पापी पेट की खातिर

Kavita Papi pet ke khatir | पापी पेट की खातिर

पापी पेट की खातिर

( Papi pet ke khatir )

 

वो चिड़िया
रोज सवेरे है आती
करने चीं चीं चीं चीं
मधुर स्वर लहरियां उसकी
मेरे मीठे स्वप्न पर,भारी है पड़ती।
जाग जाता हूं
फटाफट उसके लिए
दाना पानी रख आता हूं
फुदक फुदककर है खाती
कभी जलपात्र में नहाती
मानो मुझे हो रिझाती
आभार जताती!
कभी फड़फड़ाती पंख,
देख रह जाता मैं दंग?
नन्हीं चिड़िया को इतनी समझ
कहां से आई?
किसने है इसे बताई?
ठीक वक्त पर आ जाती है,
पथ भी नहीं भुलाती है!
कैसे याद रखती होगी?
जाने कितनी दूर से आती होगी?
पेट की अग्नि ही इसे खींच लाती है,
वही मनुष्यों से भी
न जाने क्या क्या कराती है?
कभी सुदूर जाता है-
मेहनत मजदूरी करने,
पेट अपना परिवार का भरने।
कभी करता जी हुजूरी,
कभी लगाता मस्का
मिले दो वक्त की रोटी
बस इसी का है चस्का!
किसी तरह जरूरत पेट की हो पूरी।
अगन पेट की करा लेती है,
डराकर भूख से
हमसे सब-कुछ
हैं करते हम-सब वो
भूलकर अपना दर्द दु:ख!
जिसे इसकी चिंता नहीं
रहते हैं सुख से?

नवाब मंजूर

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें : – 

Vyang | नेहरू जी बताएंगे ! ( व्यंग्य )

 

Similar Posts

  • अंधापन | Kavita Andhapan

    अंधापन ( Andhapan ) मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है यादों के फूटे हुए घड़े मे अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती भागती हुयी रफ्तार मे वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में बदलने लगा है नये की चाहत में पुरानी वस्तुयें हि नही पुराने लोग और…

  • सृजन के देव विश्वकर्मा | Vishwakarma ji par kavita

    सृजन के देव विश्वकर्मा ( Srijan ke dev vishwakarma )   नवसृजन के आदिदेव सृजक विश्वकर्मा महाराज। अस्त्र-शस्त्र आयुध पूजा साधक करते पूर्ण काज।   कलाकार करे ध्यान आपका झोली विद्या से भरते। भवन निर्माण कला कौशल शिल्पी साधना करते।   भित्ति चित्र काष्ठकला स्वर्ण रजत भूषण जवाहरात। मुंह बोले मूर्तिकलाये चित्रकारी की हो अनोखी…

  • देशभक्ति

    देशभक्ति हमारा तन-मन मिट्टी का गुणगान करता हैयही वह भूमि जिस पर अभिमान करता है जहाँ का हर बच्चा देश की सेवा करता हैंमॉ भारती के आँचल की रक्षा करता हैं कभी भी हम भारतीय डरते नहीं मौत सेसिहर जाते दुश्मन सारे हमारे खौफ से तीन रंग रंगीन कपडा नहीं ये हमारी शान हैलहराता हुआ…

  • हिंदी को अपनाओ | Hindi ko Apnao

    हिंदी को अपनाओ ( Hindi ko Apnao ) बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ,हिंदी हिंदुस्तान की भाषा,हिंदुस्तानी तुम कहलाओ, लिख लो हिंदी, पढ़ लो हिंदी,हिंदी बड़ी अलबेली है,बोलो हिंदी, गा लो हिंदी,हिंदी रंग-रंगीली है,हिंदी को व्यवहार मे लाओ,हिंदी का परचम फहराओ,बच्चों हिंदी को अपनाओ,हिंदी का तुम मान बढ़ाओ, खेलो-कूदो हिंदी के संग,हिंदी सखा-सहेली…

  • मानवता बना एक खिलौना | Manavta

    मानवता बना एक खिलौना ( Manavta bana ek khilona )  खिलौनों से खेलते खेलते कब आदमी आदमी से खेलने लगा, गुड्डे गुड़ियों से खेलते खेलते ना जाने कब गुड्डा,गुड्डी का बलात्कार करने लगा, कितना आसानी से सबने गुड्डी को खिलौना बना दिया, पर हर गुड्डा बुरा नहीं ये किसी ने सोचा ही नहीं, कभी ये…

  • कविता की झंकार | Kavita ki jhankar

    कविता की झंकार ( Kavita ki jhankar )   तुकबंदी करते-करते कविता भी करनी आई अल्फाजों ने जादू फेरा मन में उमंग जगाई   शब्दों की माला पिरोता महके महफिल सारी गीतों की लड़ियों से गूंजती वो केसर क्यारी   भाव भंगिमा सुरताल साज बाज अल्फाज काव्य धारा में बह जाए अंतर्मन छिपे राज  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *