वो मजदूर है

वो मजदूर है | Mazdoor kavita

 वो मजदूर है

( Wo mazdoor hai : Kavita )

 

अरे! वो मजदूर हैं
इसीलिये तो वो मजबूर हैं
उनकी मजबूरी किसी ने न जानी
मीलों का सफर तय किया पीकर पानी।
पांव में जूते नही छाले पड़ गए थे भारी
अमीरो को तो लेने जहाज गए विदेश,
उनके लिये तो बसों के भी लाले पड़ गए थे।

अमीर घर में बैठा बोला!
आजकल तो सड़क भी सुनसान है
उनसे कहो निकल कर तो देख!
सड़क पर चारों तरफ
खून से सने पैरों के निशान है
शहर में आये थे रोजी-रोटी के  लिये
लेकिन आज तो वो मरने के भी मोहताज हो गए हैं।

वो माँ कितनी मजबूर हैं
जवाब भी नही दे सकती
जब बच्चे पूछते है माँ! घर ओर कितनी दूर है…..
सड़क बीच में जन्म देकर बच्चों को
वो माँ मीलों का सफर तय करती हैं।

चुप बैठी सरकार फिर भी कुछ नहीं करती हैं
अपना होने का झूठा दिलासा ये मालिक देते थे,
इन झूठे दिलासों से आज भी लाखों मजदूर मरते हैं।
वो इसीलिये मरते हैं… क्योंकि वो मजदूर हैं!
इसलिये तो वो मजबूर हैं।।

🌱

    लेखिका : मोनिका चौबारा

( फतेहाबाद )

यह भी पढ़ें :

हे सरकार ! कुछ तो करो | Political kavita

Similar Posts

  • पावन तीर्थ धाम लोहार्गल | Kavita

    पावन तीर्थ धाम लोहार्गल ( Paawan tirth dham lohargal )     सुरम्य वादियों बीच में बसा लोहार्गल तीर्थ धाम अरावली पर्वतमालाये बहता सूर्यकुंड अविराम   शेखावाटी का हरिद्वार जन मन जगाता है विश्वास श्रावण में सब कावड़ लाते शिव पूजे जाते खास   सूर्य मंदिर संग पुरातन पांचो पांडव मंदिर जहां अस्त्र-शस्त्र विसर्जित किये…

  • करवा का चाँद

    करवा का चाँद करवा का चाँदगगन और आँगन मे तो आयातेरी और मेरी आँखो में कभी आया ही नहींछन्नी के उस पार जाती हुई धुंधली नजर में मैने तुम्हे कैद कभी किया ही नहींतुम कैद कभी हुए नहींकरवा का चाँदगगन और आँगन मे तो आयातेरी और मेरी आँखो में कभी आया नहींआँखो में कभी आया…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

  • आगे से | Kavita Aage Se

    आगे से ( Aage Se ) वचन लिया हमने भइया से, कच्चे सूत के धागे से, करो हमारी रक्षा भईया, बढ़कर तुम ही आगे से, देखो डिग ना जाना भाई, तुम अपने इस वादे से, इल्ज़ाम न लेना सिर कोई, वचन निभाना आगे से, भाई-बहना के बीच भले, तकरार कोई भी हो जाए, अहंकार मत…

  • Kavita Corona se Ladne ka Upay | कोरोना से लड़ने का उपाय

    कोरोना से लड़ने का उपाय ( Corona se ladne ka upay )   घर में रहकर ही करें मौज मस्ती, ये जिंदगी नहीं है सस्ती। करें जीवन का एहतराम, मस्ती कर मस्त रहें सुबह शाम। घर में हैं तो हैं सुरक्षित, बाहर निकलने की क्या है जरूरत? जब बदलीं बदली सी हवा है, बदली बदली…

  • मकर संक्रान्ति

    मकर संक्रान्ति मकर संक्रान्ति पर्व परहमारे जीवन में नवचिन्तन का सृजन होंऔर आशा हमारे जीवन केहर पल को उत्साह से भरती जायें ।क्योंकि सकारात्मक जीवनव चिंतन का अपना एकअलग ही आनंद और उत्साह है,इससे दुःख की धारा का प्रवाहस्वतः ही पड़ जाता मंद है ।मरना सिर्फ एक ही दिन परजीने के दिन तो अनेक है,सत्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *