Geeton ki Gagari

गीतों की गगरी | Geeton ki Gagari

गीतों की गगरी

( Geeton ki Gagari )

गीतों की गगरी छलका कर,सर्वत्र सुधा बरसाता हूँ।
अपने अधरों पर प्यास लिये, औरों की प्यास बुझाता हूँ।।

मैं सोम-सुधा पीने वाला ,खाली है मेरा घट-प्याला ।
सजती रहती है नयनों में ,मेरे सपनों की मधुशाला ।
साँसों की तालों पर छेडूँ ,मधुरिम गीतों की स्वर माला ।
अनुनय विनती मनुहार लिये ,वीणा के तंत्र बजाता हूँ ।।
गीतों की गगरी—–

वैरागी हूँ अनुरागी हूँ ,क्या जानूँ मैं दुनियादारी ।
मेरी तृष्णा को पीती है ,मेरे ही उर की फुलवारी।।
जलता हूँ अपनी ज्वाला में ,सब कहें गयी है मति मारी ।
मन की पीड़ा को वरण किये ,मदमस्त हुआ मुस्काता हूँ ।।
गीतों की गगरी——

मैं निपट निर्क्षर अज्ञानी ,पढ़ सका नहीं मन की पाती ।
कब समझ सका उर-कंपन को ,कब जली स्नेह दीपक बाती ।
किसके संकेतों को पाकर ,किसने लूटी जीवन थाती।
अपनी ही धुन में मगन रहा ,अपनी ही धुन में गाता हूँ ।।
गीतोँ की गगरी——-

तोता मैना तरुवर कलियाँ,सब साथी यह अलबेले हैं।
राधा-मोहन से हम अक्सर ,अपने आँगन में खेले हैं ।
वंशीवट यमुना तट जैसे, अब तक आँखों में मेले हैं ।
जो भी मैंने पाया साग़र,उस पर ही शीश नवाता हूँ।।
गीतों की गगरी——
अपने अधरों पर——-

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003
यह भी पढ़ें:-

दिल तो दिल है | Dil to Dil Hai

Similar Posts

  • वंदना माँ शारदे की

    वंदना माँ शारदे की कुछ ऐसा प्रखर प्रकाश हुआ ।जगमग सारा आकाश हुआ ।। उर में आंनदित लहर उठी ,बह रही सुरभि भी कल्याणी ।क्या उतर रही है शिखरों से ,अब श्वेत कमल वीणापाणी ।सुरभित कुसमित है भूमंडल,नख शिख तक यह आभास हुआ ।।जगमग——- छँट जायेगी हर आँगन से ,तम की छाया काली-काली ।पुलकित होगी…

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

  • शब्दों की डोली गजलों की दुल्हन | Shabdon ki Doli

    शब्दों की डोली गजलों की दुल्हन ( Shabdon ki doli ghazalon ki dulhan )    शब्दों की डोली सजी गजलों की सजी दुल्हन। सभा सारी सुरभीत हुई खुशियों भरा तन मन। हलचल मन में हुई सजन पिया मिलन को प्रेमपाश में चली सरिताएं आतुर। शब्द सुरीले मन को मोहे हृदय उमड़े गीत प्रेमातुर। छंद मुक्तक…

  • ढलती रात | Dhalti Raat

    ढलती रात ( Dhalti raat )   ढलती रात हुई अंधियारी, साहिब जी ना आए। धक-धक धड़के जिया हमारा, मन मेरा घबराए। सनम कहो रात कहां बिताए हाथों में मेहंदी रचके गौरी, कर कर सोलह सिंगार। कब आएंगे प्राण प्यारे, करती प्रियतम का इंतजार। ज्यों ज्यों रात बढ़े निशा, पून सन सन करती जाए। रस्ता…

  • आइए आ जाइए | नग़मा

    आइए आ जाइए ( Aaiye aa jaiye ) सीधा – साधा रास्ता है आइए आ जाइए। दिल का दरवाज़ा खुला है आइए आ जाइए। आप ही के नाम की तख़्ती लगी है बाख़ुदा। आप की आहट पे ही घंटी बजी है बाख़ुदा। आप ही के वास्ते मह़फ़िल सजी है बाख़ुदा। रुख़ पे क्यों शर्म-ओ-ह़या है…

  • सावन आया तू भी आ जा | Geet Sawan Aaya

    सावन आया तू भी आ जा ( Sawan aaya tu bhi aaja ) सावन आया तू भी आ जा। मेरे मन की प्यास बुझा जा। कैसी ह़ालत है क्या बोलूं। तू जो बोले तो लब खोलूं। पल भर मेरे पास में आ कर। मेरी सुन जा अपनी सुना जा। सावन आया तू भी आ जा।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *