Poem in Hindi on Gaon

आ चले लौटकर फिर उसी गांव में | Poem in Hindi on Gaon

आ चले लौटकर फिर उसी गांव में

( Aa chale lautkar phir usi gaon mein ) 

 

आ चले लौटकर फिर उसी गांव में।
हरेभरे खेत पीपल की ठंडी छांव में।

बुजुर्गों की चौपालें लगती हो जहां।
झुमते गाते मस्ताने नाचे देखो वहां।
लोग कर ले गुजारा एक ही ठांव में।
आ चले लौटकर फिर उसी गांव में।

वो हरियाली खेतों में छाई जहां।
मधुर मुस्कान होंठों पे आई वहां।
बजे ढोलक नगाड़े घुंघरू पांव में।
आ चलें लौटकर फिर उसी गांव में।

वह पगडंडी पाठशाला पढ़ते जहां।
बालपन के नजारे हम लड़ते वहां।
हो चैन की बंसी तरुवर की छांव में।
आ चले लौटकर फिर उसी गांव में।

गांव की बड़ी हवेली हाट सजते जहां।
दिलों के धनी लोग ज्यादा रहते वहां।
शुभ समाचार जहां कौवे की कांव में।
आ चले लौटकर फिर उसी गांव में‌

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हाथी घोड़ा और पालकी | Krishna Bhajan

Similar Posts

  • सिर्फ | Sirf

    सिर्फ ( Sirf )    मिला सिर्फ दर्द ,और मिले सिर्फ आंसू आपसे लगाकर दिल,कहो हमे क्या मिला मिल गई है मंजिल ,आपकी तो आपकी आपकी यादों के सिवा,कहो हमे क्या मिला कह दिए होते,नही मंजूर यह सिलसिला रेत की तृष्णा के सिवा,कहो हमे क्या मिला सिवा प्यार के कब तुम्हारा,साथ हमने मांगा खामोशी के…

  • आज पैसा बड़ा हो गया प्यार से | Kavita Aaj Paisa Bada ho Gaya Pyar se

    आज पैसा बड़ा हो गया प्यार से ( Aaj paisa bada ho gaya pyar se )   आज पैसा बड़ा हो गया है प्यार से, यह सचमुच बता रहें हम ईमान से। ना करते बुजुर्गो का आदर सत्कार, भाई से भाई बिछड़ रहें टकरार से।। अमीरों से रिश्ते बनाना चाहते सब, न जाने कहां खो…

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

  • Kavita | थप्पड़

    थप्पड़ ( Thappad ) *** उसने मां को नहीं मारा मार दिया जहान को अपनी ही पहचान को जीवन देने वाली निशान को। जान उसी की ले ली, लिए गोद जिसे रोटियां थी बेली। निकला कपूत, सारे जग ने देखा सुबूत। हो रही है थू थू, कितना कमीना निकला रे तू? चुकाया न कर्ज दूध…

  • हिंदी | Poem on Hindi in Hindi

    हिंदी ( Hindi )    हिंदी ही हिंद की पहचान रही युगों युगों का यह सम्मान रही भारत का यह अभिमान रही भारत वासी का स्वाभिमान रही ज्ञान रत भारत का गान हिंदी हर भाषा का यही मूल ज्ञान हिंदी जन जन के हृदय की तान हिंदी आदि सनातन की पहचान हिंदी हिंदी ने ही…

  • वार्षिकोत्सव की पावन बेला पर | Varshik Utsav

    वार्षिकोत्सव की पावन बेला पर ( Varshik utsav ki pawan bela par )    वार्षिकोत्सव की पावन बैला पर देते आपको बधाई, साहित्यिक गतिविधियों में अद्वितीय सेवाऍं निभाई। छोटे-बड़े और नऐ कलमकारों का इसने दिल जीता, काव्य काॅर्नर फाउंडेशन की इस दिन ही नींव लगाई।। सफ़र संघर्षों का शुरु किया आपने पाॅंच साल पहले, धीरे-धीरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *