रात मेरी सियाह होती है | Raat Meri

रात मेरी सियाह होती है

( Raat meri siyah hoti hai ) 

 

जब इधर वो निग़ाह होती है
प्यार की उसके चाह होती है

दी सनम ने नहीं यहाँ दस्तक
रात मेरी सियाह होती है

प्यार की इम्तिहां हुई इतनी
हर घड़ी उसकी राह होती है

एक भी फोन वो नहीं करता
रोज़ जिसकी परवाह होती है

कौन दें दाद शेर पे सच्ची
झूठ बस वाह वाह होती है

कुछ बुरा दुश्मन कर नहीं सकता
जब ख़ुदा की पनाह होती है

याद ने इस क़दर सताया दिल
रोज़ गीली निग़ाह होती है

जुल्म अब इस क़दर बढ़ा आज़म
हर तरफ़ रोज़ आह होती है

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

लौट आ अब तू कहाँ है | Laut aa Ab

Similar Posts

  • माँ का भय

    माँ का भय मैंने बेटा जनाप्रसव पीड़ा भूल गयी वह धीरे-धीरे हँसने-रोने लगामैंने स्त्री होना बिसरा दिया उसने तुतली भाषा में माँ कहामैं हवा बनकर बहने लगी वह जवान हुआमैं उसके पैरों तले की मिट्टी वारती फिरूँ उसके सिर सेहरा बंधामुझे याद आयामैं भी एक रोज ब्याहकर आयी थीइसके पिता संग कुछ दिनों बाद मैंने…

  • अंधेरा चाहे जितनी कोशिशें करता रहेगा | Diwali ki kavita in Hindi

    अंधेरा चाहे जितनी कोशिशें करता रहेगा ( Andhera chahe jitani koshish karta rahega )     अंधेरा चाहे जितनी कोशिशें करता रहेगा। ये मिट्टी का दिया है उम्र भर जलता रहेगा।   शहर के पटाखे सब लूट लेगें फिर दिवाली, गाँव का बम बेचारा हाथ ही मलता रहेगा।   तूँ पत्थर है तो हम भी…

  • रश्मिरथी | Rashmirathi

    रश्मिरथी ( Rashmirathi )    देख सखी दिनकर नहीं आए आहट सुन रश्मि रथियों ने खोली द्वारा निशाचर डींग हांक रहे थे जो वह दुम दबाकर गये भाग कल की रात्रि अति काली जो अब ना दे दिखाई सोच सखी उनके आने पर क्या क्या देगा दिखाई तेज स्वरूप- सिंहासन संपूर्ण क्षितिज सुनहरी छाई निशाचर…

  • मेरा सनातन धर्म | Sanatan Dharma

    मेरा सनातन धर्म ( Mera sanatan dharma )   कल्पवृक्ष सा ये धर्म सनातन इस वृक्ष का बीज परमात्मा प्रेम, जिसके रचयिता ब्रह्मा जी स्वयं हैं विष्णु जी जिसके पालनहार शिव शक्ति की असीम कृपा पर ही, यहां चलता है यह जग संसार।। सनातन धर्म हैं विशाल स्वरूप बाकी सब धर्मों का भी हैं आधार…

  • पुत्री और शराबी पिता

    पुत्री और शराबी पिता   पापा मेरी किताब , मेरे अरमान है,  मेरी खुशी है, मेरा भविष्य है,          सब बेच मेरी खुशियों का          शराब पी गए,   पापा मां का मंगलसूत्र सुहाग है मांग का सिंदूर है,      सब बेच उनके अरमानों का      …

  • प्यार तेरे शहर का | Pyar Tere Shehar ka

    प्यार तेरे शहर का ( Pyar tere shehar ka )    रोग बनकर रह गया प्यार तेरे शहर का। संस्कार ले डूबा कैसा खुमार जहर सा। चलन ये फैशन का कैसे हुए परिधान। शर्म लज्जा ताक पर रख चला इंसान। विलासिता में डूबी बहती हवाएं सारी। भोग विलास में लिप्त है चार दीवारी। संस्कृति हनन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *