प्रेम और प्यार | Prem aur Pyar

प्रेम और प्यार

( Prem Aur Pyar ) 

 

प्रेम आत्मिक है_प्यार आकर्षण है
प्रेम घटना है_प्यार वरण है
प्रेम अलौकिक है_प्यार लौकिक है
प्रेम अद्भुत है _प्यार सहज है

प्रेम तृप्ति है _प्यार तृष्णा है
प्रेम समर्पण है _प्यार ऐच्छिक है
प्रेम अमर है। _प्यार सामयिक है
प्रेम अनंत है _प्यार सीमित है

प्रेम मे संवेदना है _प्यार मे वेदना है
प्रेम हृदयंगम है _प्यार शारीरिक है
प्रेम शाश्वत है _प्यार नश्वर है
प्रेम परिभाषित नही _प्यार शाब्दिक है

प्रेम लालची नही _प्यार नि:स्वार्थ नही
प्रेम मे रंग भेद नहीं _प्यार मे सुंदरता है
प्रेम अंतर्दृष्टि से है _प्यार बह्यदृष्टि से है
प्रेम मूक है _प्यार वाचाल है

प्रेम एकाकार है _प्यार साक्षात्कार है
प्रेम मे भावना है _प्यार मत वासना है
प्रेम मे देना है _प्यार मे लेना है
प्रेम परम है _प्यार मौसम है

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

निज भाषा | Nij Bhasha

Similar Posts

  • है बहुत कुछ | Kavita Hain Bahot Kuch

    है बहुत कुछ ( Hain Bahot Kuch )   है बहुत कुछ मन में कहने को लेकिन मन में संभाल कर रखा हूं तेरे पास अपना दिल गिरवी मैने देख भाल कर रखा हूं तुम्हें क्या लगती है अंजान में तुम्हें चुना हूं नहीं नहीं मैंने बहुत कुछ देखा फिर तेरे लिए ख्वाब बुना हूं…

  • जरा सोचिए | Jara Sochie

    जरा सोचिए! ( Jara sochie )   आजीवन कुर्सी/सत्ता का सुख भोगने वाले/ भोग सकने वाले माननीय लोग एक नहीं अनेक पदों के लिए अलग अलग आजीवन पेंशन पाते हैं वही सत्ता के दंभ में युवाओं के लिए चार साला स्कीम लेकर आते हैं फायदे बहुत गिनाते हैं कभी निजीकरण का कभी न्यू पेंशन स्कीम…

  • मेरा बचपन | Poetry On Bachpan

    मेरा बचपन ( Mera bachpan)   वो रह रह कर क्यों याद आता है मुझे वो मेरा बचपन जो शायद भूल मुझे कहीं खो गया है दूर वो मेरा बचपन… वो पापा की बातें मम्मी का झिड़कना इम्तिहान के दिनों में मेरा टीवी देखने को ज़िद करना…. कितना मासूम था भोला था वो कितना न…

  • किताब | Kitab

    किताब ( Kitab )    पन्ने फड़फड़ाते रहे और हम लिखते रहे किताब जिंदगी की मगर,सियाही ही खत्म सी होने लगी कलम की किताब भी रह गई अधूरी की अधूरी ही शब्दों के मायने बदलते गए बदलते हुए अपनों की तरह बह गईं किश्तियां भी उम्मीदों की रह गए निखालिस टूटते हुए सपनों की तरह…

  • इंसान बनो | Insan bano kavita

    इंसान बनो ( Insan Bano : Kavita )   ये हर तरफ क्या हो गया है, क्यों हर जगह उदासी का मंजर है । लोग छोटी-छोटी बातों पर, क्यों बेवजह लड रहे हैं, हर तरफ द्वेष नफरत ही, क्यों पल रही, बढ़ रही है ।। कहीं रिश्ते में दूरियां आ रही; तो कहीं इंसानियत मर…

  • बड़प्पन से बड़े होते हैं

    बड़प्पन से बड़े होते हैं जो बड़े कद में हो गए ऊंचे ऊंचे पद पर हो गए। अंतर्मन विकार भरा हो तो स्वार्थ में जो खो गए। दिल दरिया सा जो रखते बड़प्पन से बड़े होते हैं। औरों की मदद जो करते लाखों हाथ खड़े होते हैं। वटवृक्ष की भांति देते सबको शीतल ठंडी छांव।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *