निद्रा

निद्रा

निद्रा

 

 

शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा।
धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।

 

विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा,
गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा,
आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०

 

सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है,
सोना ही तो सत्य है बाकी सब मिथ्याचार है,
ले गया सब कुछ मेरा चितचोर निद्रा।।धरती०

 

भूखे उदरों गांव नगरों नदी लहरों में है निद्रा।
जाग्रत स्वप्न तुरीय ब्यथित तृषित अंधेरों में है निद्रा,
अंतसों में चल रही है घोर निद्रा।। धरती ०

 

त्याग में भी भोग में भी मृत्यु में भी रोग में भी,
शव्द में शव्दार्थ में पदार्थ में भी योग में भी,
शेष जागो हो रही है भोर निद्रा।।धरती०

 

?

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

तुम न जाओ

Similar Posts

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • बड़े बुजुर्गों का सम्मान जरूरी है | Poem bujurgon ka samman

    बड़े बुजुर्गों का सम्मान जरूरी है ( Bade bujurgon ka samman jaruri hai )     बड़े   बुजुर्गों   का   सम्मान     जरूरी   है, दिल  में   पलते   भी  अरमान   ज़रूरी है,   यार अंधेरों  का  साया  है   जिस   घर  में, उस  घर   में  भी   रोशनदान    ज़रूरी  है,   बाप  की  पगड़ी  बच्चों  ने नीलाम किया, एक  पिता  …

  • चिड़ियों से सीखें | Chidiyon se Sikhen

    चिड़ियों से सीखें चिडियों से सीखे हम वैज्ञानिक युग के विक्षिप्त विकसित कुत्सित मानव प्रेम-प्रीतिकी रीति गीत पेड़ की डाली की महकती चहकती दुनिया बेबस,बंटे,झुलसे,त्रस्त मानव को मुक्ति-मंत्र का संदेश जो हमें देते बहुजन हिताय की नीति बरबस हमें सिखाती द्रोह-भावना को मिटाती पाप,लाभ,लोभ-भोग की परवाह किए बिना सब मिल आशियां बनाते शेखर कुमार श्रीवास्तव…

  • अस्तित्व | Astitva

    अस्तित्व ( Astitva )    मैं खो गई हूँ कही खोज रही हूँ मैं मेरा होना मैं एक कुलवधू एक पत्नी, एक माँ के बीच कहीं खो गई हूँ इन सबके बीच में मैं मुझे खोज रही हूँ कर्तव्यों और फ़र्ज़ के बीच उलझ कर रह गई हूँ मैं इन्हें बिना तोड़े खुद को बनाने…

  • श्री कृष्ण मुरारी | Shri Krishna Murari

    श्री कृष्ण मुरारी ( Shri Krishna Murari )   अब तो आओ, श्री कृष्ण मुरारी भोगवाद स्याह घटाएं , आच्छादित चारों ओर । क्रूर कंस सम मानव कृत्य, धुंधली सी जीवन भोर । मंदित गुरु ज्ञान ज्योत , अपमानित गायेँ बेचारी । अब तो आओ, श्री कृष्ण मुरारी ।। हर कदम सही गलत , एक…

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

One Comment

Leave a Reply to B Pawar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *