Poem Koi aisi Ghazal likhoon

कोई ऐसी गजल लिखूं | Poem Koi aisi Ghazal likhoon

कोई ऐसी गजल लिखूं

( Koi aisi ghazal likhoon ) 

 

कोई ऐसी गजल लिखूं, वो प्रेम सितारा हो जाए।
अपनापन अनमोल बरसे, नेह की धारा हो जाए।

रच लूं सुंदर गीत सुरीला, नगमा ये प्यारा हो जाए।
रस में भीगे शब्द मोहक, हसीं काव्यधारा हो जाए।

दोहा मुक्तक छंद सोरठा, सवैया भी सारा हो जाए।
चौपाई मात्राएं सोलह, खरी सोला आना हो जाए।

भाव भरी कविता उमड़े, संगीत लुभाना हो जाए।
आपसी मिलन कविवर, संगम ये सुहाना हो जाए।

गीतों की लड़ियां मनभावन, पावन धारा हो जाए।
महक उठे महफिल सारी, समां ये प्यारा हो जाए।

झूम उठे श्रोता सारे, सुरीली शब्द धारा हो जाए।
चेहरों पे मुस्कान मधुर, ये दिल इकतारा हो जाए।

दुनिया का दर्पण कविता, किरदार हमारा हो जाए।
सद्भावो की बहती धारा, मन मेरा बनजारा हो जाये।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही | Kavita Bhujang hua Badnam

Similar Posts

  • ताबूत | Kavita Taaboot

    ताबूत ( Taaboot )   गुजर जाती हैं बातें भी, गुजरे हुए दिन की तरह छोड़ जाती हैं दर्द भी चुभती कील की तरह रख लो दिल में भले, किसी को जितना चाहो रहोगे बातों में मगर तुम, किसी गैर की तरह रहो लुटाते जान अपनी, ये जान तो तुम्हारी है झटक देंगे आन पर…

  • कलम तुम्हें मरने ना देंगे | Kalam Tumhe

    कलम तुम्हें मरने ना देंगे ( Kalam tumhe marne na denge )   जब तलक जिंदा है हम, कलम तुम्हें मरने ना देंगे। उजियारे से अंधकार में, कदम तुम्हें धरने ना देंगे। उठो लेखनी सच की राहें, सत्य का दर्पण दिखाओ। कलमकार वाणी साधक, सृजन का दीप जलाओ। चंद चांदी के सिक्कों में, हम धर्म…

  • मैं स्वाभिमान हूं | Kavita Main Swabhimaan Hoon

    मैं स्वाभिमान हूं ( Main Swabhimaan Hoon ) मैं हर जगह दिखता नहीं हूं क्योंकि मैं बाजारों में बिकता नहीं हूं मैं कभी अभिमानी के साथ में टिकता नहीं हूं मैं स्वाभिमान हूं मैं हर व्यक्ति में होता नहीं हूं मुझे ढूंढना इतना आसान नहीं है, क्योंकि मैं इतनी आसानी से मिलता नहीं हूं मैं…

  • जय भीम | Jai Bhim

    जय भीम ( Jai Bhim )    जय भीम एक शब्द नही एक वर्ण नही एक जाति या सम्प्रदाय नही और ना ही किसी वर्ग या धर्म विशेष का परिचायक स्लोगन है। जय भीम एक नई क्रांति है सोच है शोध है ताकत है हौसला है चेतना है चिन्तन व प्रेरणा है। जय भीम नये…

  • नया साल | Naya Saal Kavita

    नया साल ( Naya saal )   नए साल का स्वागत है नया साल अब आगत है   कोई सपनों का दीप जलाए कोई अपनों को पास बुलाए कोई सोवत कोई जागत है नए साल का स्वागत है   साल पुराना था दु:खदाई बहुत करोना किया तबाही नया सुखी कुछ लागत है नए साल का…

  • आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

    आदमी बढ़ने लगा ( Aadmi badhne laga )   आदमी से आदमी ही, आजकल डरने लगा । रौंदकर रिश्तों को जब, आदमी बढ़ने लगा ।।   नीम, इमली और बरगद पूछते, कब आओगे.? छोड़कर वो गांव जब, परदेश को चलने लगा ॥   दूरियाँ उसने बना ली, जो कभी परछाई था मुफलिसी का जब अंधेरा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *