Parvat parvat shikhar shrinkhala

पर्वत पर्वत शिखर श्रृंखला | Parvat parvat shikhar shrinkhala

पर्वत पर्वत शिखर श्रृंखला

( Parvat parvat shikhar shrinkhala )

 

पर्वत पर्वत शिखर श्रृंखला, मेघ दिखे घनघोर घटा।
अवनि को अम्बर ने देखा,प्रेम मिलन की प्रथम छंटा।

आएगी ऋतु बार बार पर, प्रियतम बोलो कब आओगे,
कल कल छल छल निर्मल जल,सागर मे मिलती खोल जटा।

 

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

 

मोह

( Moh )

 

जब मोह खत्म हो जाता है, तब आस बिखर सा जाता है।
उम्मीद टूट कर टहनी से, तरूवर से अलग हो जाता है।

विश्वास का पौधा पत्तों सा, पतझड में अलग हो जाता है,
फिर प्यार पतित हो जाता है, जब मोह खत्म हो जाता है।

 

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

 

सिमट कर

( Simat kar )

 

सिमट कर आखिरी पन्नों में ही बस, नाम बाकी है।
हृदय में ही दबा सा रह गया,कुछ जज्बात बाकी है।

टटोलों ना खंगालो दिल को मेरे,आखिरी पल है,
अगर ये शेर जिन्दा है तो वो, एहसास बाकी है।

 

??

उपरोक्त कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

रुग्ण जीवन | Poem rugn jeevan

Similar Posts

  • बुढ़ापा की लाठी | Laghu Katha

    नीमा को ससुराल आये तीन माह ही हुए थे ।वह रट लगा दी कि मैं अलग खाऊंगी। आज से चूल्हा अलग…! मैं आपके मां-बाप को भोजन नहीं दे सकती। राहुल के लाख समझाने के बावजूद भी नीमा पत्थर की लकीर बनी रही। राहुल के मां-बाप भी हारकर अपनी बहू नीमा को कह दिये तुम्हें जो…

  • पहचान | Pehchan Hindi Story

    आज मेरा पहला उपन्यास छप कर आया है , इसे मैंने पापा को समर्पित किया है , जो हूँ आज उन्हीं की वजह से हूँ। यूँ तो कुछ साल पहले तक मैं उनसे नफरत करता था , उन्हें पापा भी नहीं कहता था , कोशिश करता था कि उनसे बात ही न करनी पड़े ,…

  • आंखों से करती जादू है | Ghazal Aankhon se

    आंखों से करती जादू है आंखों से करती जादू है दिल होता यूं बेकाबू है सांसें महके तुझमें हर पल उड़ती जो तेरी ख़ुशबू है देख रहा है दूर खड़ा वो आ के बैठा कब पहलू है कब फ़ूल दिया है उल्फ़त का मारा नफ़रत का चाकू है बात न की आज़म यूं तुझसे कड़वी…

  • Laghukatha | मुझे आजाद कर दो

    वेंटिलेटर पर पड़ी वह बार-बार एक ही बात बोले जा रही है “मैं मर जाना चाहती हूं,प्लीज मुझे मर जाने दो।” जिंदगी और मौत के बीच झूलती उस लड़की को जिंदगी से इस कदर नफरत हो गयी है कि अपने हाथों से ऑक्सीजन मास्क,तमाम नलियां नोचने की कोशिश कर रही है। नर्सें उसके दोनों हाथ…

  • हमसफ़र | Laghu Katha Humsafar

    अक्सर हम यही सोचते रहते है कि यार हमसफ़र ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए।लेकिन कभी ये नहीं सोचते कि जो हमारे लिए हम जैसा हो उसके लिए हम भी वैसे हो पाएंगे क्या? नहीं ना? तो फिर उम्मीद बस एक से ही क्यूं?हम खुद को भी तो उसके हिसाब से ढालने का प्रयास कर…

  • पेपर आउट

    सुबह के समय टहलते हुए एक दिन सोहन अपने मित्र मोहन से टकरा गया। सोहन ने मोहन से उसकी पारिवारिक कुशलक्षेम पता करने के बाद पूछा- “मोहन भाई, आपके बेटे कृष्णा का नीट एग्जाम का रिजल्ट का क्या हुआ? उसका तो नंबर आ गया होगा?” “क्या कहूँ, भाई? उसकी तो किस्मत ही खराब है।” “क्यों?…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *