Nari par Geet

शक्ति रूप तुम हो नारी | Nari par Geet

शक्ति रूप तुम हो नारी

( Shakti roop tum ho nari ) 

 

बने भार्या प्रीतम प्यारी, घर आंगन महके फुलवारी।
लक्ष्मी रूप तेरा नारी, अन्नपूर्णा तुम हो अवतारी।
शक्ति रूप तुम हो नारी

राखी के कच्चे धागों में, बहना रूप में प्यार भरा।
ममता की मूरत तू सारी, जननी रूप है वसुंधरा।
सृष्टि की तुम सुंदर रचना हो, मां बेटी बहना प्यारी।
तेरे रूप अनेक जगत में, कुदरत तुझ पर बलिहारी।
शक्ति रूप तुम हो नारी

दादी नानी बुआ बनती, लाड़ दुलार प्यार लुटाती।
रिश्तो में मधुरता घोले, घर में नेह सुधा बरसाती।
घर आंगन महकाती क्यारी, बिटिया होती सबको प्यारी।
खुशियों से झोली भर जाती, त्याग समर्पण धीरज धारी।
शक्ति रूप तुम हो नारी

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बैंगनी रंग | Baigani Rang par Kavita

Similar Posts

  • तुम वर्तमान

    तुम वर्तमान तुम वर्तमान के पृष्ठों पर ,पढ़ लो जीवन का समाचार ।क्या पता कौन से द्वारे से ,आ जाये घर में अंधकार।। आशा की किरणें लौट गयीं ,बैठी हैं रूठी इच्छायेंप्रात: से आकर पसर गईं ,आँगन में कितनी संध्यायेंइन हानि लाभ की ऋतुओं में, तुम रहो सदा ही होशियार ।।तुम वर्तमान—– चल पड़ो श्रमिक…

  • होगा कोई ऐसा पागल | Poem Hoga Koi Aisa Pagal

    होगा कोई ऐसा पागल ( Hoga Koi Aisa Pagal ) होगा कोई ऐसा पागल, जो तुमसे दिल लगायेगा। मोहब्बत तुमसे करके जो, बर्बादी अपनी करवायेगा।। होगा कोई ऐसा पागल—————-।। देख रहा हूँ मैं तुमको, साफ नहीं है दिल तेरा। मोहब्बत है तुमको दौलत से, महलों का है ख्वाब तेरा।। नहीं कोई खुशी हमको, देखकर तेरी…

  • आइल जब से होलिया | Ail Jabse Holiya

    आइल जब से होलिया ( Ail Jabse Holiya )   पीछे पड़ल गँउवाँ-जवार, आईल जब से ई होलिया। लोग माँगेन दिलवा हमार, आईल जब से ई होलिया। (4) कोरी उमरिया बा, कोरी चुनरिया, बस में न बाटे ई हमरी अंचरिया। हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हर कोई माँगे उधार, आईल जब से…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • मैं दिल दूंगी दिलदार को | Dil ke Geet

    मैं दिल दूंगी दिलदार को ( Main dil doongi dildar ko )    दिलबर के इजहार को, पहले पहले प्यार को। संभाले रखा दिल को, मैं दिल दूंगी दिलदार को। पहले पहले प्यार को सजीला सा सरदार वो, मधुरम सुहाना गुलजार वो। सुंदर सपनों की दुनिया, प्रीत की बहती रसधार वो। प्रियतम पावन प्यार को,…

  • सब मिलकर पेड़ लगाये | Geet Sab Milkar Ped Lagaye

    सब मिलकर पेड़ लगाये ( Sab milkar ped lagaye )   पेड़ लगाओ सब मिलकर, जीवन की जंग जीतनी है। सोचो बिन प्राणवायु के, मुश्किलें आएंगी कितनी है।।   सोचो समझो मनन करो, कारण सहित भेद पहचानो। तरुवर बिन बोलो कैसे, ले सकोगे सांसे इंसानों।।   पृथ्वी पर दूर तलक तक, वृक्ष दिखाई ना दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *