Poem on HIV AIDS in Hindi

एचआईवी और एड्स | Poem on HIV AIDS in Hindi

 एचआईवी और एड्स

( HIV Aur AIDS )

 

यह घाव ही ऐसा है यार जो कभी‌ भी भरता नही,
जिसका ज़ख्म गहरा होता है कभी दिखता नही।
नही दवाई लगती ऐसा ख़तरनाक वायरस है यह,
लाइलाज़ बीमारी है जिससे पीड़ित व्यक्ति कही।।

 

जान बूझकर जिसको कोई नियन्त्रण मत दे देना,
पुख्ता ईलाज़ नही जिसका ये बीमारी जानलेवा।
एचआईवी नाम है इसका दवाओं के सहारे रहना,
ना करों यारों कोई स्त्री-पुरुष ज़िंदगी से छलावा।।

 

कमजोरी ला देती बीमारी बचाव ही ईलाज है ना,
५-१० वर्षो में दिखते लक्षण डाॅक्टरों का कहना।
ऐसा लगता है अगर एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी लेना,
असुरक्षित यौन संबंध कभी किसी से ना बनाना।।

 

होता है एचआई‌वी एवं इस एड्स में बहुत अन्तर,
ये एचआई‌वी प्रथम स्टेज़ और एड्स लास्ट स्तर।
१० वर्षो में इस के १७ लाख लोग हुये है शिकार,
इसलिए इसे ज़रुरी-है समझना सभी को बेहतर।।

 

लाना है जागरूकता सबको समझो व समझाना,
अगर HIV ईलाज ना लिया तो AIDS हो जाना।
इम्युन सिस्टम मजबूत व सूई-ब्लैड अपनें रखना,
ना छुपाना ना छुपना ना मरीज़ से कोई घबराना।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • नयी रोशनी

    नयी रोशनी अंधेरों की बाहों से छूटकर आई है,एक उम्मीद की किरन जो जगमगाई है।थमी थी जो राहें, अब चल पड़ी हैं,दिलों में नयी रोशनी जो घर बसाई है। खामोशियों की परतें अब पिघलने लगीं,अधूरी सी कहानियां अब संवरने लगीं।हर कोना जो सूना था, वो चमक गया,नयी सुबह की आहट दिल को छूने लगी। दिकु,…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

  • दीपावली | Diwali geet

    दीपावली ( Deepawali : Geet )   लो आया दीपों का त्यौंहार छाई रौनक भरे बाजार खुशियों में झूमे संसार सज रहे घर-घर बंदनवार   दीप जलाने की बेला में देते खूब बधाई जगमग जगमग दीप जले घर घर धनलक्ष्मी आई   गजानंद जी रिद्धि सिद्धि लाये धन लक्ष्मी धन योग सुख समृद्धि वैभव आए…

  • अमराई बौराई

    अमराई बौराई   पीपल के पात झरे पलाश गये फूल। अब भी न आये वे क्या गये हैं भूल। गेंदे की कली कली आतप से झुलसी, पानी नित मांग रही आंगन की तुलसी, अमराई बौराई फली लगी बबूल। पीपल के पात झरे पलाश रहे फूल। काटे नहीं रात कटे गिन गिन कर तारे, कोयलिया कूक…

  • किसानों की उम्मीद | Poem in Hindi on Kisan

    किसानों की उम्मीद  ( Kisano ki umeed )    प्रीति में चूक ना इनके अब, उम्मीद का दीप जले कब तक जीवन बरसे तरसे जीवन, नभ में ना मेघ घटे अब तक हे नाथ अनाथ करहु ना अब, जीवन तो शेष रहे जब तक जल ही जल है जल थल नभ में, हम फिर भी…

  • पर्वत प्रदेश में पावस | Kavita

    पर्वत प्रदेश में पावस ( Parvat Pradesh Mein Pavas )   पावसी बूंदे पड़ते ही पर्वत झूमने है लगते.. पेड़  पौधे  फूल  सभी  मुस्कुराने  है लगते .. चट्टानों पर छा जाती है चाहुओर हरियाली मानो उपवन में कोई मोर नाचने है लगते।   रिमझिम बूंदें है गाती  भीगती है चोटियां… छनन छनन खलल खलल गाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *