Piya Tohe

पिया तोहे जी भर देख लूं | Piya Tohe

पिया तोहे जी भर देख लूं

( Piya tohe jee bhar dekh loon )

 

खुशियों के पल जीकर देख लूं,
आ पिया तोहे जी भर देख लूं।

श्रृंगार मेरा सब पिया है तुमसे,
प्यार तेरा सनम पाकर देख लूं।

चांद उतरा है आज जमीन पर,
करवा चौथ मना कर देख लूं।

प्रीतम सज रही आज दुल्हन,
तुमसे प्रीत लगा कर देख लूं।

आओ सनम मेरे दिलबर प्यारे,
चांद को छत पे जाकर देख लूं।

सात जन्मों का साथ हमारा,
गीत सुहाना गाकर देख लूं।

लाज से गोरी यूं शर्माने लगी,
चांद घूंघट में छुपाकर देख लूं।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

श्रृंगार मेरा सब पिया से | Shringar Mera

Similar Posts

  • Hindi Poetry On Life | Hindi Poem -उलझन

    उलझन ( Uljhan )   मचा  हुआ  है  द्वंद  हृदय में, कैसे इसको समझाए। यायावर सा भटक रहा मन, मंजिल तक कैसे जाए।   उलझी  है जीवन  हाथों की,टेढी मेढी  रेखाओ में। एक सुलझ न पायी अब तक,दूजी कैसे सुलझाए।   वो मुझको चाहत से देखे,  पर मन मेरे और कोई। मेरे मन मे रमा…

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • औघड़ दानी हे वरदानी | Aughad Dani

    औघड़ दानी हे वरदानी  ( Aughad Dani hai Bardani )    महाकाल महादेव महेश्वर, भुजंग भूषण अविनाशी। शिव शंकर सदाशिव भोले, भूतनाथ शिव कैलाशी। नीलकंठ नटराज शंकर, महानिधि महेश महायोगी। हे गंगाधर हे भूतेश्वर,भगवन आदि देव हे आदियोगी। औघड़ दानी हे वरदानी,बाबा त्रिपुरारी त्रिशूल धारी। त्रिलोचन त्रिलोकी नाथ,त्रिभुवन स्वामी दया धारी। चन्द्र ललाट जटा में…

  • अनुराग से उजियार

    अनुराग से उजियार जगमग धरती उजियार , स्नेह दीप है आज lहर कण में दीप सजे , हुवा अंधकार बौना l धन की वर्षा विश्व में , करती चंचल लक्ष्मी lसमय और विवेक की , शिक्षा से झोली भरी l माँ से मेवे – मिटाई , पिता से पटाकी lनभ को चंद्रमा तो , घर…

  • बाबा रामदेव अवतारी | Avatari Baba Ramdev

    बाबा रामदेव अवतारी ( Baba Ramdev Avatari )    राजा अजमाल जी के घर-द्वार, द्वारिका-धीश ने लिया अवतार। बड़े बीरमदेव और छोटे रामदेव, लीला दिखाएं हो घोड़े असवार।। सन १४४२ भादवेसुदी दूज को, बनकर आए वे मैणादे के लाल। बचपन से दिखाएं लीला अपार, जैसे आयो फिर से नन्दगोपाल।। खुशियां मनावे गावे मंगलाचार, पोखरण के…

  • सिवा अंबेडकर के | Siva Ambedkar Ke

    सिवा अंबेडकर के ( Siva Ambedkar Ke )   कारवाॅं कोई नहीं है , रास्ता कोई नहीं, अब सिवा अंबेडकर के रहनुमा कोई नहीं। छाॅंव में बाबा ने लाकर तब बिठाया था हमें, धूप से बचने का जब था आसरा कोई नहीं। दासता की दास्ताॅं पढ़ते तो तुम भी जानते, दर्द में डूबी हुई ऐसी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *