नारी हूं मैं नारायणी

नारी हूं मैं नारायणी | Nari Hoon Main Narayani

नारी हूं मैं नारायणी

( Nari hoon main narayani )

नारी हूं मैं नारायणी।
कहलाती हूं नारायण की अर्धांगिनी।

अपनी शोभा बढ़ाने की चाह,
जब नारायण के मन में आया ।
तब मेरी उत्पत्ति किया गया,
मुझे गया अपने से अलग कर बनाया।

मैं उनकी शक्ति स्वरूपा हूं।
उन्हें प्रेरणा देने वाली, उनकी प्रेरणा हूं।

नहीं हूं मैं किसी की हवस पूरी करने वाला उपहार।
समझे ना मुझे कोई बेबस और लाचार।

नारायण वृक्ष हैं तो ,मैं उस वृक्ष पर खिली हुई सुंदर फूल हूं।
अपनी सुंदरता से करती हूं ब्रह्माण्ड को सुशोभित,
सारी सृष्टि को गोद में रखने वाली मैं, धरा के रुप में स्थूल हूं।

सारे बीजों को मैं ही गर्भ में पालती हूं,
मैं ही प्रकृति हूं, मैं ही हूं सबको भ्रमित करने वाली माया।
बड़े – बड़े ऋषि, मुनि,तपस्वी, ज्ञानी सबको मैंने घुटने टिकाया।

मैं दुर्गा हूं, मैं काली हूं ।
एक से बढ़कर एक दैत्यों का संहार मैं कर डाली हूं ।

शांत रुप में मैं ममता की मूरत, महा कल्याणी हूं।
रौद्र रूप में मैं खौलता हुआ गर्म पानी हूं।

मैं ही भक्ति हूं, मैं ही प्रभु की पहचान करा ,
अपनी माया स्वरुपा के चंगुल से छुड़ाती हूं ।
मैं ही प्रभु का सामीप्य सुख का रसपान करा सबका भव बंधन तुड़ाती हूं।

श्रीकृष्ण जी की प्राण राधा मैं ही,
मेरे लिए ही करते थे प्रभु नित बंशी बजाया ‌।
श्रीकृष्ण जी संग रास रचा ,
मैंने ही शाश्वत प्रेम की परिभाषा से सृष्टि को सजाया।

सीता बन मैं ही रावण के संहार हेतु,
अपनी छाया छोड़ अग्नि में प्रवेश किया।
रावण का संहार कर प्रभु ने पुनः मुझे अग्नि से पा लिया।

वनवास का मार्ग अपना मैंने ही,
त्याग, पतिव्रत धर्म की शिक्षा सबको दिया।
जन कल्याण हेतु मैंने उस युग में,
प्रभु विरह का जहर भी जो है पिया।

मैं ही वो वीरांगनाएं हूं, जो अंग्रेजों को करती थी धूल चटाया।
ईश्वर की शक्ति रूप में सबकी शक्ति बन,
मैं ही रहती हूं शक्ति रूप में सबमें समाया।

मेरी ही कृपा से सब करते हैं पुरुषार्थ कमाया।
मेरे ही साथ से सभी ने अपना अपना धाक है जमाया।

नादान है लोग आज,करते हैं मेरा अपमान।
पुरातन समय में हुआ करता था मेरा अलग ही सम्मान ।

गौरवान्वित होते थे पिताएं करके मेरा कन्यादान।
पानी ग्रहण करने वाला भी सर आंखों पर बिठाता था,
बढ़ाने वाली मुझे मानकर अपना खानदान।

सबके हृदय पे मैं राज करती थी ।
परमानंद से मैं घर -आंगन भरती थी ।

सास – ससुर ,,सभी मुझे मानते थे अन्नपूर्णा।
चाहते थे मुझे सब दिन दुगुना ,रात चौगुना।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • हमारे राम | Ram Ji par Kavita

    हमारे राम ( Hamare ram )   सुकून-ओ-चैन का पैगाम, देने हमें आते हैं राम। भाई से भाई का रिश्ता, निभाने आते हैं राम। दिखता यहाँ कोई मायावी रावण, वध उसका करने आते हैं राम। नफरत की दीवार खड़ा न करो, मोहब्बत का पाठ पढ़ाते हैं राम। हिन्दू-मुस्लिम वो क्या जाने, मेरी हर साँस में…

  • यूँ आजादी नहीं मिली है | Azadi par kavita

    यूँ आजादी नहीं मिली है ! ( Yun azadi nahi mili hai )    जिसने भी दिलायी आजादी, उन वीरों को सलाम है। जिसने खाई सीने पे गोली, उसको भी सलाम है।   यूँ आजादी नहीं मिली है, नदियों खून बहाया है। कितने घर के चराग बुझे, तब शुभ दिन ये आया है।   उस…

  • भानुप्रिया देवी की कविताएँ

    भगवान बुद्ध में भगवान बुद्ध में दया,करुणा कूट-कूट कर भरा हुआ था। सबके लिए उमड़ती चिंता मन में, सभी के कष्ट को अपना कष्ट। इसलिए तो मृत,रोगी,वृद्ध देख मन हुए दर्वित,दु:खी,उदासी । मनुष्य को इतना दुर्दशा है, पता नहीं कब किया होगा , क्यों ना हम जन्म के मूल मातृत्व का चक्कर बंधन से ही…

  • सर्दी की धूप | Sardi ki Dhoop

    सर्दी की धूप सर्दियों में धूप का राज,हर गली में उसका ही बाज।घर के आँगन में जो उतर आई,लगता जैसे सरकार बनकर आई। गुनगुनी धूप का खेल निराला,कभी सीधे छत पर, कभी आँगन में पग डाला।जहाँ तिरपाल देखा वहीं लेट गई,फूस की छत पर तो जैसे फिक्स बैठ गई। चाय की दुकान पर चर्चा थी…

  • चल छोड़ दे दारू | Kavita chal chhod de daru

    चल छोड़ दे दारू ( Chal chhod de daru )   चल छोड़ दे दारू जरा तू फोड़ दे बोतल। मत लड़खड़ा प्यारे संभल संभल के चल। करना है नशा तो कर जरा तू स्वाभिमान का। धरती का लाल सपूत अन्नदाता किसान सा। अभिमान का त्याग करके संभाल अपनों को। शुभ कर्म कर संसार में…

  • अनमोल है बिटिया | Anmol Hai Bitiya

    एक अनमोल रत्न है बिटियाखुशियों की सौगात है बिटिया सुबह की पहली किरण है बिटियाघर आंगन महकाती है बिटिया मां की परछाई होती है बिटियादो परिवारों का मान बढ़ाती है बिटिया सबके मुकद्दर में कहां होती है बिटियामाता-पिता का दुख समझती है बिटिया थोड़ी नटखट थोड़ी शैतान होती है बिटियासंस्कार और शिक्षा से समाज को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *