Payal geet

पायल | Payal geet

पायल

( Payal )

 

बजे पायल की झंकार
मन मेरा डोल उठा
मन मयूरा नाचे ताल
गीत मेरा बोल उठा

 

करे घुंघरू खूब धमाल
दीवानों को घायल
रुनझुन रुनझुन की तान
छेड़ती है पायल

 

पैरों का करे सिंगार
प्रियतम झूम उठा
चमके चांदी की पायल
जमाना घूम उठा

 

मदमस्त बहारें मोहक सी
बरसता हो जैसे सावन
गुलशन में सारे पुष्प खिले
अधर मुस्कान हो भावन

 

गौरी का रूप जब संवरा
संगीत स्वर डोल उठा
खुशियों का आलम छाया
धूम मची मन बोल उठा

 

दिलों के बजते तार सभी
मन की गांठे खोल उठा
जब पायल के घुंघरू बाजे
दिल का इकतारा बोल उठा

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अंग प्रदर्शन का कोहराम | Kavita

Similar Posts

  • गणपति वंदना | Ganpati Bhagwan ki vandana

    गणपति वंदना ( Ganpati vandana )   नमन करु और वन्दन करु, हे गौरी पुत्र गणपति गजराज। बस नाम तुम्हारा लेने से ही, होता है समस्त विघ्नों का नाश ।।   प्रभु तुम्हारे नाम है अनेंक, सभी देवताओं में सबसे श्रेष्ठ। कष्ट विनायक मंगल फल दायक, और हो गुरुजनों में भी तुम श्रेष्ठ।।   रिद्धि-सिद्धि…

  • संजय जैन की कविताएं | Sanjay Jain Poetry

    जिंदगी की जंग जीवन के दो राह परजिंदगी आकर ठहर गई है।मौत की देहलीज परजिंदगी आकर रुक गई है।। अनुकूल स्थितियाँ न होने परजिंदगी डग मगा गई है।बनी बनाई व्यवस्थाएँजीवन की बिगड़ गई है।। मौज मस्ती से जिये हैजिंदगी में आनंद लिये है।इसलिए पीड़ा को अबसही नही पा रहे है।। जिंदगी की हर जरूरत कोमिलकर…

  • Kavita | अपना बचपन

    अपना बचपन ( Apna Bachpan )   बेटी का मुख देख सजल लोचन हो आए, रंग बिरंगा बचपन नयनों में तिर जाए । भोर सुहानी मां की डांट से आंखे मलती, शाम सुहानी पिता के स्नेह से है ढलती। सोते जागते नयनों में स्वप्निल सपने थे, भाई बहन दादा दादी संग सब अपने थे। फ्राक…

  • हे, मनुज अब तो कुछ बोल | Kavita Hey Manuj

    हे, मनुज अब तो कुछ बोल ( Hey manuj ab Kuch to bol )   मसल रहे है, कुचल रहे है, पंख कलियों के जल रहे है, उजड़ रहा है यह हरा भरा, चमन अमन का डरा डरा, मदारी इशारो पे नचा रहा, यहां कागा शोर मचा रहा, कब तक नंगा नाच चलेगा, कब तक…

  • प्रवेशोत्सव कार्यक्रम सत्र 2024-25

    “प्रवेशोत्सव कार्यक्रम” सत्र 2024-25   अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर सहज सरस शिक्षण अधिगम, भौतिक सुविधा युक्त परिवेश । शिक्षा संग सुसंस्कार अनुपमा, नवाचार प्रविधि कक्षा समावेश । मोहक सोहक शैक्षिक गतिविधियां, हर प्रयास सकारात्मकता सराबोर । अब कदम बढ़ने लगें,राजकीय विद्यालयों की ओर ।। सुयोग्य कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकवृंद, विद्यार्थी गण जिज्ञासु संस्कारी ।…

  • खुशियों से रौशन करें संसार

    दीपावली घी रुई से ज्योति जलतीमिट्टी का दीपक जलताजीवन की गाड़ी चलतीआपसी प्रेम जो पलता राम आज जब आयेंगेप्रसन्न हो जायेगी सीताअयोध्यावासी भी गायेंगेउर्मिला भी होगी हर्षिता भरत मिलने आयेंगेशुभ बेला आई पुनीतानागर दीप जलायेंगेखुश होंगी तीनों माता रावण से लंका को जीतामुक्त हुई लंका से सीता। खुशियों से रौशन करें संसार दीपोत्सव की खुशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *