प्रभु श्री राम जी आयेंगे | Prabhu Shri Ram

प्रभु श्री राम जी आयेंगे

( Prabhu shri ram ji ayenge )

 

प्यारे, राम राम भज लेना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, राम राम बोल लेना,
तन मन में राम नाम पाएंगे।।

प्यारे, घर द्वार सजा लेना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, सिंदूर लेकर आना,
संग में हनुमान जी आयेंगे।।

प्यारे, बंधनवार लगा लेना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, फूलमाला बना लेना,
संग में सीता राम जी आयेंगे।।

प्यारे, प्रेमभाव जगा देना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, छपन्न भोग लगा देना,
संग में लव कुश भी आयेंगे।।

प्यारे, बंधन सूत्र बंधा लेना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, भ्रांता मिलन करा देना,
संग में लक्ष्मण जी आयेंगे।।

प्यारे, पावन मन कर लेना,
प्रभु श्री राम जी आयेंगे।
जरा, खुशियां मना लेना,
मन में सीताराम समाएंगे।।

 

हरिदास बड़ोदे ‘हरिप्रेम’ मेहरा
साहित्यकार/शिक्षाविद/समाजसेवी/गीतकार
आमला, जिला- बैतूल (मध्यप्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *