Poem ghoorti nigahen

घूरती निगाहें | Poem ghoorti nigahen

घूरती निगाहें

( Ghoorti nigahen )

 

सिर पर तलवारों सी लगती हमको घूरती निगाहें
अंगारों से वार सहती रहती अक्सर जीवन राहें

 

जाने क्यों भृकुटियां तनी नैनो से ज्वाला सी बरसे
झील सी आंखें दिखाती तीर तलवार भाला बरछे

 

घूरती निगाहों का भी हौसलों से सामना कर लो
बर्बादियों का कहर है बढ़कर मुकाबला कर लो

 

घूरती निगाहों ने ही कलियों को शिकार बनाया
मर्यादा की हदें पार की महका चमन बिखराया

 

वहसीपन भरा होता भयावह घूरती निगाहों में
जाने क्या राज छिपाए रखती नजरें इन राहों में

 

घूरती इन निगाहों का राज जाने वो ऊपर वाला
घूर घूर घूरती रहती जाने अब क्या होने वाला

 

नजरें क्या खेल दिखाती रोती और हंसती गाती
घूरती निगाहे संसार में शक की सुई को दर्शाती

 

घूरती निगाहों में भी राज छुपाने की है भावन अदा
अतीत के पन्ने समेटे ढूंढती रहती वो खुद को सदा

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेहंदी की महक | Poem mehndi ki mahak

Similar Posts

  • अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

    अच्छे शिक्षक ( Acche Shikshak ) प्रथम गुरू है हम सबकी माता, जिसने संसार में जन्म दिया है । दूसरे गुरू हैं हम सबके पिता , पाल पोष के बड़ा किया है । तीसरे गुरू हैं हम सबके शिक्षक, जिसने संसार का ज्ञान दिया है । चौथे गुरू हैं हम सबके प्रकृति, जिसने उदार का…

  • होली ‌पुरानी | Kavita Holi Purani

    होली ‌पुरानी ( Holi Purani )   याद है वो होली मुझको। बीच गांव में एक ताल था, ताल किनारे देवी मन्दिर, मन्दिर से सटी विस्तृत चौपाल, जहां बैठकर बुजुर्ग गांव के, सुलझा देते विवाद गांव के, फिर नाऊठाकुर काका का, आबालवृद्ध के मस्तक पर, पहला अबीर तब लगता था, फिर दौर पान का चलता…

  • हवाई महल | Kavita Hawai Mahal

    हवाई महल ( Hawai Mahal )   पानी मे लकीर बनती नही घड़े पर पानी ठहरता नहीं भरी हो नींद, खुली आँखों में जिनकी उनके आगे से कोई गुजरता नहीं खुद हि खुद मे गाफ़िल् हैं जो दीन दुनियां से बेखबर हैं जो पाले बैठे हैं खुद की हि समझदारी जो उनके मुह से कोई…

  • प्रश्न | Prashn

    प्रश्न ( Prashn )   हर आदमी गलत नहीं होता किंतु ,घटी घटनाएं और मिलते-जुलते उदाहरण ही उसे गलत साबित कर देते हैं भिन्नता ही आदमी की विशेषता है किसी की किसी से समानता नहीं न सोच की ना व्यवहार की तब भी कर लिया जाता है शामिल उसे भ्रम और वहम की कतार में…

  • खत से इजहार | Kavita Khat se Izhaar

    खत से इजहार ( Khat se izhaar ) दिल की पीड़ा को नारी भली भाती जानती है। आँखों को आँखों से पढ़ना भी जानती है। इसलिए तो मोहब्बत नारी से शुरू होकर। नारी पर आकर ही समाप्त होती है।। मोहब्बत होती ही है कुछ इसी तरह की। जो रात की तन्हाई और सुहाने मौसम में।…

  • बहु राज || Kavita

    बहु राज ( Bahu Raj )   छोटे-छोटे  जब  थे  लाल मात-पिता कितने खुशहाल !   जननी जनक दुलारे सुत को पुत्र प्रेम में हारे खुद को  !      पाल पोस कर बड़ा किया   पैर पर उनको खड़ा किया ! मन में जागे फिर नए सपने बहू  बिना घर सुने  अपने  !  घर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *