Pratispardhi

प्रतिस्पर्धी | Pratispardhi

प्रतिस्पर्धी

( Pratispardhi )

 

हार जीत तो जीवन का हिस्सा है
यह जरूरी नही की
धावक के हर कदम पर
पदक ही धरा हो

हार भी तो जीत के लिए ही
किया गया प्रयास है
जो सीखा देता है स्वयं की कमियों को
जीत की दिशा मे बढ़ने के लिए

सफलता मे यदि प्रसन्नता है तो
हार पर खिन्नता क्यों
अपनेपन मे ही सार्थकता है यदि तो
पराजित होने पर भिन्नता क्यों

धावक दौड़ता नही कभी पराजय के लिए
परिस्थितियां भी बन जाती हैं बाधक
जरूरी है की साथ रहें हरदम
पहले जैसे ही पराजय मे भी

जीवन स्वयं भी तो एक संग्राम ही है
संग्राम मे जीत हार की होड़
स्वाभाविक ही है
प्रतिस्पर्धी तो आश्वस्त है कल की जीत के लिए
सोचनीय तो वे हैं
जो आज विपरीत मे कहां खड़े हैं

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

शख्सियत | Shakhsiyat

Similar Posts

  • बचपना | बालगीत

    बचपना  ( Bachpana ) पुआल पर दौड़कर जीत जाते हैं, बारिश में भीगकर नाव चलाते हैं। बर्तनों से खेलकर खाना बनाते हैं-, चुपके से चलके याद, बचपन में चले जाते हैं । मुकुट मोर पंखों का लगाकर, कृष्ण बन जाते हैं, नीले आकाश को छूकर धरती पर इतराते हैं। कपड़ा ओढ़ मेढ़क बनकर, बारिश करवाते…

  • क्या शैतान सच में होते हैं

    क्या शैतान सच में होते हैं क्या सच में,होते हैं शैतान ?या ये है केवल,हमारा अनुमान ।हां वाकई,होते हैं शैतान ।जब हम करते हैं,कोई बुरा काम ।या फ़िर करते हैं,बड़ों का अपमान ।तब हमारे भीतर ही,प्रविष्ट हो जाते हैं ;ये दुष्ट शैतान ।जब हम, भूल जाते हैं ,सही ग़लत की पहचान ।तभी हमें उकसाते हैं…

  • कहाँ थे पहले?

    कहाँ थे पहले? खिड़की के हिलते पर्दों के पासतुम्हारी परछाईं नज़र आती हैकाश !तुम होते –ख़यालों में, कल्पनाओं मेंकितने रंग उभरते हैंदूर कहीं अतीत कीझील में डूब जाते हैंकभी लगता है, स्वप्न देख रही हूँकभी लगता है जाग रही हूँ यह बोझिल सन्नाटा, यादों का तूफ़ान,तुम्हारे ख़यालों की चुभती लहरें,मेरे भीतर कहीं टूटती, बिखरती,एक अनकही…

  • आया होली का त्योहार | Aaya Holi ka Tyohar

    आया होली का त्योहार ( Aaya Holi ka Tyohar )   आया होली का त्योहार, पानी की बौछार, रंग बिरंगी दुनिया में रंगहीन ना हो त्योहार। ना करें पानी की बरबादी ना हो प्रकृति को नुक्सान, ना मज़हब का हो चश्मा एक दूजे का हो सम्मान। राजनीति रंग में ना रंगे औरों को भी ना…

  • आजादी के दीवाने | Kavita Azadi Ke Deewane

    आजादी के दीवाने ( Azadi Ke Deewane )    हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं। दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं। क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को। हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं। हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं रख हिमालय सा हौसला, सागर…

  • एक नज़र देखों गाॅंव की ओर | Gaon par Kavita

    एक नज़र देखों गाॅंव की ओर ( Ek nazar dekho gaon ki ore )   एक नजर देखो गाँवो की और हालत ठीक नही है चारों और। ज़हर उगल रहा कोरोना आज गांव भी सुरक्षित नही है आज।। गुस्सा भरा है हर एक-एक ठोर सभी पड़े है अपनी-अपनी ठोर। खाने को अनाज नही अब और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *