Swatantrata Hai ab Hum

स्वतंत्र है अब हम | Swatantrata Hai ab Hum

स्वतंत्र है अब हम

( Swatantrata hai ab hum ) 

 

पूर्ण स्वतंत्र है अब हम
स्वतंत्रता दिवस है आया,
हर्ष,उल्लास, देशभक्ति
का रंग फिज़ा में छाया।

आजाद वतन के वास्ते वीरों
ने अपना खून बहाया,
तोड़ गुलामी की जंजीरें
आज़ाद वतन बनाया।

पृथक भाषा, पृथक जात,
पृथक बोलते है बोलियां,
स्वतंत्र देश को करने
सीने पर खाई सबने गोलियां ।

वीर सैनिक गाते है यहां
देशभक्ति की मीठी लोरियां
नापाक इरादों से जो उठी
वो तोड़ दी है उँगलियां।

विश्व गुरु बन महान इसने
सबको गले लगाया,
दामन अपना फैलाया
जब भी संकट आया।

ये तिरंगा झंडा देश की
पहचान बन लहराया,
गर्व भारतीय होने का
हृदय में सबके समाया।

 

शैली भागवत ‘आस’
शिक्षाविद, कवयित्री एवं लेखिका

( इंदौर ) 

यह भी पढ़ें :-

हर दिन | Har Din

Similar Posts

  • पिता बेटी संवाद पर कविता | Pita Beti Samvad

    पिता बेटी संवाद पर कविता ( Pita beti samvad par kavita )   बेटी अपने घर आने को भी पूछना पड़ता है पराया कर दिया है पिता आपने पूछना पड़ता है बेशक में आपकी बेटी हूं पत्नी किसी की आपने मुझे बना दिया है आपकी एक आवाज में दौड़ कर आने वाली मैं जुड़ गई…

  • विकास और बाजार | Vikas aur Bazaar

    विकास और बाजार  ( Vikas aur bazaar )    हमने मान लिया इंसान को भगवान और भगवान को पत्थर, पत्थर को रख कर लगा दिया बाजार और फिर शुरू हुआ विकास का क्रम, जमीने बिकने लगी औकात को देख कर लोग होने लगे बेघर सड़के चौड़ी होना शुरू हुई पेड़ कटने लगे उखड़ने लगे जड़…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • परेशानी | Pareshani par Kavita

    परेशानी ( Pareshani )    दिल थाम लो जरा तुम तिरछी धाराओं को मोड़ दो राह की अड़चन बन जाये उन बेड़ियों को तोड़ दो बाधाओं मुश्किलों ने घेरा परेशानियां बुन रही जाल आंधी तूफां आते जाते चलना जरा कदम संभाल घोर निराशाओं के बादल जब आके सर पे मंडराए धीरज धरना मीत मेरे हिम्मत…

  • विश्व चाय दिवस | Kavita International Tea Day

    विश्व चाय दिवस   प्रेम के रंग ,चाय के संग आधुनिक जीवन शैली, चाय महत्ता अद्भुत विशेष । भोर काल प्रथम स्मृत बिंदु, स्पर्श सह आनंद अधिशेष । हाव भाव प्रियेसी सम, चुस्की अंतर अपनत्व कंग । प्रेम के रंग,चाय के संग ।। मृदुल मधुर संवाद सेतु , चिंतन मनन भव्य आधार । स्वभाव उष्ण…

  • अभाव | Abhaav

    अभाव ( Abhaav )   अंधेरा न होता तो सवेरा न होता होता न दिन तो रात भी न होती यही तो है सच्चाई भी जीवन की होता सबकुछ तो कुछ भी न होता.. न होती किसी को जरूरत किसी की न किसी को किसी की पहचान होती न होती भूख किसी को न प्यास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *