Kavita muft ki salah

मुफ्त की सलाह | Poem on muft ki salah

मुफ्त की सलाह

( Muft ki salah )

 

 

फ्री फ्री फ्री मुफ्त की सलाह मिल रही सबको फ्री

हर मुश्किल समस्या का कोई इलाज लीजिए फ्री

 

सब हथकंडे सारे नुस्खे कई फार्मूले मिल जाएंगे

मुफ्त की सलाह देने कई माहिर विद्वान आएंगे

 

चुनावी चक्कर में पड़ गए आओ सलाह लीजिए

जीत हार के नुस्खे लेकर जीवन सफल कीजिए

 

मुफ्त की सलाह से बाबा चैनलों पर खूब छा गए

मुफ्त के आटा दाल खा लोग सड़कों पे आ गए

 

महंगाई ने पांव पसारे जनमानस अकुलाया है

मुफ्त में ही महामारी ने कैसा कहर ढहाया है

 

हर समस्या बीमारी का मिलता है हर तोड़ यहां

हर कोई तैयार बैठा मुफ्त में मिटाने झोड़ यहां

 

कोई योग मुफ्त में सबको सिखला रहा चैनलों पर

मुफ्त की सलाह बंट रही हर दर्जे हर चैनलों पर

 

जैसी मर्जी हो आपकी आकर लो मुफ्त की सलाह

सपनों को फिर पंख लगा उड़ान भरो अपनी चाह

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अनजान राहें | Poem anjaan raahen

Similar Posts

  • मानव या दानव कर्मों से | Karma par Kavita

    मानव या दानव कर्मों से ( Manav ya danav karmo se )   अच्छाई के पथ पर चलते वो मानवता होती है। लूटमार चोरी अन्याय कर्मों से दानवता होती है। मानवता आदर्श दिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम। धर्म निभाया रामचंद्र ने करुणा सिंधु हो निष्काम। दशानन दंभ में झूमा जब बढ़ा धरा पे पापाचार। दानवता ने…

  • सुदामा | Kavita

    सुदामा ( Sudama )   त्रिभुवनपति के दृगन में जल छा गया है। क्या कहा ! मेरा सुदामा आ गया है।। अवन्तिका उज्जयिनी शिप्रा महाकालेश्वर की माया, काशी वासी गुरु संदीपन ने यहां गुरुकुल बनाया। मथुरा से श्रीकृष्ण दाऊ प्रभास से सुदामा आये, गुरु संदीपन विद्यावारिधि को सकल विद्या पढ़ाये।। शास्त्र पारंगत विशारद पवित्रात्मा आ…

  • दलित की यथार्थ वेदनाविदा

    दलित की यथार्थ वेदनाविदा घर की खिन्नता को मिटाऊँ,या समाज की उन्नति जताऊँ lक्यूँ भूल गए है हम ,एक डाल के फूल है हम lक्लेश से व्याकुलता तक ,साहित्य से समाज तक lदलित की गति अम्बेडकर जी है ,तो दलित की यति वाल्मीकि जी है l न भूलूँ गत अनुभव ,न छोडूँ अस्त भव lसाँझा…

  • ऐ जिंदगी | Poem ai zindagi

    ऐ जिंदगी ( Ai zindagi )   ऐ जिंदगी… कुछ देर ठहर जा बैठ जा कुछ कह जा कुछ सुन जा वक्त का तकाज़ा है कभी तू गुम है कभी मैं…   हाँफती भागती सी तुझे छूने की होड़ में थकी मांदी सी सुस्ताने के बहाने ढूँढ तलाशती तुझको ही बोझिल कमज़ोर नज़रें मेरी ऐ…

  • होली मुक्तक | Holi par Muktak

    होली मुक्तक  ( Holi par Muktak )   रंगों का त्योहार आया सबके दिलों पे छा गया। रंगीला फागुन आया मस्ताना मौसम आ गया।   खिल गए हैं चेहरे सारे खुशियों का आलम छाया। मस्तानी हुई फागुनी बयार रंग होली का भा गया।   प्यार के तराने उमड़े रंगों की जब छटा आई। फागुन हर्षाता…

  • अवसर | Avsar

    अवसर ( Avsar )    अतीत को हवा तो नही दी जाती पर,अतीत को भुलाया भी नही जाता उड़े हों वक्त के परखच्चे जहां उसे भी तो राख मे दबाया नही जाता माना बदलाव नियम है प्रकृति का तब भी तो ढलना ढालना होता है न चाहे यदि बदलना कभी एक तो दूसरे को भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *