kaliyon si muskan

कलियों की मुस्कान | Poem kaliyon si muskan

कलियों की मुस्कान

( Kaliyon si muskan )

 

कलियों की मुस्कान भी देती आनंद अपार।
नव ऊर्जा संचार कर लब लाती नई बहार।

सुंदरता में चार चांद जड़ दे एक मुस्कान।
सारा जहां अपना लगे प्यारा हर इंसान।

 

बगिया सारी महक उठे बस एक मुस्कान से।
खिल उठे चेहरे सारे मुस्कुराते एक इंसान से।

चमके सारे किस्मत के तारे हंसी-खुशी माहौल में।
हंसमुख सबको लगता प्रिय मधुरता मीठे बोल में।

 

चेहरे की मुस्कान देती हमें सदियों की पहचान।
जिंदादिली इसी का नाम सदा हंसता रहे इंसान।

हंस-हंसकर बतलाने वाले मिलनसार कहलाते।
मुस्कानों के दम पर जग में नाम अमर कर जाते।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

होलिका दहन | Poem Holika Dahan

Similar Posts

  • चौबीस से पहले | 2024 se Pahle

    चौबीस से पहले ( Chaubis se pahle )   न जाने कितने बनेगे मणीपुर? बंगाल बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ भी! मेवात नोएडा नूह बनेगे नये समूह… होने जो हैं चुनाव कुछ सूबों और केन्द्र के बचे हैं दिन मुश्किल के तैयारियां तो करनी पड़ेगी ना लड़ाओ बांटो उलझाओ समस्याओं को ना सुलझाओ बढ़ने दो यूँ…

  • आसमान तक पहुंच हो

    आसमान तक पहुंच हो   आसमान तक पहुंच हो, धरती पर हो पांव। कर लो शुभ कर्म ऐसे, रोशन हो जाए गांव। कीर्ति पताका नभ छाए, दुनिया में हो नाम। आओ मिलके हम करें, परोपकार के काम। लाठी का सहारा बने, स्नेह की बहती धारा। बस जाए दिलों में हम, आंखों का बन तारा। दुआओं…

  • ट्वीटर की धृष्टता

    ट्वीटर की धृष्टता ***** ट्वीटर वालों ने हमारे देश की आजादी, संप्रभुता, उदारता से खिलवाड़ किया है धृष्टता की है,मूर्खता की है इतना ही नहीं तकनीकी खामी बता- आरोपों से बचने की कोशिश की है। हमारी संप्रभुता से खिलवाड़ किया है, जम्मू एवं कश्मीर को- चीन में दिखाने का दुस्साहस किया है; लद्दाख को- जम्मू-कश्मीर…

  • मुझे मत तौलों | Mujhe mat Toulo

    मुझे मत तौलों ( Mujhe mat toulo )   मुझे मत तौलों , ईश्वरत्व से, मैं मनुष्य ही बने रहना चाहता हूं, जिसके हृदय में हो , मां जैसी ममता , पिता जैसा साथी, बहन जैसा स्नेह , जो हर दुखित प्राणी के, आंसुओं को पोछ सके , जिसके अंतर में हो , पद दलितों…

  • मेघ | Kavita Megh

    मेघ ( Megh ) मेघ तुम इतना भी ना इतराना जल्दी से तुम पावस ले आना बारिश की बूंद कब पड़ेंगी मुख पर, तुम मेघ अमृत को जल्दी बरसाना ।। तरस रहे सभी प्राणी ये जग जीवन करते हैं तुम्हारा मिलकर अभिनंदन आजाओ हम बाट निहारें कब से मेघ मल्हार राग भी तुमसे ही सारे…

  • डॉक्टर | Doctor

    डॉक्टर ( Doctor )   जो दिल की धड़कन सुनते दिल की दस्तक भी। जो रग-रग को पहचानते पढ़ लेते मस्तक भी। जो हर दर्द और पीड़ा का इलाज करते हैं। पर कुछ कुछ घाव शायद देर से भरते हैं। जिनके पास देने को गोली कैप्सूल इंजेक्शन है। जिनके लफ्जों में ही अटका रहता इन्फेक्शन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *