छोड़ो कल की बातें

Chhodo Kal Ki Baatein | Kavita -छोड़ो कल की बातें

छोड़ो कल की बातें

( Chhodo Kal Ki Baatein )

 

छोड़ो कल की बातें

जल्दी से संभालो अपना आज;

क्योंकि इसी में छिपे हैं-

तुम्हारी सफलता के सारे राज

छोड़ो कल की बातें ।

 

कल क्या हुआ, कल क्या होगा

इसकी क्यों करते हो फ़िक्र ?

वर्तमान में जो लक्ष्य दिखता

उस तक जाने की पकड़ो डगर ।

छोड़ो कल की बातें ।

 

हर लम्हे को खुल कर जिओ

पता नहीं कल क्या हो जाए;

जो अधूरी इच्छाएँ रह गई हैं

धीरे-2 सबको पूरी कर दिखलाए ।

छोड़ो कल की बातें ।

 

इस भागदौड़ भरे जीवन में

चुपके से अपने भीतर भी झाँकिए;

बहुत से लोगों को क़ैद पाओगे

ज़रा उनके व्यक्तित्व को भी पहचानिए ।

छोड़ो कल की बातें ।

 

कुछ दिन काम से छुट्टी लेकर

परिवार-दोस्तों के साथ समय गुज़ारे;

खेले-कूदे, खुलकर मौज-मस्ती करें

अपने बिगड़े-संबंधों को सुधारे ।

छोड़ो कल की बातें ।

 

आज से नए उद्देश्य तैयार करो

छोड़ो पुरानी ग़लतियों का झमेला ;

आज-अभी को जीभर के जी लो

ना जाने कब बिछड़ जाए यह मेला ।

छोड़ो कल की बातें ।

 

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • बनारस | Kavita Banaras

    बनारस ( Banaras )   कण कण में हैं शंकर जिसके , और मिट्टी है पारस ! तीन लोक से न्यारी नगरी , जिसका नाम बनारस !! आबोहवा यहां का अनुपम, फिजा में बसती मस्ती ! मोक्ष धाम है महादेव का , मानवता की बस्ती !! स्नेह समन्वय सदाचार संग, बहती ज्ञान की गंगा! सुख…

  • वतन के लिए | Pome in Hindi on Watan

    वतन के लिए ( Watan ke Liye ) सर भी झुकते हैं लाखों नमन के लिए जान देते हैं जो भी वतन के लिए सिर्फ़ नारों से क्या होगा ऐ दोस्तो रौनक़े बख़्श दो अंजुमन के लिए मेरे बच्चों से उनकी ख़ुशी छीन ली और क्या चाहिए राहज़न के लिए पीठ पर गोलियाँ तुम न…

  • ब्याह | Byah

    ब्याह ( Byah )    तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी, दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी। मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे, वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे, तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा, अपनी लाडो की…

  • बापू | Gandhi Smaran

    बापू  ( गाॅंधी स्मरण ) ( Bapu : Gandhi Smaran )   तीन  गोलियों  से  तुमने  चिर  जीवन  पाया बापू !  तुम  अश्वत्थामा  बन  अमर  हो  गये और  हजारों  बरसों   की   कटुता  मलीनता अपने  शोणित गंगाजल  से  सहज धो गये !!   लेकिन तुमने  जिन  पुत्रों से  प्यार  किया था जो  थे  रूठ  रूठ  कर  …

  • चलो आओ | Prem ras ki kavita

    चलो आओ ( Chale aao )   इश्क महोब्बत से भरे दिल के दियों में रूह की बाती बना तुझमें ‘मैं’ जलूँ मुझमें ‘तू’ जले इक रात ही क्यों हर रात की स्याही तू भी रौशन करे मैं भी रौशन करूँ.   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें :- https://thesahitya.com/poem-suno/…

  • दिमागी खेल | Dimagi Khel

    दिमागी खेल ( Dimagi khel )    हम चाहते हैं पाना सब बस मेहनत नही चाहते चाहते हैं ऊंचाई नभ की बस ,चढ़ाई नही चाहते… मंजिल दूर हो भले कितनी तलाशते हैं शॉर्टकट रास्ते झुंके क्यों किसी के सामने रखें क्यों किसी से वास्ते… कोई कमी ही क्या है हममें कुछ खास भी क्या उसमे…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *