पहचान | Pehchan

पहचान

( Pehchan ) 

भीड़ मे शामिल जरूर हों
वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है
किंतु ,आप भीड़ का नही
अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें…

ऊंचाई
पताका उठाने से नही मिलती
पताका योग्य होना ही
आपको आत्मविश्वासी बनाता है
और ,आज नही तो कल
यही आज की भीड़
कल आपके हिस्से की भीड़ बनने को उतावली रहेगी…

चलना और चलाना
यही तो आपके विवेक को दर्शाता है
मंजिल कभी भी
दौड़कर नही चलकर ही मिलती है….

नकल से नकलची नही
स्वयं सृजनकर्ता बनें
कीमत आपके मुहर की होनी चाहिए
और की पहचान मे
कहीं आपकी पहचान लुप्त न हो जाए…

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

चांदनी | Chandni

Similar Posts

  • पावन प्यार साथिया | Pawan Pyar Sathiya

    पावन प्यार साथिया ( Pawan pyar sathiya )    अधरों से ही बहती है मधुर रसधार साथिया। लबों से ही झलकता है पावन प्यार साथिया। मुस्कुराता चेहरा तेरा लगता है खास साथिया। तेरे गमों का हो जाता हमको एहसास साथिया। जुड़े हैं दिलों के तार दिल से हर बार साथिया। तुमसे ही मिलकर बने सुंदर…

  • तपन | Kavita Tapan

    तपन ( Tapan )   कितनी प्यारी सी तपन भरी थी उनकी मुस्कान में फरिश्ता  सी  लगने  लगी हमें भीड़ भरे जहान में   मदद को बढ़ा दिए हाथ साथ दे दिया जीवन में उनके प्यार की तपन से खिल गए फूल चमन में   महकी फुलवारी सारी प्रीत भरी बयार बहने लगी सद्भावों की…

  • धारा | Dhara

    धारा ( Dhara )    कोशिश न करिए किसी को तौलने की उसकी हुलिए या हालात को देखकर वक्त की दबिश मे चल रहे हैं सभी सूरज भी कभी पूरब तो कभी रहता है पश्चिम… ठीक है की आज आप कहां हैं यह मत देखिए की कौन कहां है हमने देखे हैं कई महलों को…

  • नई उमंगें सज रहीं | Nayi Umange

    नई उमंगें सज रहीं ( Nayi Umange saz rahi  )   नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में पुनीत पावन जन चितवन, सर्वत्र शुभता सरित प्रवाह । अयोध्या पूजित दिव्य अक्षत, रामलला निमंत्रण गवाह । विग्रह स्थापना अनूप दर्शन, घर द्वार उत्सविक वंदन में । नई उमंगें सज रहीं,बाईस जनवरी अभिनंदन में ।। अंतःकरण रचित…

  • कान्हा इस युग में भी आना

    कान्हा इस युग में भी आना इस युग में भी आना कान्हा…, इस युग में भी आना … नहीं चाहिए मयुर पंख, न धुन बंसी मधुर बजाना … कान्हा ..इस युग में भी आना…। जगह जगह बिसात बिछाये, बैठे शकुनि घात लगाये, हाथ सुदर्शन चक्र लिए तुम चमत्कार दिखलाना…, कान्हा… साथ सुदर्शन लाना…, कान्हा ..इस…

  • कवि की दुनिया जैसे न्यारी है | Kavi par kavita

    कवि की दुनिया जैसे न्यारी है  ( Kavi ki duniya jaise nyari hai )      शब्द-शब्द पिरोकर लेखक बुक माला बना देते, भाव अपनें मन के ये इसी क़लम से लिख देते। इन कवियों की दुनिया सब से अलग हीं लगती, कविता से कहानी कहानी से कविता बना देते।।   कल्पना से सोचकर लेखक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *