नज़रों से मेरे

नज़रों से मेरे | Nazaron se Mere

नज़रों से मेरे

( Nazaron se Mere )

नज़रों से मेरे अपनी नज़र जब मिला गया
इस दिल में गुल मुहब्बतों के वो खिला गया

रुसवा हैं देते हमको न पैग़ाम वो कोई
मिलने मिलाने का भी तो अब सिलसिला गया

शरमा रही थी चांदनी भी आज चाँद से
उसको शराब आँखों से कोई पिला गया

वो मूल भी न इश्क़ का कर पायें हैं अदा
जीता जो मुश्किलों से था दिल का किला गया

तन्हा सफ़र है ज़ीस्त का सुनसान राह अब
बेटा गया जो घर से लगा क़ाफ़िला गया

नज़रें झुका के आये वो जब मेरे सामने
हम भूले सब शिकायतें शिकवा गिला गया

लख़त-ए-जिगर ही उसका जो उससे हुआ जुदा
मीना का ग़म तो दिल को मेरे भी हिला गया

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • देखे हैं हमने | Dekhe Hai Humne

    देखे हैं हमने ( Dekhe Hai Humne ) देखे हैं हमने घूम के दुनिया के सब गुलाब।मिलता नहीं कहीं भी सनम आपका जवाब। क्योंकर न उसको नाज़ हो अपने नसीब पर।जिसको तुम्हारे प्यार की दौलत है दस्तयाब। बैठी हुई है ऐसे वो सखियों के दरमियां।तारों में जैसे बैठा हो सजधज के माहताब। किसकी मिसाल किससे…

  • कोई शिकवा शिकायत ही नहीं | Shikwa Shikayat

    कोई शिकवा शिकायत ही नहीं ( Koi shikwa shikayat hi nahi )   کوئی شکوہ شکایت ہی نہیں ہے مجھے تم سے عداوت ہی نہیں ہے कोई शिक्वा शिकायत ही नहीं है मुझे तुम से अदावत ही नहीं है تمہارے بعد میں اۓ جان جاناں کسی سے اب محبت ہی نہیں ہے तुम्हारे बाद में…

  • चालाकियां चलता रहा

    चालाकियां चलता रहा ( ग़ज़ल : दो काफ़ियों में ) मुफ़लिसी से मेरी यूँ चालाकियाँ चलता रहाज़हनो-दिल में वो मेरे ख़ुद्दारियाँ भरता रहा मैं करम के वास्ते करता था जिससे मिन्नतेंवो मेरी तक़दीर में दुश्वारियाँ लिखता रहा मोतियों के शहर में था तो मेरा भी कारवाँफिर भला क्यों रेत से मैं सीपियाँ चुनता रहा कहने…

  • हैरत ही सही | Hairat hi Sahi

    हैरत ही सही ( Hairat hi Sahi ) मुझको सच कहने की आदत ही सहीहो अगर तुझको तो हैरत ही सही तंज़ और तल्ख़ी का आलम तौबाउनकी बातों में हक़ीक़त ही सही हम ज़ुबां रखते हैं मुहब्बत कीतेरे लब पे है कुदूरत ही सही दिल को भाए जो वही करते हैंदेते वो हमको नसीहत ही…

  • जीवन का अक्स | Jivan Shayari

    जीवन का अक्स ( Jivan ka aks )  उजालों की बातों से दिल घबराता है, अंधेरा हर कदम कितना दहलाता है। जीने की मज़बूरियां सबकी है अपनी, अक्सर दुख की नदियाँ में तैराता है। मौसमी नमी से निज़ात पा ले मगर, सूखे वो न जो आँखों में गहराता है। बरसने की मंशा भरकर भी कोई,…

  • यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए | Ghazal Yoon Nahi

    यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए ( Yoon nahi ye dil dukhana chahiye )   यूँ नहीं ये दिल दुखाना चाहिए अब बुलाया है तो आना चाहिए आज सबको नफ़रतों के दौर में प्यार का मतलब बताना चाहिए जो घरों से दूर पंछी आ गए अब उन्हें तो लौट जाना चाहिए दोस्ती करने से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *