कहां गए भरत समान भाई | Poem in Hindi on Bharat

कहां गए भरत समान भाई

( Kahan gaye Bharat saman bhai )

 

आज कहां गए ऐसे भरत समान भाई,
यह भाई की भाई जो होते थें परछाईं।
आदर्शों की‌ मिशाल थें वो ऐसे रघुराई
महिमा जिनकी तुलसी दास ने सुनाई।।

ठुकरा दिया था उन्होंने राज सिंहासन,
ऐसे वो राम लखन भरत शत्रुघ्न भाई।
यह प्राण भले जाए पर वचन ना जाई,
रघुकुल की रीत सदा ऐसी चली आई।।

वचनों के खातिर वो चलें गए वनवास,
शोर्य पराक्रम एवं भरमार था विश्वास।
अंज़ाम क्या होगा जिसका नही सोचा,
रचा ऐसा उन्होंने मर्यादा का इतिहास।।

ऐसी पुण्य-धरा है अपनें भारतवर्ष की,
अनंत वीरों ने दिया यहां बलिदान भी।
अवतरित हुए थें यहां स्वयं वो विधाता,
गुण-गान करते है हम सभी आज भी।।

अयोध्या नगर वासी थें सभी वफादार,
निभाएं जहां पर प्रभु श्रीराम किरदार।
सुख-दुःख गम सहना-रहना सिखाया,
सभी की सुनतें एवं बनतें थें मददगार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • ईंट की दीवारें | Kavita Eent ki Deewaren

    ईंट की दीवारें ( Eent ki Deewaren ) जब तक है जीवन जगत में वक्त का दौर तो चलता रहेगा बंटी है रात और दिन में जिंदगी ये चक्र तो यूँ ही चलता रहेगा मिलेंगे रेत के टीले हर जगह कहीं पर्वतों का झुंड होगा होगी कहीं कहीं खाईं गहरी कहीं खौलता कुआं होगा कट…

  • यक्ष प्रश्न | Yaksha Prashna

    यक्ष प्रश्न ( Yaksha Prashna )    परिवार हि समाज की वह इकाई है जहां से ,स्वयं समाज और देश का निर्माण होता है व्यक्ति ही एक मे अनेक और अनेक मे एक का प्रतिनिधित्व करता है…. प्रश्न तभी है की क्या एक व्यक्ति ही समाज का आधार है या,समाज ही व्यक्ति का ? हां,दोनो…

  • साईबर ठगों का आतंक | Cyber Thagi

    साईबर ठगों का आतंक ( Cyber thagon ka aatank )    आज बढ़ रहा है तीव्रता से साईबर ठगों का आतंक, अपने-आपको समझ रहें है वह सभी से बड़े दबंग। फैला रहें है जो जाल धनाधन ऐसे अनेकों है शैतान, जाल झूठ छल-कपट हेरा फेरी से कर देते है दंग।। करते है मोबाइल सिम बदलकर…

  • एकांत | Ekant

    एकांत ( Ekant ) यह एकांत जो हमें ,हमसे मिलाता है ।यह एकांत जो हमें ,जीना सिखाता है ।यह एकांत जो हमें ,शक्तिशाली बनाता है ।यह एकांत जो हमारे ,गुणों को बाहर लाता है ।यह एकांत जो हमारे ,ह्रदय में चैन लाता है ।और धीरे धीरे यह ,हमारे जीवन का ,महत्वपूर्ण भाग बन जाता है…

  • सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

    सत्य गुमराह नहीं होता ( Satya gumrah nahi hota )   सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता। सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता। श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे। सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे। सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता। सत्य की जीत…

  • संभल जा ज़रा | Kavita sambhal ja zara

    संभल जा ज़रा ( Sambhal ja zara ) ए-दोस्त… संभल जा ज़रा पछताएगा,रोएगा अपने किए दुष्कृत्यों पर फिर सोच सोच कर…. अभी समय है बच सकता है तो बच बचा सकता है तो बचा अपनों के अहसासों को अपनों के अरमानों को….. तुमसे ही तो सारी उम्मीदें हैं तुम ही तो पालनकर्ता हो अब तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *