Poem mehndi ki mahak

मेहंदी की महक | Poem mehndi ki mahak

मेहंदी की महक

( Mehndi ki mahak )

 

नारी का श्रृंगार मेहंदी चार चांद चमका देती
हिना में गुण आकर्षण पिया मन लुभा लेती

 

रचकर रंग दिखाती है सौंदर्य में निखार लाती है
दुल्हन के हाथों का सौंदर्य मनभावन सजाती है

 

मेहंदी की मोहक महक मदमस्त हो मधुमास
प्यार के मोती बरसते उमंगे छू लेती आकाश

 

मन को शीतलता देती खुशियों का लगे अंबार
सद्भाव प्रेम आनंद का जन मन करती संसार

 

महावर रचा हाथों में गौरी कर सोलह श्रंगार
कामिनी हिना संग हर्ष भरे उर उमड़ता प्यार

 

हर्षकारक रक्तगर्भा रक्तरंगा मेहंदी मनभावन
मनोरंजक रंजक हृदय प्रीत भरा लगता सावन

 

त्यौहार उत्सव उमंग खुशियों की हर बेला प्यारी
शादी विवाह धूमधाम से हिना से खुशियां हमारी

 

मेहंदी की महक बरसती स्नेह की लेकर बरसात
बाग की कलियां खिले लबों पे हो सुहानी बात

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

वीर छत्रपति शिवाजी | Poem on Chhatrapati Shivaji

Similar Posts

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

  • तुम न जाओ

    तुम न जाओ   सूने उपवन में गहन घन प्रीति गाओ तुम न जाओ।। मेरे अन्तर्मन अभी तुम रुक भी जाओ तुम जाओ।। स्वाती बिन प्यासा पपीहा देखा होगा, रात भर जगती चकोरी सुना होगा, मैं तना हूं तुम लता बन लिपट जाओ तुम न जाओ।।तुम न० प्रेम तो एक हवा का झोंका नहीं है,…

  • देवेंद्र प्रताप वर्मा ‘विनीत’ की कविताएं | D P Verma Poetry

    अस्तित्व वो कहते हैं ये मेरा प्रश्न है,हर उत्तर को निगलेगा,मैं कहता हूँ ये मेरी अनुभूति है,मौन में भी उगलेगा। वो कहते हैं ये मेरी रेखा है,किस्मत तक पहुँच जाएगी,मैं कहता हूँ ये मेरा पथ है,जो नियति को भी मोड़ लाएगी। वो कहते हैं ये मेरा काल है,सब कुछ ढहा जाएगा,मैं कहता हूँ ये मेरी…

  • माँ के चरणों में | Mother’s Day ke Liye Poem

    माँ के चरणों में ( Maa ke charno mein )    बड़ा छोटा शब्द है मां उसके चरणों में है जहां विस्तृत विशाल हृदय से करुणा ,ममता ,भावों से जीवन के हर ख्वाबों से आंचल की ठंडी छांव से चमकती उन आंखों से निश्छल प्यार के धागे से आशीषों के सागर से ममतामई दुआओं से…

  • आंचल की छांव | Kavita Aanchal ki Chhaon

    आंचल की छांव ( Aanchal Ki Chhaon )   वात्सल्य का उमड़ता सिंधु मां के आंचल की छांव सुख का सागर बरसता जो मां के छू लेता पांव   तेरे आशीष में जीवन है चरणों में चारो धाम मां सारी दुनिया फिरूं भटकता गोद में तेरे आराम मां   मेरे हर सुख दुख का पहले…

  • अपनें घर का वैद्य | Ghar ka Vaidya

    अपनें घर का वैद्य ( Apne ghar ka vaidya )   इन घरेलू नुस्खों को सब लोग आजमाकर देखना, अपने अपने घर का वैद्य आप ख़ुद ही बन जाना। हालात चाहें कैसे भी हो न बीमारियों से घबाराना, सवेरे जल्दी-उठकर हल्के व्यायाम ज़रुर करना।। खाॅंसी में काली-मिर्च और शहद मिलाकर चाटना, जलने पर मैथीदानें का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *