Poem ai zindagi

ऐ जिंदगी | Poem ai zindagi

ऐ जिंदगी

( Ai zindagi )

 

ऐ जिंदगी…
कुछ देर
ठहर जा
बैठ जा
कुछ
कह जा
कुछ
सुन जा
वक्त का
तकाज़ा है
कभी तू
गुम है
कभी मैं…

 

हाँफती
भागती सी
तुझे छूने की
होड़ में
थकी मांदी सी
सुस्ताने के
बहाने ढूँढ
तलाशती
तुझको ही
बोझिल
कमज़ोर
नज़रें मेरी

ऐ जिंदगी….

 

ले कभी
आगोश में
अपने
सहला मुझे
बतिया मुझसे
दूरियां हटा
करीब आ
देखा नहीं
चेहरा तेरा
सदियों से
जैसे
दम भर को
दम आ जाये
उखड़ती सांसे
थमती धड़कनें
रवानगी फिर
आ जाये
रूह मेरी
संवर जाये
छूने से तेरे

ऐ जिंदगी…

 

कुछ पल
संग चलें
हमकदम
हमसफर
हमसाया
बनकर
मै तेरी
तू मेरी

ऐ जिंदगी…

 

सिर्फ
इक बार
सिर्फ
मेरी
बस मेरी
होकर
जी ले ज़रा
जी जा ज़रा…

?

Suneet Sood Grover

लेखिका :- Suneet Sood Grover

अमृतसर ( पंजाब )

यह भी पढ़ें :-

सुना है | Suneet Sood Grover Poetry

Similar Posts

  • शहरों की ओर | Kavita

    शहरों की ओर ( Shahro ki or )     छोड़ दिया घर बार गांव चल पड़े शहर की ओर चकाचौंध के पीछे दौड़े भूल गए सुहानी भोर   भागदौड़ भरी जिंदगी फुर्सत का कोई नाम नहीं शहरों का जीवन ऐसा अपनेपन का काम नहीं   फैशन के दीवाने होकर लोग चले शहर की ओर…

  • बच्चों का बचपन | Bacchon ka Bachpan

    बच्चों का बचपन ( Bacchon ka bachpan ) ( 2 ) किस ओर जा रहे हैं बच्चे धकेल रहे हैं अंधविश्वास और अंधभक्ति की तरफ क्यों छिन रहे हो उनका बचपन क्यों काट रहे हो उनके पंख उड़ने दो हिंसकवादी ना बनाओं धर्म का प्रचार ना करवाओ बच्चों में नफ़रत ना भरो अभी वो खाली…

  • ये रूप रंग ये चाल ढाल | Kavita ye Roop Rang

    ये रूप रंग ये चाल ढाल ( Ye roop rang ye chaal dhaal )    ये रूप रंग ये चाल ढाल ये तेवर क्यों नखराले है। गोरे गोरे गाल ये काली जुल्फे नैन तेरे मतवाले है। बहकी बहकी नजरें तेरी बाल तेरे घुंघराले है। गोरा बदन संगमरमर सा दीवाने डूबने वाले हैं। चाल मोरनी सी…

  • प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

    प्रतिस्पर्धी ( Pratispardhi )   हार जीत तो जीवन का हिस्सा है यह जरूरी नही की धावक के हर कदम पर पदक ही धरा हो हार भी तो जीत के लिए ही किया गया प्रयास है जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए सफलता मे यदि प्रसन्नता…

  • मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

    मानव का उसूल ( Manava ka usul )     चकाचौंध में खो गया नर धन के पीछे भाग रहा आज आदमी नित्य निरंतर व्यस्त होकर जाग रहा   झूठ कपट सीनाजोरी कालाबाजारी रिश्वतखोरी मानव का उसूल कैसा झूठे वादे बस बातें कोरी   प्रलोभन मोह माया के जाल पर जाल फेंक रहा नीली छतरी…

  • ओ इंसान | Oye Insaan

    ओ इंसान ( Oye Insaan ) ओ इंसान ,हर जगह छोड़,अपनी अच्छाई के निशान ।और अपनी, सच्चाई के निशान ।बस इसी में लगा , तू अपनी जान ।पहले बन , अच्छा इंसान ।फ़िर गुणवान, और चरित्रवान ।लोग करें , तेरा गुणगान ।कर तू कुछ , ऐसा मेरी जान ।बना अलग ,अपनी पहचान ।करें सब तुझपर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *