Poem niyati

नियति | Poem niyati

नियति

( Niyati )

 

नियति ने क्या खेल रचाया हे ईश्वर ये कैसी माया
कहर बन कोरोना आया कांपी दुनिया घर बैठाया

 

नीति नियम तोड़े न जाते कुदरत का पार न पाते
डोर थामे ऊपर वाला कठपुतली सा नाच नचाते

 

सुखों का सागर उमड़े कहीं दुखों की गिरती गाज
विधि का विधान मानो बना दे किसको सरताज

 

समय बड़ा बलवान हम वक्त की कर ले पहचान
नीयति चक्र चलता सदा हो वही जो करे भगवान

 

चांद सूरज तारे प्यारे चलते सब नियम से सारे
सौरमंडल समझाता हमे कुदरत से जुड़ो प्यारे

 

नियति रंग निराले देखो मौसम भी रंग बदलता है
भाग्य तारे दमक उठे सौभाग्य चांद निकलता है

 

हम विवश नीयति के आगे जो होना सो होता है
राजा रंक भू पर होते कोई हंसता कोई रोता है

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अलविदा सर्दी | Poem alvida sardi

Similar Posts

  • ले हाथों में इकतारा | Geet le hathon mein iktara

    ले हाथों में इकतारा ( Le hathon mein iktara )   गली-गली घुमा करता ले हाथों में इकतारा। सात सुरों के तार जोड़ संगीत सुनाता प्यारा। शब्द शब्द मोती से झरते बहती जब रसधारा महफिल में भी तन्हा रहता मनमौजी बंजारा। ले हाथों में इकतारा   प्रेम गीत के मधुर तराने ले अनुबंधों की माला।…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • टूटता तारा | Tootata Tara

    टूटता तारा ( Tootata tara )    एक रात बातों के मध्य तुम एकाएक खामोश हो गए थे मेरे पूछने पर मुझसे कहा मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी मैंने कहा – कैसे ? तुमने इशारा किया टूटते तारे का जिससे मैं थी अनभिज्ञ देख लो मेरी…

  • शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो | Baba Saheb Ambedkar par Kavita

    शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो ( Shikshit bano sangathit raho sangharsh karo )   भारत-वर्ष को देकर गयें है वो बाबा संविधान, युगों-युगों तक याद करेंगा आपकों हिंदुस्तान। सबसे अलग वो कर गुज़रें रचा ऐसा इतिहास, हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई पहलें आप इन्सान। ऊॅंच नीच व जाति धर्म का किया सदा विरोध, करतें रहें…

  • बूँद बचाये | Poem boond bachaye

    बूँद बचाये ( Boond bachaye )   बूँद बूँद से सागर भरता बूँद बूँद से गागर हम बूँद बचाएंगे तो भर जायेगा चापाकल बर्षा का जल तो अमृत है होता पर सब कोई उसे है खाता बोल रही कब से ये हमारी जमीन है जल नहीं पेयजल की बड़ी कमी है अब सब जन इस…

  • हिन्दी सजीव भाषा

    हिन्दी सजीव भाषा हिन्दी हमारी मातृभाषा हैहिन्दी हमारी राजभाषा हैहिन्दी से व्यवसाय हमाराहिन्दी हमारी लोकभाषा है । हिन्दी की है छाती चौड़ीसब भाषा इनके ओर दौड़ीसभी भाषा के शब्दों कोपरिवार जैसे अपनाया है । आराम , अफसोस…फारसी हैअमीर , गरीब…. अरबी हैचाय , पटाखा…. चीनी हैतोप , तलाश……तुर्की हैस्कूल, कॉलेज…अंग्रेजी हैआदि शब्दों को समाया है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *