Poem badalte rishtey

बदलते रिश्ते | Poem badalte rishtey

बदलते रिश्ते

( Badalte rishtey )

 

रिश्ते बदलते सारे रिश्तो की अब डोर संभालो।
प्रेम की धारा से खींचो प्यार के मोती लुटा लो।

 

मतलब के हो गए हमारे सारे रिश्ते नाते।
खो गया प्रेम पुराना खोई सब मीठी बातें।

 

स्वार्थ रूपी शेषनाग डस रहा है रिश्तो को।
सद्भाव प्रेम को भूल कोस रहे किस्मतों को।

 

प्यार के मोती लुटाए रिश्तों में प्रेम फैलाए।
वक्त का मारा हो कोई अपनापन जा जताएं।

 

सुख-दुख बांटो थोड़ा बोलो मीठे बोल जरा।
प्रेम से मिलो सबसे रिश्तो में दुलार भरा।

 

नेह की डोर लेकर प्यार के रिश्तों में बांधों।
लबों पर मुस्कान खुशियों के खजाने साधो।

 

बदलते रिश्तो को बचा लो जरा टूटने से।
दरारे ना पड़ जाए घर की बातें फूटने से।

 

दिखावा सा रह गया मेलजोल प्रेम सारा।
विश्वास डगमगाया कहां गया प्रेम प्यारा।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/kavita-utho-parth/

Similar Posts

  • मोची | Mochi

    मोची ( Mochi )    पैरों से चलने में मजबूर, फिर भी प्रकृति में, मुस्कान भरी छाता बिखेरता , वह तल्लीन था अपने कार्य में, लगता था ऐसे कि वह , प्रभु के गांठ रहा हो जूते, उसका कार्य करने का ढंग, बड़ा ही प्रीत पूर्ण था, वह नहीं देखता कि , कौन छोटा कौन…

  • इतिहास का सत्य | Kavita itihaas ka satya

    इतिहास का सत्य ( Itihaas ka satya ) इतिहास परख कर एक एक, देखों उसका परिणाम था क्या। किस कारण खण्डित हुई धरा, देखों उसका प्रमाण था क्या। तुम कही सुनी बातों से बचकर, हर तथ्यों से निष्कर्ष गढो, तब ही तुम सत्य को जानोगे, विध्वंस है क्या निर्माण था क्या। अंग्रेजों और मुगलों से…

  • सिंदूर दान

    सिंदूर दान   रक्त वर्ण सुवर्ण भाल कपाल का श्रृंगार है यह। ये मेरा सिंदूर है भरपूर है संस्कार है यह।।   तुम न होते मैं न होती कौन होता, फिर जगत में कुछ न रहता शून्य होता, पर हमारे प्रणय पथ के प्रण का मूलाधार है यह।।ये मेरा०   सप्तफेरी प्रतिज्ञा जब प्रकृति में…

  • मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं | Poem main Pyar Bunta Hoon

    मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं ( Main preet bunta hoon main pyar bunta hoon )    मैं प्रीत बुनता हूं मैं प्यार बुनता हूं। गीतो भरे तराने रसधार बुनता हूं। महकती हवाएं मस्त बहार चुनता हूं। सदाबहार बोल सुरीले गीत सुनता हूं। लोकतंत्र का स्तंभ उम्मीदवार चुनता हूं सच्चाई पे खरे मिले…

  • प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

    प्रभु तुम आए ( Prabhu tum aaye )    प्रभु तुम आए , दीन हीन बनकर , हमारे द्वार, मैंने तुझे दुत्कारा , जलील किया, तुम कुछ ना बोले , मेरी सारी नादानियों को, सहते रहे, फिर लौट गये। मैं मंदिरों में , तुझे ढूंढता रहा, परंतु मंदिर के बाहर, कोढी का रूप रखकर ,…

  • उम्मीद

    उम्मीद   शांत सी जिंदगी में फिर से शोर होगा इस अंधेरी दुनिया में फिर कोई भोर होगा। इसी उम्मीद में देखो कितनी बड़ी हो गयी मैं थोड़ी मासूम तो थोड़ी नकचढ़ी हो गयी मैं। कुछ अपनों को जाते देखा तो परायों को आते देखा। जिंदगी क्या है, लोगों से सुनते देखा पर असल जिंदगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *