Poem in Hindi on Bachpan

बचपन के दिन और खेल | Poem in Hindi on Bachpan

बचपन के दिन और खेल

( Bachpan ke din aur khel ) 

 

 

कहां गए वो दिन बचपन के ,पचपन खेल हम खेले
नाचे गाए मौज मनाएं ,देखे घूम घूम कर मेले।।

कितनी थी सतरंगी दुनिया ,रंगों का था दिलसे मेल
एक सीध में दौड़ लगाकर ,छू छू कर दौड़ाए रेल ।।

खेल खिलौना मिट्टी का, मिट्टी पर खूब बनाएं
लगाकर मिट्टी का पहिया , खूब मिट्टी मे दौड़ाए।।

सुबह हुई जब बाग में जाएं,खेले दिनभर खेला
लगे टिकोरा जब आमो में ,चुन चुन मारे ढेला।।

पकड़ गौरैया के बच्चे को, मुंह में डालने पानी
कुछ अच्छा कुछ बुरा करे ,करे खूब मनमानी।।

चुनकर छोटे छोटे कंकड़, बैठ कर खेले गोटी
बार-बार जब हारे किस्मत लागे अपनी खोटी।।

कुड़ी कबड्डी लंबी कूद ,धनुष बाण ले करते युद्ध
करे लड़ाई चाहे जितनी ,मन रहता था एकदम शुद्ध।।

सावन में जब मेघ गरजते ,छम छम बरसे पानी
हाथ पकड़ कर यार दोस्त संग, खेले घो घो रानी।।

कूद कूद कर पोखर में ,दिन भर खूब नहाते थे
मम्मी लेकर दौड़े डंडा ,निकल निकल तब आते थे।।

नचा नचा कर लट्टू को, मन लट्टू हो जाता था
हार गया जब अपना लट्टू थोड़ा मन पछताता था ।।

कोयल के संग कुकू करते बच्चों के संग गाते थे
कागज की भी नाव बनाकर पानी में तैराते थे।।

देखकर तितली रंग बिरंगी, मन खूब ललचाये
पकड़ पकड़ जब छोड़े , बहुत मजा तब आये।।

लटक लटक कर डाली पर खेले आती पाती,
थक जाए जब दौड़ भागकर फूले अपनी छाती।।

आइस पाइस लुका छिपी, खेले पहनकर टोपी
चोर साव को जब पकड़े ,तब दौड़ के मारे ठोपी।।

माघ पुस जब तन खूब कांपे,खेले टन टन गोली
फागुन की जब मस्ती छाई ,खेले जमकर होली।।

लंबी लंबी बांधकर डोरी ,दिनभर पतंग उड़ाते थे
मेरी ऊपर तेरी ऊपर ,कहकर खूब चिढ़ाते थे।।

आम के पत्ते तोड़ तोड़कर ,फिरकी खूब नचाते थे
हवा नहीं जब रुक जाए, अंगुली से उसे घुमाते थे।।

बैट बॉल फुटबॉल भी खेले, सावन में खूब झूला झूले
बांधकर पट्टी आंखों पर ,जीवन का गम सारा भूले।।

आंधी आए धूल उड़े जब ,लेकर पहिया भागे
पांव में चाहे कांटा गड़ता,फिर भी दौड़े आगे।।

चोर सिपाही राजा नौकर , बने पुजारी पंडा
बच्चों संग मिलजुल कर खेले लेकर गुल्ली डंडा।।

कितना प्यारा जीवन था ,कितना प्यारा संग
आज उमरिया बदल गई ,बदल गया सब ढंग।।

बचपन बीता आई जवानी, छूट गया सब खेला
“रूप” के मन को भाए अति ,यादों का वह मेला

 

 

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

फागुन का रंग | Poem Fagun ka Rang

 

Similar Posts

  • कवि सत्य बोलेगा | Kavita

    कवि सत्य बोलेगा ( Kavi satya bolega )   देश की शान पर लिखता देश की आन पर लिखता देशभक्ति  दीप  जला  राष्ट्र  उत्थान पर लिखता आंधी  हो  चाहे तूफान लेखक कभी ना डोलेगा सिंहासन जब जब डगमगाए कवि सत्य बोलेगा   झलकता प्यार शब्दों में बहती काव्य अविरल धारा लेखनी  रोशन करे कमाल जग…

  • शक | Hindi Poem Shak

    शक ( Shak )   बिना पुख़्ता प्रमाण के शक बिगाड़ देता है संबंधों को जरा सी हुई गलतफहमी कर देती है अलग अपनों को काना फुसी के आम है चर्चे तोड़ने में होते नहीं कुछ खर्चे देखते हैं लोग तमाशा घर का बिखर जाता है परिवार प्रेम का ईर्ष्या में अपने भी हो जाते…

  • हम दो | Hum Do

    हम दो ( Hum do )  जहांँ हम दो हैं वहीं है परिवार सारा साज- श्रृंँगार सुरक्षा और संस्कार। जब साथ होते हैं सुकून में भीगे-भीगे लम्हात होते हैं नेह का मेह बरसता है खुद पर विश्वास आशाओं का आकाश होता है। दौड़ती -भागती जिंदगी में ये अल्पविराम अभिराम होता है इन पलों में जैसे…

  • थोड़े इसके शब्द ले लिये | Nema poetry

    थोड़े इसके शब्द ले लिये ( Thode iske shabd le liye )   थोड़े  इसके शब्द  ले  लिये, थोड़े  इसके  भाव। चोरी कर कविता लिख डाली, मूछों पर दे ताव।। मूछों  पर  दे  ताव,  बड़े  कवि  कहलाते मंचों पर वो ताल ठोक, कविता कह जाते कह “चंचल” कविराय, ये साहित्यिक फोड़े इनसे  ईश  बचाये, बंद…

  • नरक का द्वार | Narak ka dwar | Kavita

    नरक का द्वार ( Narak ka dwar )   नैन दिखा मां बाप को, खोले नरक के द्वार। अभिशापों की जिंदगी, मत जीओ संसार।   कच्ची कलियां नोंचतें, करते जो पापाचार। नरक द्वार खोलते, पापी वो नरनार।   स्वांग रचा छद्म करे, करते जो लूटमार। दीन दुखी की हाय ले, जाते नरक के द्वार।  …

  • सुख, समृद्धि, शान्ति की उड़ाएँ पतंगें | Poem in Hindi on Makar Sankranti

    सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें! ( Sukh,samridhi,shanti ki udaye patang! )   खुले आसमां में उड़ाएँ पतंगें, सुख,समृद्धि,शान्ति की उड़ाएँ पतंगें। फसलें सजी हैं किसानों की देखो, चलो हवा से मिलके उड़ाएँ पतंगें। मकर संक्रांति का फिर आया उत्सव, असत्य पे सत्य की उड़ाएँ पतंगें। तस्वीर दिल की इंद्रधनुषी बनाएँ, अरमानों के नभ में उड़ाएँ पतंगें।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *