Yuddh Chinnta Nivala

युद्ध छीनता निवाला | Yuddh Chinnta Nivala

युद्ध छीनता निवाला!

( Yuddh chinnta nivala )

 

अभी युद्ध चल रहा है
जाने कौन किसको छल रहा है?
जलने दो अभी
मरने दो मासूमों को….
रहो मौन!
देखो पहले,
किधर खड़ा है कौन?
नाप तौल कर बोलेंगे
दुश्मनी किसी से थोड़ी न मोलेंगे!
अपना कुछ जल नहीं रहा है?
सुदूर यूक्रेन फिलिस्तीन में न आग लगी है
बड़ी बड़ी संस्थाएं है न सुलझाने को…
रूस इस्राइल से पंगा कौन लेगा?
इसी ऊहा पोह में फंसी है दुनिया
जाएं तो जाएं किधर?
मर रही इंसानियत, तो मरे..
लफड़े में कौन पड़े?
इसलिए पांव पसार रहा है अहंकार।
गिर रहा दुनिया भर का शेयर बाजार
महंगाई तो बढ़ेगी चहुंओर
इकाॅनामी होगी खस्ता
महंगा होगा, राशन सस्ता
निवाला गरीबों का होगा दूर
लेकिन नहीं समझेंगे मगरूर!

 

लेखकमो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें:-

फलों के चमत्कार | Phalon ke Chamatkar

Similar Posts

  • तेरी याद – मेरी कविता

    तेरी याद – मेरी कविता सुनो दिकु… आज जब तेरी खबर मुझ तक आई,आँखें भीग गईं, रूह मुस्काई।सुना — आज भी वही जज़्बा है,दिकुप्रेम तेरे दिल में भी ज़िंदा है। रोक रखा है तुझे वक़्त और क़समों ने,तेरे फ़र्ज़ और रिश्तों ने।तू चाहकर भी कुछ कह नहीं पाती,पर तेरी ख़ामोशी मुझसे बात है कर जाती।…

  • मिलने की आस | Poem milne ki aas

    मिलने की आस ( Milne ki aas )   मिलना हो तुझसे ऐसी तारीख मुकर्रर हो जाए मैं जब भी आऊं तेरा बनकर तू भी मेरी हो जाए न रहे दूरियां एक दूजे में कुछ ऐसा वो पल हो लग जाउँ गले से तेरे मैं तू मेरे सीने से लग जाए ये ख्वाब भी कितने…

  • और झनकन | Kavita jhanakan

    और झनकन ( Aur jhanakan )   तार वीणा के शिथिल इतनी स्पंदन और झनकन। बिना कंगन असह्य खनकन और झनकन।। शांत अन्तस्थल में कल कल की निनाद। चिरन्तन से अद्यतन तक वही संवाद। इतीक्षक कब होगा दरपन जैसा ये मन और झनकन।। बिना कंगन० करुण क्रंदन चीख बहती अश्रुधारा। जब विभू था सम्प्रभू था…

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • गिनती की सांसे | Poem Ginti ki Saanse

    गिनती की सांसे ( Ginti ki Saanse )   फूटल कौड़ी साथ में केहू न लेके जाई, लूटा मत दुनिया के सुना मेरे भाई। पाप और पुण्य कै ई बाटे दुई डगरिया, दुई दिन कै जिनगी बा, छूटी ई बजरिया। सोनवाँ जस देहियाँ के दीहैं लोग जलाई, लूटा मत दुनिया के सुना मेरे भाई। फूटल…

  • वह भारतमाता | Vah Bharatmata

    वह भारतमाता ( Vah Bharatmata )   वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी जिसका लोहा मानती दुनिया सारी । भगीरथ ने जहाँ पतित पावनी गंगा ऊतारी, संतों-गुरुओं, पीरों ने जिसकी छवि सँवारी, ज्ञान-गुणों, संस्कारों की भरी पिटारी, पूरी दुनिया में सब देशों से जो है न्यारी । वह भारतमाता है, हम सबको प्यारी । सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *