Poem suni holi

सूनी होली | Poem suni holi

सूनी होली

( Suni holi )

 

छेड़छाड़ ना कोई शरारत ना कोई हॅंसी ठिठोली
ना कोई रंगों की महफ़िल ना कोई घूँट ना गोली
सारा  जग  वैसा  ही  है पर लगती एक कमी है
सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन  कैसी  होली हो ली

 

भीड़ भाड़ औ’ शोरो गुल सब सन्नाटा बन बिखरा
जितना सबके मनभाया वह उतना मुझकोअखरा
ना  रूठे  तुम ना ही तुमने मुझ पर प्यार जताया
मन  ने  तुम्हें  नहीं  पाया तो मुझको रोना आया

हर बुजुर्ग चेहरे पर मुझको तुम ही आये दिखते
हर मासूम शरारत में तुम मुझ पर रहे उमगते
चले  गये  क्यों तुम दोनों कर मेरी दुनिया सूनी
भाव  नहीं  कोई  भी मेरे  मन में अब हैं जगते

सूनेपन में मुझे अचानक ही लगता है जैसे
शायद मैंने सुनी तुम्हारी या फिर माॅं की बोली
सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन कैसी होली होली

देख रहे थे जिन नजरों से तुम मैंने पढ़ ली थीं
उनकी भाषा में सोचों की हर सच्चाई गढ़ ली थी
रंग प्यार के कितने कितने साथ लिए तुम आये
माथे  तिलक किया मेरे मुख पर हैं रंग लगाए

सजा चुके थे तुम दोनों ही स्वागत बंदनवारे
तुम तक आऊॅं उसके पहले फैले हाथ तुम्हारे
जगमग रंग वही माॅं की ऑंखों में भी उभरे थे
जिन  रंगों  के तुम ले आये थे देने उजियारे

तुम दोनों की अगणित बातें उनमें रहीं अबोली
चाहें अगणित रंग गुलालों में थीं तुमने घोलीं
सोच  रहा  बैठा  मेरा मन कैसी होली होली

मेरे पास सभी कुछ है पर मन टूटा बिखरा है
खटक रही है कोई कमी सी मेरे इस जीवन में
बुरी लग रही है आंखों में वह आती जनसंख्या
जो  अनचाहे  आती  जाती है बाहर ऑंगन में

नहीं अकेला हूॅं इस घर में और बहुत कुछ भी है
वह सब जिसकी करे कामना कोई भी दुनिया में
जो भी तुम दोनों ने पाया मुझे दे दिया अपना
लेकिन वह किसके संग बाॅंटूॅं सोच रहा हूॅं मन में

तुम और माँ दोनों ही तन से मेरे पास नहीं हो
सजी हुई है लेकिन मन में तुम दोनों की टोली
सोच  रहा  बैठा  मेरा  मन कैसी होली हो ली

?

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

होली ने आकर कर डाला | Ghazal

Similar Posts

  • जय मां शारदे | Kavita Jai Maa Sharda

    जय मां शारदे ( Jai Maa Sharda ) हाथ जोड़ विनती करूं सुनिए चित लगाय l सर्वप्रथम पूजन करूं माँ आप होएं सहाय l सुनिए माँ विनती मेरी करो मन में प्रकाश l आन विराजो जिव्हा में मीठी बोली हो ख़ास ह्रदय में ज्ञान की ज्योति जला दो l नित गढ़ूं में नये आयाम l…

  • Lokgeet | चैती

     चैती ( Chaiti Lokgeet )   काहे  गए  परदेश  सजनवा,  काहे  गए  परदेश। प्रीत मोरी बिसरा के सजनवा,छोड़ गए निज देश।   फागुन बीता तुम बिन सजनवा,चैत चढा झकझोर। भरी दोहपरी अल्लड उडे है, गेहूंआ काटे मलहोर।   पुरवा पछुआ कभी उडे तो, कभी उडे चकचोर। सांझ  ढलत  ही चैती गाए तब, नैन बरसाए नीर।…

  • हिंदी पर अभिमान | Hindi diwas par vishesh kavita

    हिंदी पर अभिमान ( Hindi par abhiman )   हमें हिंदी पर अभिमान हैं हिंदी के सम्मान में वृद्धि हो सदैव गौरव गाथा हिंदी की भारत के समान है ।। आओ हिंदी भाषा का सम्मान करे हिंदी से ही हमारी अलग पहचान है सदा रहें भारत का है गौरव हमारे , मातृभाषा हिंदी हमारी मां…

  • कमल कुमार सैनी की कविताएं | Kamal Kumar Saini Poetry

    सब एक जैसे ही है सब एक जैसे ही हैहांसब एक जैसे ही हैसब कहते हीं सही हैहोता भी यही हैमनोविज्ञान कहता हैलगभग भावनाओं का जालसभी मेंसमान रहता हैमेरे वाला/मेरे वालींअलग हैं यह वहम हैसब उसी हाड़ मांस किबनावट हैये जो बाहरी रंग हैये सिर्फ सजावट हैकुछ में चमक हैकुछ में फिकापन है सब्र अब…

  • कौन बुझाये | Kavita Kaun Bujhaye

    कौन बुझाये! ( Kaun bujhaye )    दुश्मन जो आग लगाए पानी उसे बुझाये, पानी ही आग लगाए उसे कौन बुझाये।   माना यौवन के आगे न चलता जोर किसी का, मीठी-मीठी नजरों से जब होता कत्ल किसी का।   कोई थाम के बाँह को छोड़े कोई दूजा पार लगाए, जब दूजा ही बाँह को…

  • कागा के खट्टे मीठे अनुभव

    राम नाम राम मेरे रोम रोम में बसता,राम मेरे सांस रोमांस में बसता! आंखों का तारा बन हर पल,राम मेरी नज़र नूर में बसता! रक्त धारा बहती रग रग में,लाल ध्वल नस नस में बसता! राम रंग रूप स्वरूप मन मूर्त,स़ूरत बन सलोनी तन में बसता ! मृग नाभि कस्तूरी ढूंढे वन उपवन,सूंघे घास सुगंध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *