Poem Kyon

क्यों हवा ढूँढ रहे हो | Poem Kyon

क्यों हवा ढूँढ रहे हो

( Kyon hawa dhoondh rahe ho ) 

 

मैं हूँ एक सूरज क्यों अंधेरा ढूँढ रहे हो,
मैं हूँ तेरा समंदर क्यों कतरा ढूँढ रहे हो।

घर बनाने में उसने नपा दी पूरी उमर,
घर जलाने का बताओ क्यों पता ढूँढ रहे हो।

उतार तो लिया पहली ही नजर में दिल के अंदर,
तो बताओ क्यों नींद की दवा ढूँढ रहे हो।

महंगाई छीन ली सारा जहां का सुकून,
आटा हुआ है गीला,क्यों तवा ढूँढ रहे हो।

काटा है तूने जंगल कुछ पैसों के चक्कर में,
उखड़ रही हैं साँसें क्यों हवा ढूँढ रहे हो।

मेरे दिल में वो रहती है उसे जलाऊँ कैसे,
कब्र में लटका है पैर, तू अदा ढूँढ रहे हो।

हिसाब नहीं कर पाओगे आज के रहनुमा का,
चमचमाती धूप में क्या सजा ढूँढ रहे हो।

बहा नदियों खून तब जाकर मिली आजादी,
जो लूट रहे हैं देश,उनका पता ढूँढ रहे हो।

तोतली उम्र निकल गई तो समझो मजा गया,
अब इस ढलती उम्र में क्या नखरा ढूँढ रहे हो।

लूटपाट,हत्या,डकैती और कितना किया खून,
आया जाने का वक़्त तो खुदा ढूँढ रहे हो।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक), मुंबई

यह भी पढ़ें :-

बगावत ना करो | Poem Bagawat na Karo

 

Similar Posts

  • अलसायी कलम | Alsaayi Kalam

    अलसायी कलम ( Alsaayi kalam )    यह निढाल कलम सुस्ताये से अल्फाज़ करवट ले मुँह मोड़कर यह मेरी डायरी के पन्ने हाथ लगाने पर कुछ यूं उखड़े से आँखें बंद किये कसमसाते हुये लिहाफ़ में मानो और दुबक गये हाथों से मेरे छिटक लिये दबी आवाज़ में मानो कह रहे रात है गहराती हमें…

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

  • जयमाला की रस्म | Jayamala ki rasm kavita

    जयमाला की रस्म ( Jayamala ki rasm kavita )   सुबह से ही सजने लगा जयमाल का मंच, यह विवाह की रस्म है या धन का प्रपंच। शाम तक सज धज के मंच तैयार हुआ, निर्जीव फूलों से सजीवता का कार्य हुआ।   अब लगने लगा है स्वर्ग का यह सिंहासन, इससे सुंदर नहीं बैठने…

  • भावनाएँ

    भावनाएँ   भावनाएँ अनमोल होती है..  जिंदगी खुशी और सकून देती है  यह हौसला, उम्मीद और ताकत देती हैं  भावनाएं ही हमें जीव से इंसान बनाती हैं जब तक भावनाएं हैं  तब तक ही हम इंसान है  सही मायने में भावना ही इंसानियत का पाठ पढ़ाती है हमें..!  भावनाओं से ही तो रिश्ते बनते हैं…..

  • नारी नित नमनीय | Nari Nit Namniye

    नारी नित नमनीय ( Nari Nit Namniye )   रंग बिखरे हों रंगोली से भरा हो सारा आकाश नेह का काजल लगाकर खत्म सारे ‘ काश’ हों …..! आदी से उस लक्ष्य तक की वीथिका के वृत्त को जोड़ती और संवारती अब बने हम व्यास। जगत सृजित करे नारी ही बहन बेटी पत्नी मां का…

  • अन्तर्मन का दीया

    अन्तर्मन का दीया दीपावली के दीये तोबुझ जाएँगेएक रात के बाद किन्तु अन्तर्मन का दीयासदैव जलाए रखना तांकि मिट सकेनिराशाओं का तिमिरचमकता रहेआशाओं का शिविर जगमगा उठेयह दिवस ओ निशाभावनाओं की हर दिशा यदि हो सके तोजलानाकिसी असहाय केबुझे हुए दीयेरौशनी के लिए। डॉ जसप्रीत कौर फ़लक( लुधियाना ) यह भी पढ़ें :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *