Poem abhi aur sadhna hoga

अभी और सधना होगा | Poem abhi aur sadhna hoga

अभी और सधना होगा

( Abhi aur sadhna hoga )

 

नहीं  साधना  पूरी  हुई है, अभी और  सधना होगा।
अभी कहाँ कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।

 

अभी निशा का पहर शेष है, शेष अभी दिनकर आना
अभी भाग्य में छिपा हुआ है, खिलना या मुरझा जाना
अभी  और  कंटक  आना  है, जीवन पथ की राहों में
अभी छिपा है सुख दुख सारा, मौन समय की बाहों में
अभी  समर्पण  और  शेष है, अभी और तजना होगा।
अभी  कहाँ  कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।

 

अभी शशि की शीतलता से, तुमने हृदय मिलाया है
अभी  अमावस  देखी न है, नहीं ग्रहण की छाया है
अभी  मिली  है सीधी राहें, कठिनाई का भान नहीं
अभी  तुम्हें अपने पराये का, चतुराई का ज्ञान नहीं
अभी  कसौटी रही अधूरी, अभी और मपना होगा।
अभी कहाँ कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।

 

अभी ओस की बूँदों ने ही आँगन तेरा सजाया है
अभी सही न बरसातें भी, अभी शिशिर न आया है
अभी  बसंती  मधुमास  ने, प्रेम ही घोला कानों में
अभी ग्रीष्म से मिलन हुआ न, पड़े नहीं तूफानों में
अभी शिखर “चंचल” न आया, अभी और चढ़ना होगा।
अभी  कहाँ कुंदन बन पाये, अभी और तपना होगा।।

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

हरि की माया | Poem hari ki maya

Similar Posts

  • नवरात्रि | Navratri

    देवी स्कंदमाता “या देवी सर्वभूतेषु मातृ रूपेण संस्थिता।नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः “।। मां सिद्धिदात्री नवरात्रि का अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना होती है। मां सभी सिद्धियों को प्रदान करती है। भगवान शिव को सिद्धियां देवी की पूजा से ही प्राप्त हुई थी। मां सिद्धिदात्री की सिद्धियों के कारण ही शिवशक्ति का रूप…

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • यदि होता नभ का पंछी मैं | Yadi Hota Nabh ka Panchhi main

    यदि होता नभ का पंछी मैं  ( Yadi hota nabh ka panchhi main )    यदि होता नभ का पंछी मैं दूर गगन उड़ जाता, नन्हें नन्हें उड़-पंखों से गगन घूम कर आता। फुदक फुदक कर खुशियों मन से चीं- चीं चूं- चूं गाता ऊपर नीचे कभी झुण्ड में उड़ता ही रह जाता। कोई आता…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • सांवरिया मेंह बरसा दे रै | Saawariya marwadi geet

    सांवरिया मेंह बरसा दे रै ( Saawariya : Marwadi geet )   सांवरिया मेंह बरसा दे रै,सांवरिया मेंह बरसा दे रै। पड़े तावड़ो तपै धरती, मन हरसा दे रै। सांवरिया मेंह बरसा दे रै   यो जेठ रो महीनो ठाडो, आग उगळतो तावड़ो। गर्मी से बेहाल होरया, होरयो मिनट बावळो। आषाढ़ रा बादळ बरसा, सावण…

  • मन की पीड़ा

    मन की पीड़ा मन की पीड़ा से जब कांपीं उंगली तो ये शब्द निचोड़ेअक्षर-अक्षर दर्द भरा हो तो प्रस्फुटन कहाँ पर होगा अभिशापों के शब्दबाण लेकर दुर्वासा खड़े हुए हैंकैसे कह दूँ शकुन्तला का फ़िर अनुकरण कहाँ पर होगा नया रूप धर धोबी आए मन में मैल आज भी उनकेईश्वर ही जाने सीता का नव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *