Poem Hindi bhasha

हिंदी भाषा | Poem Hindi bhasha

हिंदी भाषा

( Hindi bhasha )

 

हिंदी वह भाषा जिसमें हंसते गाते तुम l
हिंदी वह भाषा जिसमें सहज सुगमता पाते तुमl
हिंदी वह भाषा जिसमें सुख समृद्धि पाते तुमl
हिंदी वह भाषा है जिसमें संतों गुरुओं का आशीष पाते तुमl
हिंदी भाषा से जुड़कर ज्ञान विज्ञान पाते तुम l
हिंदी वह भाषा है जो दिलों पर राज करती हैl
अखंड भारत का यह सपने संजोया करती हैl
एकता और अखंडता का पाठ पढ़ाती है हिंदी
प्रेमचंद और निराला से संरक्षित हुई है हिंदी l
वेदव्यास तुलसी के कारण विश्व पटल पर छाई हिंदी
उपसर्ग प्रत्यय अलंकार से सुशोभित है हिंदीl
तद्भव तत्सम और समास से अलंकृत है हिंदी l
हिंदुस्तान वासियों के दिल में बसती है हिंदी l
गंगा यमुना कावेरी सी निर्झर निर्मल है हिंदी l
हमारा मान, सम्मान ,अभिमान है हिंदी l
सुंदर सरल सहज अभिव्यक्ति का माध्यम है हिंदीl
भारत वासियो की पहचान है हिंदी
हिंदी जैसे माथे की बिंदी विचारों की अभिव्यक्ति है l
संस्कार संस्कृति की जननी हैं हिंदी l
वात्सल्य प्रेम ममत्त्व से भरी हुई है l
हिंदी l
संपूर्ण अखंड भारत की आत्मा है हिंदी l
भाषा नहीं है हम सब की भावना है हिंदी l

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

 

Similar Posts

  • चांद पर तिरंगा | Chand par Tiranga

    चांद पर तिरंगा ( Chand par tiranga )   आज हमने चांद को अपना बना लिया तिरंगा अपने देश का उस पर फहरा दिया…. आईं जो मुस्किलें हम उनसे डरे नहीं मुस्किलों में हौसलों को थामें हम रहें हम भारती के लाल हैं क्यों हार से डरे हार में ही जीत है सबको दिखा दिया…

  • सौंदर्य | Saundarya Kavita

    सौंदर्य ( Saundarya )   सौन्दर्य समाहित ना होता, तेरा मेरे अब छंदों में। छलके गागर के जल जैसा, ये रूप तेरा छंदों से। कितना भी बांध लूं गजलों मे,कुछ अंश छूट जाता है, मैं लिखू कहानी यौवन पे, तू पूर्ण नही छंदों में।   रस रंग मालती पुष्प लता,जिसका सुगंध मनमोहिनी सा। कचनार कली…

  • यह पांव की पाजेब | Pajeb par kavita

    यह पांव की पाजेब ( Yeh paon ki pajeb )      ख़ूबसूरती बढ़ा देती है यह पांव की पाजेब, ध्यान सब का हटा देती जब बजती पाजेब। यह भी मुख्य श्रृंगार है विश्व में हर नारी का, खरीददारी में ‌खाली हो जाती मर्द की ज़ेब।।   नयी-नवेंली दुल्हन इससें शरमाती इठलाती, दूर दूर तक…

  • कमलेश विष्णु की कविताएं | Kamlesh Vishnu Hindi Poetry

    अंतस्तल में दीप जलाएं ज्योति जलाएं प्रज्ञा का, फिरउपवन सा घर-बार सजाएं !खुशियों की सौगात बांटकर ,हम-सब दीपावली मनाएं !! दिवाली में अबकी हम-सब ,मिलकर ये संकल्प उठाएं !घर रौशन करने से पहले ,अंतस्तल में दीप जलाएं !! कटुता त्यागें बैर मिटाएं,दीन दुखी को गले लगाएं !हम-सब मिलकर दिवाली में,विश्व शांति का अलख जगाएं !!…

  • नारंगी रंग | Narangi Rang par Kavita

    नारंगी रंग ( Narangi rang )   ऊर्जा और प्रेरणा देता हमें नारंगी रंग प्यारा नए सवेरे का रंग होता बदले ये जीवन धारा आदर्शवाद महत्वाकांक्षा शुभ गुणों का भंडार आकर्षण सुंदरता दर्शाता वैभव शुभ विचार मिलनसार स्नेह सूचक रंग कामदेव को प्यारा विद्या बुद्धि दया क्षमा चंचलता चित्त उजियारा चमकीला चमका देता है भाग्य…

  • मौन बोलता है | Poem maun bolata hai

    मौन बोलता है ( Maun bolata hai )   कभी-कभी एक चुप्पी भी बवाल खड़ा कर देती है। छोटी सी होती बात मगर मामला बड़ा कर देती है।   मौन कहीं कोई लेखनी अनकहे शब्द कह जाती है । जो गिरि गिराए ना गिरते प्राचीर दीवारें ढह जाती है।   मौन अचूक अस्त्र मानो धनुष…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *