Poem On Time In Hindi

Poem On Time in Hindi | वक्त

वक्त

( Waqt ) 

( 2 ) 

वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी
झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी

हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से
टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से

उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे
पुरखे भी रहते सदमे में, इस एक के नाकारी से

हो जाता है जीवन व्यर्थ, हर एक बुरे कर्म से
मिलती नही माफी,शनिदेव करमाधिकारी से

कर्मों का फल हि, परिणाम का ज्मदाता है
हुयी न अंतिम जीत कभी, किसी होशियारी से

देख लो पलटकर पन्ने इतिहास के जितने तुम
मिले हैं दर्द बेशुमार, की गई हर गद्दारी से

( 1 )

ठहरता नही है आया वक्त कभी
ठहर जाती हैं यादें ही इस पल की
मिलते जुलते लोग ही अक्सर हमे
दे जाते हैं सीख आते हुए कल की

अपने ही अपने हों यह जरूरी नहीं
गैर भी हो जाते हैं अपनों से बेहतर
संबंध आपके ही सिद्ध करते हैं इसे
आपकी अपनी सोच है कितनी बेहतर

जरूरतें तो सभी को हैं है किसी से ही
रिश्तों के हद्द की समझदारी चाहिए
बादलों से भले भरा हुआ हो आकाश
बादलों मे पानी भी तो होना चाहिए

वक्त से वक्त का फासला दूर हो भले चाहे
संभलने समझने का वक्त देता है वक्त ही
आकर गया वक्त लौटकर आए या न आए
कल के लिए कल का वक्त भी देता वक्त ही

आप पर है की कल के लिए लेते हैं क्या
वक्त की निगाह मे कोई विशेष नही होता
क्यों किसी को बदलना नही होता

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

अर्थ हीन | Arth-Heen

 

Similar Posts

  • महत्व | Mahatva

    महत्व ( Mahatva )    गलतियाँरोज नहीं रोज नहीं होती दोबारा की मानसिकता और बार-बार की मूर्खता कहलाती है जो बदल देती है जीवन का मानचित्र और आदमी उसी में स्वयं को ही तलाशता रह जाता है पूरी उम्र भर स्वाभाविक का और सहजता व्यक्ति के सर्वोच्च शिखर हैं पूर्णता किसी में नहीं किंतु पूर्ण…

  • भावपूर्ण श्रद्धांजलि : पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह

    पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह डॉ मनमोहन गुरुमुख सिंह,महान अर्थतज्ञ डॉक्टर सिंह। पी एचडी कैंब्रिज विश्वविद्यालय से,डी. फिल ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से। अर्थशास्त्र के एक महान प्राध्यापक रहे,वाणिज्य उद्योग मंत्रालय के सलाहकार रहे। प्रणेता भारत की आर्थिक विकास के,बने रहे गवर्नर भारतीय रिजर्व बैंक के। भारत के महान अर्थमंत्री,प्रधानमंत्री रहे,अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सलाहकार रहे। पद्म…

  • अपनी दुनियां | Apni Duniya

    अपनी दुनियां इस दुनिया के भीतर भी अपनी एक दुनिया होनी चाहिएमन के राज वहीं पर खोलना चाहिए इस दुनिया में जिसकी अपनी नहीं होती एक दुनियावह विचरता रहता है भ्रम और जाल मेंदुखी होता रहता है संसार के अंदर लेकिन जिसके भीतर अपनी एक दुनिया होती हैवह सदा मस्त रहता है अपने ही भावों…

  • संस्कार | Sanskar par kavita

    संस्कार! ( Sanskar )   राम का संस्कार फिर देश में लाया जाए, पीकर आँसुओं को न जीवन बिताया जाए। खत्म हुआ समाज से छोटे- बड़े का अदब, भरत का वो कठोर तप सबको बताया जाए। लोग खौफजदा हैं आजकल के माहौल से, बाग की बुलबुल को बहेलिए से बचाया जाए। ठीकेदार बन बैठी घरों…

  • संतोष | Santosh par Kavita

    संतोष ( Santosh )   वक्त और हालात हमें सिखा रहे कई बात संतोष सुख का सागर आनंद मिले दिन रात   दमके सुंदर चेहरा होंठों की मुस्कानों से खुशियां मिलती हृदय को विरद बड़ाई कानो से   समदर्शी समभाव भरा सहनशीलता भरपूर धीरज धर्म संतोष हो घर खुशियां बरसे हजूर   जीवन में आनंद…

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *