक साथ तो होगी,
ख्वाबों में ही हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी,
तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी।

दुनिया को कब हैं छोड़ी, रंगीन हवाएँ,
काबू में है नहीं दिल दे-दे मुझे दवाएँ।
छलका दे मय का प्याला देह राख तो होगी,
ख्वाबों में ही हो चाहे, मुलाक़ात तो होगी,
तूफ़ाँ कोई उठेगा बरसात तो होगी।

लेखक : रामकेश एम. यादव , मुंबई
( रॉयल्टी प्राप्त कवि व लेखक )

यह भी पढ़ें :-

फूल बिछाना आ गया | Phool Bichana aa Gaya

Similar Posts

  • मायके में | Kavita Mayke Mein

    मायके में ( Mayke Mein ) मौसमों का आना जाना है मायके में सावन से रिश्ता पुराना है मायके से हरियाली तीज पर मायके आती हैं बेटियां सावन के झूलों में झुलाई जाती हैं बेटियां लाड़ जो पीछे छोड़ गई थी आती है वापिस पाने को मां पापा भी जतन करते, बेटी के नाज़ उठाने…

  • बिना सोचे समझे | Kavita Bina Soche Samjhe

    बिना सोचे समझे ( Bina soche samjhe )    कहां जा रहे हो किधर को चलें हो बिन सोंचे समझे बढ़े जा रहे हो।   कहीं लक्ष्य से ना भटक तो गये हो ! फिर शान्त के क्यों यहां हम खड़े हो!   न पथ का पता है न मंजिल है मालुम दिक् भर्मित होके…

  • हिंदी दिवस | Hindi diwas kavita

    हिंदी दिवस ( Hindi diwas )   मै हाल-ए-दिल अपना किसको सुनाऊँ, अपनी घुटन को कहाँ ले के जाऊँ। बुलंदी पे अपना कभी मर्तबा था , मै चाहू उसे फिर भी वापस ना पाऊँ । मै हिन्दी हूँ ,मुझको किया गैर सबने, मै अपनो की जिल्लत को कैसे भुलाऊँ । एक शाम मै बहुत खुश…

  • धरती | Muktak dharti

    धरती ( Dharti )   धरा मुस्कुराई गगन मुस्कुराया। खिल गए चेहरे चमन हरसाया। बहती बहारों में खुशबू यू आई। धरती पर चांद उतरकर आया।   धरती अंबर चांद सितारे। हिल मिलकर रहते सारे। वीर तिलक करके माटी का। पूजे माता चरण तुम्हारे।   कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन नवलगढ़ जिला झुंझुनू ( राजस्थान ) यह…

  • वो लाज रखे सबकी | Poem wo laaj rakhe sabki

    वो लाज रखे सबकी ( Wo laaj rakhe sabki )   जो सबका रखवाला है दुनिया का करतार। वो लाज रखे सबकी जग का सृजन हार।   जिसके हाथों में डोर है वो नीली छतरी वाला। चक्र सुदर्शन धारी माधव मोहन मुरली वाला।   सबको जीवनदान देते जग के पालन हारे। दीनबंधु भक्त वत्सल दीनों…

  • दुलार | Poem dulaar

    दुलार ( Dulaar )     नन्ना मुन्ना राजदुलारा, सबकी आंखों का तारा। आशाओं भरा सितारा, खुशियों का खजाना सारा।   खुशी की शुभ घड़ी आई, घर-घर बंट रही बधाई‌। दादी अम्मा को दुहाई, किलकारी सबके मन भाई। बधाई हो बधाई,बधाई हो बधाई।   नटखट बालक इठलाता, मोहक मोहक मुस्काता। कृष्ण कन्हैया सलोना, ठुमक ठुमक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *