भोर तक

भोर तक | Kavita Bhor Tak

भोर तक

( Bhor Tak )

 

लोग तो बदल जाते हैं मौसम का रंग देखकर
मगर तुम न बदलना कभी मेरा वक्त देखकर

बड़े नाज़ों से पाला है, यकीं हो न हो तुम्हें शायद
पर तुम न बदलना कभी जमाने का ढंग देखकर

सूरत हो कैसी भी आपकी, दिल से प्यारी मुझे
समझ लेना इसे तुम बस मेरी मुस्कान देखकर

बढ़ो दिन रात मिले हर उचाई तुम्हे यही दुआ है
लोग बदलें लोग देखकर,पर तुम भी न बदलना लोग देखकर

छट जायेगा अंधेरा पर, भोर तक तो चलना होगा
कर्म हि जीवन है बेटे, कर्म तो करना हि होगा

रहा नही कल जब, तब आज को भि है रहना नहीं
चलना है भोर तक, बस लक्ष्य अपना देखकर

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

योगी बन | Kavita Yogi Ban

Similar Posts

  • हृदय मेरा पढ़ पाए | kavita

    हृदय मेरा पढ़ पाए ( Hriday mera padh paye )   अन्तर्मन में द्वंद बहुत है, जाकर किसे दिखाए। ढूंढ रहा हूँ ऐसा मन जो, हृदय मेरा पढ़ पाए।   मन की व्याकुलता को समझे,और मुझे समझाए। राह दिखे ना प्रतिद्वंदों से, तब मुझे राह दिखाए।   बोझिल मन पर मन रख करके,हल्के से मुस्काए।…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

  • हाँ मैं एक पुरुष हूं | Purush

    हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं ( Han main ek purush hoon )    हाॅं मैं एक पुरूष हूॅं, मेरे परिवार की ज़रूरत हूॅं। मैं क्रूर एवं उग्र नही शान्त रहता हूॅं, अपनें परिवार के बारे में सोचता रहता हूॅं।। रिश्तों को समझता हूॅं, दर-दर भटकता रहता हूॅं। तीन बातों का ख़ास ध्यान रखता हूॅं, रूठना…

  • छोटी चीजें | Kavita Choti Chijen

    छोटी चीजें ( Choti Chijen )   छोटी चीज़ों पर नजर रखना बहुत बड़ा काम है छोटी चीज़ें ही जनम देती है विराट चीज़ों को पैदा होता है बरगद का पेड़ छोटे से बीज से देख लेती है छोटी-सी आँखे बड़ी दुनिया को शुरु होती है मीलों का सफर छोटे से कदम से फूटते हैं…

  • पुरानी पेंशन योजना | Purani Pension Yojana

    पुरानी पेंशन योजना ( Purani pension yojana )   सबसे बड़ा पर्व पैरामिलेट्री उस रोज़‌ ही मनाएगा, पुरानी पेंशन लागू हमारी जब कर दिया जाएगा। बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है आज यह हमारे लिए, सोचो समझो महामानवों अब जवानों के लिए।। हालात हमारे कैसे भी रहें हमने झुकना न सीखा, सर्दी-गर्मी तेज़ धूप में…

  • बेटी | Beti par kavita

    बेटी ( Beti )    सृष्टि की संचरित संवेदनित आधार है बेटी। गृहस्थी है समष्टी है वृहद् संसार है बेटी।। स्वर्ग सा ये घर लगे आने से तेरे। मधुर किलकारी सुनी अति भाग्य मेरे। मूर्ति ममतामयी है सहज है संस्कार है बेटी।। गृहस्थी ० सबको बेटी नियति देती है कहां। बेटी न होगी तो बेटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *