poem-chulbuli

चुलबुली की यादें | Poem Chulbuli

चुलबुली की यादें

( Chulbuli ki yaadein )

 

ये गर्म सर्द हवाओ की साजिश है कि बिखर जाउँ मैं
तेरे  शहर  आऊं  और  तेरी बाहों में सिमट जाउँ मैं

ये चाय का शौक कब का भुला दिया मैं चुल्बुली
हो जाये तू मेरी बाहों में तेरे होंठो से लग जाऊं मैं

तुम  कामों  में  मशरूफ़  रहती  हो दिनभर, शिकायत नही
खुद को मैं कुछ ऐसा बनाऊं की बेकरार तुझको कर जाऊं मैं

पसन्द  गर  हो  तुझको  किस्से  कहानी  सुनना
तो बोल किसी दिन तेरे शहर के अखबार की खबर बन जाऊं मैं

तू खुश रहे खिलखिलाती रहे कुछ ऐसा वास्ता हो जिससे
तेरे  दिल  का  चिराग  बन  कहीं  जल  जाऊं  मैं

गर तू मेरी हो मेरी बनकर रहो
तो ऐसे ही हर पल गीत गजल गुनगुनाऊँ मैं

चुल्बुली तलब तेरे दीदार की हर पल सताती है
तू गर बोले तो तेरे शहर आ जाउँ मैं

दूँगा नही दर्द इस बात का वादा रहा
न तोड़ेंगे भरोसा कुछ ऐसा कर जाऊंगा मैं

ये गर्म शरद हवाओ की साजिश है कि बिखर जाउँ मैं
तेरे शहर आऊं और तेरी बाहों में सिमट जाउँ मैं

यह भी पढ़ें : –

यहाँ चल रही नफ़रतों की फ़िज़ां है | Ghazal nafraton ki fiza

Similar Posts

  • आपकी सीमा | App ki Seema

    आपकी सीमा ( App ki seema )    पृथ्वियां तो बहुत हैं ब्रम्हांड मे किंतु,जल और वायु के प्रभाव मे ही होती है श्रृष्टि की रचना… आपकी संगत और योग्यता के आधार पर ही होती है आपके व्यक्तित्व की पहचान….. व्यक्तिगत मे आप कैसे हैं इससे समाज को कोई फर्क नहीं पड़ता किंतु ,आप समाज…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

  • पिता एक अनमोल रतन | Pita ek anmol ratan kavita

    पिता एक अनमोल रतन  ( Pita ek anmol ratan )   विश्व शिल्पी पिता परिवार की जान है एक सहारा है जो देता सबको जीवन दान है हमारा रझक हमारी तीरों का कमान है वह पालन कर्त्ता सर्व समाज का मान है पिता एक अनमोल …   जीवन अर्पण समर्पण परिवार में धन-धान्य का व्यवस्थापक…

  • तुलसी पूजन दिवस | Tulsi Pujan Diwas

    तुलसी पूजन दिवस ( Tulsi pujan diwas )   तुलसी जी की महिमा न्यारी है पूजा पाठ व्रत उपासना, सदा शोभित शीर्ष स्थान । पुनीत पावन मंगल आभा, दुःख दर्द मूल अवसान । घर परिवार अनूप दर्शन कर, खिलती जीवन फुलवारी है । तुलसी जी की महिमा न्यारी है ।। भगवान विष्णु प्रिया बन, संपूर्ण…

  • कलम का पुजारी | Kalam ka pujari | Kavita

    कलम का पुजारी ( Kalam ka pujari )   नजर उठाकर देखो जरा, पहचान लीजिए। कलम का पुजारी हूं, जरा ध्यान दीजिए।   शब्दों की माला लेकर, भाव मोती पिरोता हूं। कागज कलम लेकर, मैं सपनों में खोता हूं।   गीत गजल छंद मुक्तक, दोहा चौपाई गाउं। मनमंदिर मांँ शारदे, पूजा कर दीप जलाऊं।  …

  • वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

    वजन घटाना जरूरी है ( Vajan ghatane jaruri hai ) ***** डोले शोले नहीं , वजन घटाने पर दें जोर, मधुमेह हृदयरोग व स्ट्रोक का यही है तोड़। ओबेसिटी कांग्रेस में ऐसा जताया गया है, मोटापे को हृदय के लिए खतरा बताया गया है। वजन में कमी लाकर- टाईप-2 मधुमेह की संभावना 42% तक घटा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *