Niyam

नियम | Niyam

नियम

( Niyam ) 

 

कौन है संसार में जो नियम में बंधना चाहता है
हर कोई तो नियम से परे निकलना चाहता है।

प्रेम के नियम में बंध कर बहता चला गया जो
सिमट कर भी वह तो बिखर जाना चाहता है।

सीमाओं से परे की ज़मीन आकर्षित है करती
बंधनों से परे जा जहाँ इंसान विचरना चाहता है।

संज्ञान है उसे ज्ञान कहाँ तक साथ दे पायेगा
कभी तर्क वितर्क से बाहर खोजना चाहता है।

झूठी दलीलों में फंसी रही रिवायतें हज़ारों देखी
सच जो बसा हृदय में एक बार देखना चाहता है।

धुंध ही धुंध कितनी बढ़ती जा रही है आसमां में
छंटे भोर संग स्वयं का अस्तित्व ढूढ़ना चाहता है।

 

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

स्वतंत्र है अब हम | Swatantrata Hai ab Hum

Similar Posts

  • जहां चाहता हूं | Jahan Chahta Hoon

    जहां चाहता हूं ( Jahan chahta hoon )   न नफ़रत का कोई जहां चाहता हूं! सियासत की मीठी जुबां चाहता हूं! मिटे जात मजहब के झगड़े वतन से मुल्क हो मुहब्बत का बागवा चाहता हूं! रहे मुसलसल आदमी मेरे अंदर लेकिन हो जाना मैं इक इंसा चाहता हूं! नुमाइश बहुत हो चुकी यारों अब…

  • उठती है मेरे चेहरे पर | Uthti hai Mere Chehre par

    उठती है मेरे चेहरे पर ( Uthti hai mere chehre par )   उठती है मेरे चेहरे पर उसकी नजर नहीं लेकिन वह मेरे हाल से भी बेखबर नहीं। रोके ना रुक सकेगा हमारा वह प्यार है पाबंदियां जहान की भी पुरअसर नहीं। चाहत है आसमान में परिंदों सा उड़ चले पर घोंसलों के बिन…

  • तुम्हारे बाद | Tumhare Baad

    तुम्हारे बाद ( Tumhare Baad ) साँसें थमी हैं ख़त्म भी किस्सा तुम्हारे बादबिखरा है मेरा जिस्म सरापा तुम्हारे बाद कतरे से हो गए हैं समुंदर तवील सेख़ुद पे रहा न हमको भरोसा तुम्हारे बाद कैसे सुनाएं बज़्म में क़िस्सा-ए-इश्क़ हमशाइर बना है दिल ये हमारा तुम्हारे बाद मझधार में खड़े हैं मनाज़िर अजीब हैंकैसे…

  • सनम का हाल | Ghazal Sanam ka Haal

    सनम का हाल ( Sanam ka Haal ) बह्र : बहरे हज़ज मुसद्दस सालिम अरकान: मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मुफ़ाईलुन मात्रा भार : 1222 1222 1222   हसीं चेहरा गुलाबी गाल अच्छा है, हाथों तूने लिया रुमाल अच्छा है ! मचलती इस जवानी पर खिला यौवन, तेरी जुल्फों का बिखरा हाल अच्छा है ! मेरे जैसे दिवाने…

  • हे राजन | Ghazal Hey Rajan

    हे राजन ( Hey Rajan ) हे, राजन तेरे राज में,रोजगार नही है, मुफ़लिसों को वाजिब, पगार नही है। ==================== है खास जिनके धन के अंबार लगे है, देखो गरीब तुम्हारे, गुनाहगार नही है। ==================== ये कोई दुश्मन नही है तेरे तरस करो, भूखे है शोहरत के,तलबगार नही है। ==================== भर पेट खाना,बदन को छत…

  • सब कुछ ठीक है | Sab Kuch Theek hai

    सब कुछ ठीक है ( Sab kuch theek hai )    वो रूठा सौ दफा सौ बार की हैं मिन्नतें उसकीं मगर ये दिल भरा इस बार सब कुछ ठीक है लेकिन। लगी जो चोट दिल पर जख़्म जो उसने दिया मुझको रहा अब तक हरा इस बार सब-कुछ ठीक है लेकिन। किया दिल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *