Mitr ki Yaad

मित्र याद आ गऍं | Mitr ki Yaad

मित्र याद आ गऍं

( Mitr yaad aa gaye ) 

 

मित्रता दिवस पर मित्र याद आ गऍं,
अब पुरानें सभी दिन वह कहाॅं गऍं।
लड़ना झगड़ना ख़ुशी पल भूल गऍं,
सब अपनी दुनियाॅं में जैसे खो गऍं।।

गुजारें थे जो पल हमनें साथ रहकर,
बेरी के बेर खाए थे पेड़ पर चढ़कर।
सॅंग स्कूल जाना लेट पर डॅंडे खाना,
याद है बदमाशी करना बढ़-चढ़कर।।

अब नये-नये बहुत मित्र जो बन गऍं,
शायद इसलिए पुरानें मित्र भूल गऍं।
कोई बना सैनिक और कोई ‌किसान,
लेखक, डाॅक्टर, दुकानदार बन गऍं।।

आज यादें पुरानी सभी ताज़ा हो गई,
फ़ोटो एलबम से मित्र की याद आई।
मैं अमीर यें ग़रीब कोई नहीं समझते,
सबकी बातें यादें एलबम में रह गई।।

बचपन के मित्र पचपन में याद आऍं,
श्रीकृष्ण सुदामा सी मित्रता निभाऍं।
दोस्तों दोस्ती को याद रखना है सारे,
अपनों जैसे प्यारे यह दोस्ती निभाऍं।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • वो बुटाटी धाम | Butati Dham par Kavita

    वो बुटाटी धाम ( Wo Butati Dham )   जहां पर देश-विदेश से आतें है लाखों ही नर-नार, धाम निराला है वह जिसको जानता सारा संसार। कर रहा है कई वर्षो से मानव को सहायता प्रदान, संत चतुरदास जी महाराज का मंदिर पावन द्वार।। लकवा रोगी रोग-मुक्त होकर जहां हो जातें तैयार, सात दिन रूकना…

  • परम हितकारी है करेला | Karela

    परम हितकारी है करेला ( Param hitkari hai karela )    परम हितकारी एवं औषधीय गुणों का है यह भण्डार, जिसका नियमित-सेवन पेट रोगों में करता है सुधार। ये मधुमेह के रोगियों के लिए जो है औषधि रामबाण, इन हरि सब्जियों में मानों जैसे ये सबका है सरदार।। कड़वा होने पर भी बहुत लोग इसको…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -गलतफहमी!

    गलतफहमी! ( Galatfahmi ) ***** वो समझते हैं समझते नहीं होंगे लोग। वो उलझते हैं पर उलझते नहीं हैं लोग। वो सुलगाते हैं पर सुलगते नहीं हैं लोग। उम्र कद कर्म अनुभव संस्कार की कमी, लहजे से ही दिख जाता है, हर कहीं। कुछ ज्यादा ही उछलते है वो, आका के संरक्षण में पलते हैं…

  • Kavita | कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया

    कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया ( Corona tu jindagi ka jung ho gaya )     कोरोना तू जिंदगी का जंग हो गया  तेरा ये कहर देख मैं दंग हो गया सभी हंसते मुस्कुराते थे लोग यहां पर जिंदगी में लोहे सा जंग हो गया   गरीबों का फांसी का फंदा हो गया…

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • तुम साधना हो

    तुम साधना हो तुम ईश्वर की अनुपम संचेतना होरचित ह्दय प्रेम की गूढ़ संवेदना होक्या कहा जाए अद्भुत सौन्दर्य वालीतुम सृष्टि की साकार हुई साधना हो । घुँघराले केश, मृगनयनी, तेज मस्तकअंग सब सुअंग लगें यौवन दे दस्तक।ठुड्डी और कनपटी बीच चमके कपोलकवि सहज अनुभूति की तुम पालना हो । तुझसे जुड़कर कान की बाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *