Jhoola Jhool rahe Ghanshyam

झूला झूल रहे घनश्याम | Jhoola Jhool rahe Ghanshyam

झूला झूल रहे घनश्याम

( Jhoola jhool rahe ghanshyam ) 

 

झूला झूल रहे घनश्याम, झूला रही मात यशोदा।
पालना में पालनहारे, कृष्ण सुदर्शन धारी योद्धा।
झूला झूल रहे घनश्याम

सारे जग का सृजनहारा, मोहन माधव कान्हा प्यारा।
गोकुल आया नटखट कान्हा, वृंदावन में मुरली हारा।
गोपिया कर रही है मनुहार, भज भज नाम गोविंदा।
तेरी लीला है अपरंपार, जय नटवर नागर नंदा।
झूला झूल रहे घनश्याम

जय हो तेरी जग करतार, मनोहर मोहिनी मूरत।
नंदलाला करे दुलार, कन्हैया प्यारी सांवरी सूरत।
कान्हा किलकारी सुन, दौड़ी आए माता यशोदा।
बालकृष्ण छवि मन भाए, मोर मुकुट सिर चंदा।

नंद भवन में उत्सव आया, सजी नगरी सारी।
परकोटा घर द्वार सज रहे, धूम मच रही भारी।
अधर मुरली तान बाजे, बरसे सुख आनंदा।
नाच रहे नर-नारी सारे, गोकुल में हर बंदा।
झूला झूल रहे घनश्याम

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

प्यार तेरे शहर का | Pyar Tere Shehar ka

Similar Posts

  • हिंदी का गुणगान करें

    हिंदी का गुणगान करें पंक्ति-नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। भारत माता के भाल बिंदी,अब एक नवीन मुस्कान भरे।नीर क्षीर कर ग्रहे सार को, शुचि हिंदी का गुणगान करें। ताल सुरों का संगम इसमें, बहे रस छंद की धारा है।सात सुरों से शोभती हिंदी, संगीत इसने निखारा है।आओ हम सब…

  • बांसुरी | Bansuri par Geet

    बांसुरी ( Bansuri )    चक्र सुदर्शन धारी केशव, लीला अपरंपार तेरी। मंझधार में डूबी नैया, आकर करना पार मेरी। बजे मुरलिया तेरी मुरली मोहन माधव तेरी, मधुर मनोहर शान है। सकल चराचर रक्षक, जन करते गुणगान है। संकट मोचन मोहिनी मूरत, मत ना करना देरी। कृष्ण कन्हैया दीन दयाला, मधुर बांसुरी तेरी। बजे मुरलिया…

  • लगा आज | Geet Laga Aaj

    लगा आज ( Laga Aaj ) लगा आज हँसने का दिन हैै , उसके मन बसने का दिन है . निकल गए जो बच राहों से , फिसल गए बहकी बाहों से . वे लम्हे कसने का दिन है . पड़ी चमेली अब ये झुलसी , तुलसी भी अब लगती हुलसी . गर्मी में चसने…

  • अब सावन के झूले | Geet Sawan ke Jhoole

    अब सावन के झूले ( Ab sawan ke jhoole )   अब सावन के झूले होंगे, मस्त चलेगी पुरवाई। रिमझिम रिमझिम वर्षा होगी, नभ घटाएं घिर आई।   धानी चुनर ओढ़ धरा, मंद मंद मन मुस्काई। बाग बगीचे पुष्प खिले, महक रही है अमराई ।   धरती अंबर पर्वत नदियां, उमंगों से हो भरपूर। सरितायें…

  • यह दिलकशी तुम्हारी | Yeh Dilkashi Tumhari

    यह दिलकशी तुम्हारी ( Yeh Dilkashi Tumhari ) दिल को लुभा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी। यह चांद सी जवानी यह ज़ाफ़रानी रंगत।फिर उसपे ओढ़नी की यह आसमानी रंगत।सच पूछिए तो जानू रह-रह के मेरे दिल में।हलचल मचा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।नींदें चुरा रही है यह दिलकशी तुम्हारी।…

  • पाती पढ़ी जो प्रेम की

    पाती पढ़ी जो प्रेम की   हिरनी सी कुलांचे भरती बल्लियो मै उछलती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दिन महीने सा लगे पाती के इंतजार में दिखती द्वारे पर खड़े पाती के इंतजार में हाथ में पाती जो आती अँखियां पहले मुस्कुराती पाती पढ़ी जो प्रेम की । दबे पाँव सम्हल चलती पाती पढ़ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *