Kavita oj bhari hunkar

ओज भरी हुंकार | Kavita oj bhari hunkar

ओज भरी हुंकार

( Oj bhari hunkar )

 

मैंने लिखे गीत तराने मधुर मधुर मुस्कान लिए।
अंतर्मन भाव सुहावने भारत मां की शान लिए।

 

राष्ट्रदीप ले स्वाभिमान के भाव सजाया करता हूं।
मन मंदिर में दिव्य प्रेम के दीप जलाया करता हूं।

 

मैं कविता की हूंकारों से गीत वतन के गाता हूं।
देशभक्ति की धारा में जन मन जोश जगाता हूं।

 

शौर्य पराक्रम ओज भरे चुनता शब्द रणधीरों के।
मातृभूमि शीश चढ़ाए उन मत्तवाले रणबीरों के।

 

खनखनाती शमशीरें जब राणा का भाला चलता।
कायर मान युद्ध से भागे चेतक जिधर निकलता।

 

चक्रवर्ती वीर शिवाजी धर अदम्य साहस भरपूर।
मुगलों को पछाड़ दिखाया मंसूबे कर चकनाचूर।

 

गर्व हमें गौरव गाथा पे कण-कण पे अभिमान है।
रणबांकुरों ने रक्त बहाया तिरंगा वतन सम्मान है।

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

परमपिता परमेश्वर मेरे | Shyam prarthana

Similar Posts

  • कोरोना का रोना | Corona ke upar kavita

    कोरोना का रोना ( Corona ka rona ) –> कोरोना का रोना है , हाँ हाँ कार मची है दुनियां मे || 1.कोरोना वायरस फैल रहा,जाने कैसी बीमारी है | रोका नहीं गया इसको तो,आगे चल के महामारी है | इसके बारे मे कुछ पता नहीं,अभी ये बन्द अलमारी है | हमको ही मिलकर लडना…

  • नादान | Nadan

    नादान ( Nadan )    धूप से गुजरकर ही पहुंचा हूं यहांतक हमने देखी ही अपनी परछाई इसीलिए रहता हूं हरदम औकात मे अपनी और,कुछ लोग इसी से मुझे नादान भी कहते हैं ,…. अक्सर चेहरे पर बदलते रंग और हर रंग पर बदलते चेहरे से वाकिफ रहा हूं मैं देखे हैं उनके हस्र भी…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • बंजारा की दो नयी कविताएँ

    बंजारा की दो नयी कविताएँ ( 1 )  देवता कभी पत्थरों में खोजे गये और तराशे गयें देवता कभी मिट्टी में सोचे गये और ढ़ाले गयें देवता कभी प्लास्टिक में देखे गये और सांचे गयें. देवता लगातार सूखे पत्तों और कोरे कागजों पर चित्रित किये जाते रहें. मगर…अफ़सोस ! देवताओं को कभी हमने दिल में…

  • समर्पण के बोल कह सकते नहीं | Geet samarpan ke bol

    समर्पण के बोल कह सकते नहीं !! ( Samarpan ke bol kah sakate nahin )   अस्त्र लाये कोईभी दुश्मनमगर,समर्पण के बोल कह सकते नहीं !! देश का अपमान करने जोखुले,ऐसे मुखके बोल सह सकते नहीं !!   बाँटी हमने शान्ति और सदभावना हर पड़ौसी और निर्बल को यहाँ मित्रताएँ दीं धरा के छोर तक,…

  • विध्यालय का पहला दिन | First Day of School

    विध्यालय का पहला दिन ( First Day of School ) आया आपकी शरण में गुरुजन…| प्यार से पुकार कर, पुचकार कर सम्हाल दो । मैं आपकी शरण में गुरुजन, मुझमें सुंदर विचार दो ।। हो जरुरत फटकार दो, झाड दो लताड़ दो। अपने पन की आश-प्यार, ज्ञान का प्रकाश दो ।। हूँ अभी मैं कोरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *