मेरे भोले की महिमा | Poetry on Lord Shiva in Hindi

मेरे भोले की महिमा

( Mere bhole ki mahima )

 

जो दाता हैं सब लोकों के,
मैं क्या उनका गुणगान करूं।
मैं तुच्छ जीव, में अभिमानी,
मैं बस शिव का ही नाम जपूं।

हे नीलकंठ ,हे विश्वेश्वर,
तुम आदि ,अनंत अनंता हो।
है आपसे ही सारी सृष्टि,
प्रभू आप ही इसके रचयिता हो।

हे सोमनाथ हे मल्लिका अर्जून ,
किस मुख से तेरा गुणगान करूं।
हे महादेव हे शिव शम्भू ,
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करूं।

है चंद्र सुशोभित जिनके सर,
जटा से गंगा निकली हैं।
है गले में सर्पों की माला,
संग में भूतों की टोली है।
जो भस्म रमाए हैं तन पर,
उनका हर पल मैं ध्यान करू।

हे रामेश्वर ,हे नागेश्वर,
किस मुख से तेरा गुणगान करूं।
हे मृत्युंजय हे महादेव ,
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करूं।

डमरू के डम-डम की प्रचंड ,
ध्वनि में है शिव तांडव करते।
जब नेत्र तीसरा प्रभु खोले,
तब प्रलय की ज्वाला निकले।
वो हैं संघारक सृष्टि के,
वो कालों के भी काल हैं।
हे जगतपति हे जगदीश्वर,
तेरी महिमा अपरम्पार हे।

हे महाकाल हे ओंकारेश्वर
किस मुख से तेरा गुणगान करूं।
हे वैधनाथ हे केदार नाथ,
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करू

जिनके मृदंग का मधुर नाद,
तीनों लोकों गूंज रहा,
डमरू के डम-डम से देखो,
ओंकार शब्द ही निकल रहा।
शिव मेरे हैं ,मैं शिव का हूं,
शिवमय सारा संसार हुआ।

हे डमरूधर, हे गंगाधर,
किस मुख से तेरा गुणगान करू।
हे कैलाशी ,हे त्रिपुरारी
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करू।

जो कोई नही कर सकता है,
वो नाथ मेरे कर जाते है ।
जब बात हो पूरी सृष्टी की,
तब आप हला हल पीते है।
तीनों लोकों के स्वामी हैं,
मेरे सर पे उनका हांथ है।
वो आशुतोष शिव हैं मेरे,
मैं उनके चरणों की दास हूं।

हे भीमेश्वर ,श्री घृष्णेश्वर,
किस मुख से तेरा गुणगान करूं।
हे उमापति हे त्र्यम्बकेश्वर ,
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करूं।

मै दासी तेरे चरणों की,
प्रभु आप दया के सागर हो।
मुझे काम-क्रोध ने घेरा है,
प्रभू आप तो इनके विजेता हो।
मुझे भव से पार लगा देना
मैं विनती बारम्बार करूं।
हे महादेव हे शिवशंकर
तुम्हे बारम्बार प्रणाम करूं
शिव स्तुति

 

रूबी चेतन शुक्ला
अलीगंज ( लखनऊ )

यह भी पढ़ें :-

भाई बहन का प्यार | Bhai Bahan ka Pyar

Similar Posts

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

  • अवध के धाम जाएंगे

    अवध के धाम जाएंगे   अवध के धाम जाएंगे, राम के दर्शन पाएंगे। उत्सव मिल मनाएंगे, झूम-झूम नाचे गाएंगे। अवध के धाम जाएंगे शब्दाक्षर मंच पावन, संगम होने वाला है। मनोरम छटा भावन, मोती पिरोने वाला है। राष्ट्र के गीत गुंजेंगे, राष्ट्रीय सम्मेलन होगा। कवि मुखर सुनाएंगे, फनकार मिलन होगा। शब्दाक्षर हुआ सिरमौर, पदाधिकारी आएंगे।…

  • नेत्र ज्योति | Kavita Netra Jyoti

    नेत्र ज्योति ( Netra Jyoti ) पहला सुख निरोगी काया, वेद पुराण यश गाया। सेवा कर्म पावन जग में, नेत्र ज्योति जो दे सके। बुढ़े और बीमारी को, अंधों को लाचारों को। वक्त के मारो को, कोई सहारा जो दे सके। ऋषी मुनियों ने, साधु संतों और गुणियों ने। नेत्रदान महादान, जो दानवीर हो कर…

  • Love kavita | Mohabbat |-मोहब्बत|

    मोहब्बत ( Mohabbat | Love kavita ) मोहब्बत कैसी होती हैं जुदाई कितनी रोती है ।। चैन आए नहीं रैन जाए नहीं रात बेबसी में नीद आए नहीं कटती नहीं है रात जल्दी सुबह नहीं होती है । मोहब्बत …… प्यार जलता रहे दिल पिघलता रहे हर घड़ी ख्वाब में फूल खिलता रहे जलती रहे…

  • बिखरा बिखरा |  Suneet Sood Grover Poetry

    बिखरा बिखरा ( Bikhara bikhara )   बिखरा बिखरा कतरा कतरा इधर उधर से जो मैं सहेजती हूँ संजोती हूँ   हवा का इक झोंका फिर उसे बिखरने को कर देता है मजबूर   दो हाथों में कभी आगोश में तो कभी दामन के पल्लू में   फिर उसे बचाती हूँ समेटती हूँ बाँध कर…

  • ऐ जिंदगी तुझे | Aye zindagi

    ऐ जिंदगी तुझे ( Aye zindagi tujhe )   ऐ!जिंदगी ,बचपन से ही तुझे उलझते हुए देखा है पसीने से लथपथ पिता का शरीर देखा है मां की आंखों मे ममता का प्यार देखा है अमीरी और गरीबी में फरक देखा है जमीन से खड़े होकर फलक देखा है खुद को हमेशा आंसुओं से तरबतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *