लौट आओ ना | Laut Aao Na

लौट आओ ना

( Laut Aao Na )

हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है,
तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है।
लौट आओ ना, ये दिल बस यही पुकार करे,
तुझ बिन हर एक लम्हा बस खाली सा रह जाता है।

हर ख्वाब में तुम ही हो, हर बात में तेरा ज़िक्र,
तेरे बिना हर खुशी का रंग फीका सा हो जाता है।
दिल की धड़कनों में अब भी तेरा ही शोर है,
तेरे लौटने की उम्मीद से ये दिल दिन-रात बांवला हो जाता है।

वो हंसी तेरी, वो बातों का तेरा अंदाज़,
इन सांसों में अब भी वो एहसास बस जाता है।
लौट आओ ना, ये दिल तुझसे बंधा हुआ है,
तुझ बिन हर एक सपना अब टूट कर बिखर जाता है।

हर आहट पे दिल को सुकून सा आता है,
तेरी यादों में अब भी दर्द जगमगाता है।

प्रेम ठक्कर “दिकुप्रेमी”

यह भी पढ़ें :-

यादों की चुभन | Yaadon ki Chubhan

Similar Posts

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • इतिहास याद रखेगा आपको | Poem in Hindi on late general Bipin Rawat

    इतिहास याद रखेगा आपको ( Itihas yaad rakhega aapko ) (सीडीएस बिपिन जनरल रावत को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन)    इतिहास याद रखेगा आज हुआ हेलिकॉप्टर क्रेश, कीर्ति पताका लहराता रहेगा आपका देश-विदेश। यह कर्तव्यों की वेदी पहनकर अमर हो गऐ आप, जनरल को श्रद्धांजलि देता आज पूरा भारत देश।।   सीडीएस बिपिन जनरल रावत‌…

  • साईबर ठगों का आतंक | Cyber Thagi

    साईबर ठगों का आतंक ( Cyber thagon ka aatank )    आज बढ़ रहा है तीव्रता से साईबर ठगों का आतंक, अपने-आपको समझ रहें है वह सभी से बड़े दबंग। फैला रहें है जो जाल धनाधन ऐसे अनेकों है शैतान, जाल झूठ छल-कपट हेरा फेरी से कर देते है दंग।। करते है मोबाइल सिम बदलकर…

  • यादें | Kavita

    यादें ( Yaaden ) जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया। नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया। वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको, मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।   दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया। तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।…

  • एक रोटी | Ek Roti

    एक रोटी ( Ek Roti )   एक रोटी जो कल शाम की रोटीदान में रखी थी जो गली से कुत्ता आया रोटीदान को तोड़ रोटी उठा ले गया अब इंतजार है रोटी कहां से पैदा करें घर में दो चीज़ है एक मैं और एक रोटीदान मेरे बच्चों की निगाह उस कुत्ते की तरफ…

  • ख्वाहिशें | Kavita Khwahishen

    ख्वाहिशें ( Khwahishen ) ख्वाहिशों को जरूरत न बनाइये अपनी बन भी जाए अगर, तो उसे कभी अपनी लत न होने दीजिये, हो भि जाए लत यदि तो उसे न बनाइये कभी मजबूरी अपनी मजबूरी भी बना देती है मजबूर इतना कि हाथ सेंकने को घर अपना हि जला देती है ऐसे हालात में भुला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *