प्रकृति से खिलवाड़ मत करो | Poem on prakriti

प्रकृति से खिलवाड़ मत करो

( Prakriti se khilwar mat karo )

 

१) प्रकृति से खिलवाड़ मत करो, कुछ सोचो अत्याचार न करो

प्रकृति है तो हमारा जीवन है, वरना कुछ भी नहीं I

 

२) साँस ले तो प्रकृति देती है , साँस दे तो प्रकृति लेती है

न होती प्रकृति तो सांसों की गिरफ्त में ही दम तोड देते I

 

३) प्रकृति का ही हम खाते हैं,प्रकृति का ही जल पीते हैं हम,

प्रकृति की गोद न होती तो सोने को ही तरस जाते हम I

 

४) प्रकृति की गोद में बने हैं, आलीशान महल अटारी

प्रकृति को उजाड़ कर अपने पैर कुल्हाड़ी मार रहे हो I

 

५) प्रकृति का साथ दो पेड़ लगाओ जंगल बचाओ

एक दिन जब बर्षा न होगी तो पीने को पानी कहाँ से लाओगे I

 

६) प्रकृति से खेल रहे हो जब प्रकृति हमसे खेलेगी तो सोचो

त्राहि-त्राहि मचेगी चारो ओर तो क्या जीवन बचा पाओगे I

 

७) प्रकृति से प्यार करो,रक्षा करो उसका सम्मान करो

वरना प्रकृति के साथ हमारा अस्तित्व भी समाप्त हो जायेगा I

 

II प्रकृति से खिलवाड़ मत करो कुछ सोचो अत्याचार मत करो II

 

               

      लेखक : सुदीश कुमार सोनी

Similar Posts

  • दिल की आवाज | Poem dil ki awaz

    दिल की आवाज ( Dil ki awaz )    मेरा दिल मुझे ही बार-बार आवाज दे खुद को तुम खुद के ही उमंग से नवाज ले। कल के कई है आईनें, आज का रख तु मायने। डर से भरी ज़िन्दगी निडर बन के तु निकल तेरे जैसे बदन बहुत । लेकिन अलग अंदाज दे खुद…

  • करो जन गण मन का गान

    करो जन गण मन का गान देश हमारा शरीर है तिरंगा मेरी जान बुरा लब्ज जो बोलेगा हर लूंगा उनका प्राण करो जन गन मन का गान । मेरी सहिष्णुता को समझते आया है निर्बल काया , अब तक तो हम सबको था भाईचारे का माया उनको भी न देना है अब थोड़ा-सा सम्मान करो…

  • भोर होने तक | Bhor Hone Tak

    भोर होने तक ( Bhor Hone Tak )   भोर तक तो चलना होगा रुकना और ठहरना होगा सफर है हमारी जिंदगी का लडखडाना और संभलना होगा हर मौसम के साथ रहना होगा हर मोड़ से हमें गुजरना होगा होंगे कईयों से गिले शिकवे भी सब में समझाना और समझना होगा धूप और छांव जरूरी…

  • Hindi Ghazal -चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम

    चंद बुलबुले जो देखते हो पानी में तुम   ( Chand Bulbule Jo Dekhte Ho Pani Mein Tum )   दो घडी रुककर घाव सहलाने लगे हम यूँ भी दर्द अपना भुलाने लगे तुम जो राहो में मेरी बिछाते हो शूल दामन फूलो से तुम्हारा महकाने लगे   किस्मत में था इन्तेजार वही मैं करती…

  • जय-जय मतदाता | Kavita Jay Jay Matdata

    जय-जय मतदाता (  Jay Jay Matdata )   जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. जय-जय मतदाता, पढ़ उनका बही-खाता, नेता होते सयाने, नेता होते सयाने, तू देश का निर्माता…..जय-जय मतदाता.. चाटुकारिता, लालच से फिर देखो तुम बचना, देश की हो तुम ताकत,देश की हो तुम…

  • बातें

    बातें * करो सदा पक्की सच्ची और अच्छी! वरना… ये दुनिया नहीं है बच्ची, सब है समझती। समझाओ ना जबरदस्ती! बातें… ओछी खोखली और झूठी नहीं हैं टिकतीं। जगह जगह करा देतीं हैं बेइज्जती! सच्चाई छुप नहीं सकती, बेवक्त है आ धमकती! होश फाख्ता कर देती है, सिर झुका देती है। तेज़ ही उसकी इतनी…

8 Comments

  1. बहुत ही शानदार और प्रेरणादाई कविता लेखक के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *