Poem on Chhatrapati Shivaji

वीर छत्रपति शिवाजी | Poem on Chhatrapati Shivaji

वीर छत्रपति शिवाजी

( Veer Chhatrapati Shivaji )

 

निडर पराक्रमी वीर शिवाजी छत्रपति सम्राट हुए
झुके नहीं कहीं वीर सिंह व्यक्तित्व विराट लिये

 

रणधीर पराक्रमी महायोद्धा महासमर में लड़ते थे
छापामार युद्ध प्रणाली नित्य कीर्तिमान गढ़ते थे

 

नींव रखी मराठा साम्राज्य हिंद प्रबल पुजारी थे
मुगलों से संघर्ष किया रणनीति शौर्य अवतारी थे

 

शिक्षा जीजाबाई से युद्ध कौशल प्रवीणता पाई
गढ़ किले दुर्ग जीत शूर पराक्रम वीरता समाई

 

पूना का तोरण किला सिंहगढ़ दुर्ग सिंहनाद करें
शौर्य पराक्रम सैन्य दल में ओज भरी हुंकार भरे

 

यश पताका चहूंदिशा में कीर्ति ध्वज जब लहराया
कांप उठा मुगलों का आसन आदिलशाह घबराया

 

अफजल खां सेनापति दगाबाज धूर्त था मक्कार
वीर शिवाजी से टक्कर लेकर खा गया दुष्ट मार

 

छत्रपति प्रताप देख मुगल सेना सब कांप गई
रणवीरों का ओज दमकता तलवारे भी भांप गई

 

केसरिया बाना ले निकले तीर और तलवार लिए
हाथों में भाला दमकता वीरों की रण हुंकार लिए

 

हिंदू धर्म रक्षक पुरोधा अदम्य साहस से भरपूर
हड़कंप मचाया मुगलों में मंसूबे किये चकनाचूर

 

धर्म ध्वज के संरक्षक पराक्रमी वीर शिवाजी थे
भारत भूमि के गौरव प्रतापी जीतते हर बाजी थे

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

हंसते खिलते फूल | जलहरण घनाक्षरी

Similar Posts

  • निजी आजादी | Niji Zindagi

    निजी आजादी ( Niji zindagi )    गलत को गलत यदि कह न सको तो गलत का साथ भी गलत ही होगा स्वयं को निर्दोष समझने से पहले अपनी भूमिका भी माननी होगी… दुनियां के उसूलों के साथ चलना स्वयं को गुलाम बना लेना है विशिष्टता मे लोग अलग कुछ नही करते ढंग ही उनका…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

  • आम आदमी की किस्मत | Aam aadmi par kavita

    आम आदमी की किस्मत ! ***** ( Aam Aadmi Ki Kismat )   आम आदमी पिस रहा है, सड़कों पर जूते घिस रहा है। मारा मारा फिरता है इधर से उधर, समझ नहीं पाए- जाएं तो जाएं किधर । चहुंओर सन्नाटा है, सहायता को कहीं जाता है? निराशा ही निराशा उसे हाथ आता है। सरकारी…

  • स्मृतियाँ | Kavita Smritiyan

    स्मृतियाँ ( Smritiyan ) स्मृतियों के घने बादल फिर से घिरकर आयें हैं सांध्य आकाश में सांध्य बेला में तारे छिप रहें हैं कभी तों कभी झिलमिला रहें हैं स्मृतियों के घने बादल फिर से घिर रहें हैं घनघोर होगीं फिर वर्षा आसार नजर आ रहें हैं पग चिन्ह हैं तुम्हारे जानें के जो लौटकर…

  • मां दुर्गे कालरात्रि | Maa Durge Kalratri

    मां दुर्गे कालरात्रि ( Maa Durge Kalratri )   रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार मां दुर्गे कालरात्रि आभा, अद्भुत अनुपम मनोहारी । सघन तिमिर सम वर्णा दर्शन, साधक जन अति शुभकारी । संपूर्ण ब्रह्मांड सिद्धि वृष्टि, सर्वत्र खुशियां आनंद बहार । रूप विकराल रुद्र श्रृंगार, उरस्थ मृदुल मंगल धार ।। महायोगीश्वरी महायोगिनी…

  • तुलसी पूजन दिवस | Tulsi Pujan Diwas

    तुलसी पूजन दिवस ( Tulsi pujan diwas )   तुलसी जी की महिमा न्यारी है पूजा पाठ व्रत उपासना, सदा शोभित शीर्ष स्थान । पुनीत पावन मंगल आभा, दुःख दर्द मूल अवसान । घर परिवार अनूप दर्शन कर, खिलती जीवन फुलवारी है । तुलसी जी की महिमा न्यारी है ।। भगवान विष्णु प्रिया बन, संपूर्ण…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *