Poem on Beti in Hindi

तेरी कमी | Poem on Beti in Hindi

तेरी कमी

( Teri kami )

 

खलती है

आज भी

तेरी कमी,

तू आज भी है

मेरे लिए

बेटी नन्हीं।

 

कैसे मैं समझूं?

मानूं मैं बातें

पराई पराई

कहते हर कोई

यही सोंच कर

आंखों में

छा जाती नमी

खलती है

आज भी

तेरी कमी।

 

आता कहीं से

तुझे देखता था

कभी भी न

सोंचा

न पाया

कि तू दूर होगी

मुझे छोड़कर यूं,

खलती है

आज भी

तेरी कमी।

 

चली तो गयी,

हमें छोड़कर तुम,

दूर फिर भी

नही हूं,

तुमसे मैं

आज भी,

मिलने की

चाहत में

सांसें

रह जाती है

थमी थमी,

खलती है

आज भी

तेरी कमी।

 

वही घर की

आंगन

रसोई

नन्हें नन्हें

हाथों की

नन्हीं नन्हीं

रोटियां,

अब कहां?

मिलते हैं

यही सब

सोंच कर

याद आते हैं

तेरी जमीं,

खलती है

आज भी

तेरी कमी।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

आदमी है जो | Aadmi hai Jo

Similar Posts

  • अ से अ : गुरु का महत्व

    अ से अ :  गुरु का महत्व अज्ञान दूर करता गुरु है । आत्माविश्वास बढ़ाता गुरु है । इनाम को बांटता गुरु है । ईमानदारी से पाठ बोलता गुरु । उत्साह भर सकता गुरु है । ऊंच नीच भेद समझाता गुरु है । ऋषियों की कथा सुनाता गुरु है । एकाग्रता का उपाय कहता गुरु…

  • पगडंडी | Hindi kavita

    पगडंडी ( Pagdandi )   पगडंडी वो रस्ता है, जो मंजिल को ले जाती है। उबड़ खाबड़ हो भले, मन को सुकून दिलाती है।   शहरों की सड़कों से ज्यादा, प्यारी लगे पगडंडी। प्रदूषण का नाम नहीं है, बहती हवा ठंडी ठंडी।   पगडंडी पर प्रेम बरसता, सद्भावो की धारा भी। हरी भरी हरियाली से,…

  • संसार एक जाल | Sansar ek Jaal

    संसार एक जाल ( Sansar ek jaal )   चारों तरफ फैली हुई धोखेबाजी और मक्कारी है, भोले भाले लोगों को लूटना इनकी कलाकारी है। सोच समझ करो भरोसा आज के तुम इंसानों पर, न जाने कब फेर दे पानी वो तुम्हारे अहसानों पर। जरूरतमंद जान तुम जिसका भला करने जाओगे, हो सकता है उसी…

  • मेरी दुनियाँ | Meri Duniya

    मेरी दुनियाँ ( Meri Duniya )   मेरी दुनिया हो आप दोनो जिंदगी के राहों में फरिश्ते हो जिंदगी ने जब सताया मुझे आपकी दुआओं ने बचाया जब जख्म दिए रास्तों ने मुझे आप दोनो की ममता ने ही गले लगाया जिंदगी से हुई जब रुस्वाई तो आप दोनो ने ही डांट लगाई यू तो…

  • अरमान 2024 के | Arman 2024 ke

    अरमान 2024 के ( Arman 2024 ke )   जीवन में सुख हर्ष हो, गुजरे कुछ यूँ साल। अब के सावन में भरें, कुएँ बावड़ी ताल।। छुएँ बुलंदी ख़्वाहिशें, पूरे हों सब ख़्वाब। अंतस में सबके सदा, खिलते रहें गुलाब।। मुखड़े पर मुस्कान हो, मन में रहे उमंग। जीवन भर उड़ते रहें, हँसी ख़ुशी के…

  • उम्मीद | Ummeed

    उम्मीद ( Ummeed )    उम्मीद आसरा है, सहारा है, बल है उम्मीद उत्तर है, रास्ता है, हल है उम्मीद ज़िगर है, करेजा है, दिल है उम्मीद मूल है, ब्याज है, हासिल है उम्मीद बंधन है, जुड़ाव है, लगाव है उम्मीद परीक्षा है, फल है, दबाव है उम्मीद मंजिल है, ख़्वाब है, कामना है उम्मीद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *