Prem par kavita

प्रिय आ जाना | Prem par kavita

प्रिय ! आ जाना

( Priye aa jaana )

 

 

यह प्रेम छिपाए ना छिपता

जब पास प्रिय ना होती हो

दिल दर्द सहे कितना पूछो?

अधमरा मरा कर देती हो,

 

        कुछ अजब गजब हरकत मुझमें

        तुम यादों में दे जाती हो

        फिर प्यार छिपाए कहां छिपे

        उल्टा मुझको समझाती हो,

 

तू  है  मेरी मै  हूं   तेरा

ना और मुझे कुछ दिखता है

कमजोर  प्यार  का डोर नहीं

यह जनम जनम का रिस्ता है,

 

         तुम नदी किनारों सी गोरी

         फिर दूर दूर क्यों रहती हो?

         हो मगन गगन सा कर वर्षा

         ना प्रेम नीर सा बहती हो?

 

पक्षी के पंख सा हम दोनों

उड़ नभ में जीवन के जाएं

सुदूर दूर दुःख जहां नहीं

हम दोनों खुद में खो जाएं,

 

          रह जाए ना अब बहुत हुआ

          प्रिय आ जाना,प्रिय आ जाना

          हम दोनों मिलकर एक बनें

          सुप्रीति की रीति निभा जाना,

 

है धन घटता है मन बढ़ता

पर प्रेम अमर हों जाता है

प्रिय प्रेम  सुपावन रिस्ता है

खुद जिसमें खुद खो जाता है,

 

          है प्रेम निभाना सरल नहीं

          मिटते मिटते मिट जाना है

          प्रिय प्रेम है कोई खेल नहीं

          ना हार जीत लुट जाना है,

 

कुछ को देखा अंधा होते

कुछ कहते प्यार कि धोखा है

पर प्यार प्रेम का वह बन्धन

अंधा भी जिसको देखा है,

 

          रसपान करूं अब ओंठो का

          उर उर का चाहूं मिल जाना

          रह जाए ना अब बहुत हुआ

          प्रिय आ जाना,प्रिय आ जाना।

 

रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

कर्म करता चल | Kavita karma karta chal

Similar Posts

  • इच्छा | Ichcha par kavita

    इच्छा ( Ichcha )  छोटी बड़ी पवित्र दूषित अधूरी पूरी मृत जीवित दबी तीव्र अल्पकालिक दीर्घकालिक व नाना प्रकार की होती है, सबको होती है। किसी की कम या ज्यादा होती है, किसी की पूरी तो किसी की अधूरी रह जाती है। यह कहां से आती है? जीवन से आती है, जीवनोपरांत समाप्त हो जाती…

  • तुम्हें कब मना किया है | Sandeep poetry

    तुम्हें कब मना किया है   किसी से प्रेम करने को तुम्हें कब मना किया है लेकिन! प्यार करना तुम ….. किसी से प्यार करना कहाँ गलत है….? बस….! इतना ध्यान रहे कि प्यार में अंधे हो कर अपनों को नहीं भूलें…… उन्हें भी उतना ही प्यार दें……… जितना अपनी प्रेमिका को प्यार देते हो……..!!…

  • कितना सहा होगा | Vedna kavita

     कितना सहा होगा  ( Kitna saha hoga)   कितना सहा होगा उन गर्भवती औरतों ने सड़क पर चलते हुए दर्द नंगे पैरों ,उखड़े कदमों से भूखे पेट और उतरे चेहरे से।। कितनी पीड़ा सही होगी सड़क पर बच्चे को जन्म देते हुए न कोई बिस्तर, न कोई दवा काट कर नाल बच्चे का टपकते अंगों…

  • दहेज में मां | Dahej mein Maa

    दहेज में मां ( Dahej mein maa )    था एक लावारिस खा रहा था ठोकर दर बदर अनाथ था पता नही कौन थी मां कौन थे बाप एक दिन अचानक पढ़ाई के लिए प्रेरित किया एक दिन बन गया बड़ा अफसर लेकिन भूला नहीं अपने पिछले दिन आ रहे थे बार बार याद एक…

  • मेरे प्यारे पापा | Mere pyare papa | Geet

    मेरे प्यारे पापा ( Mere pyare papa )   अनुभवो भरा खजाना, वो स्नेह का सिंधु सारा। अपनापन अनमोल बांटते, सदा प्रेम की धारा। सबकी खुशियों में खुश रह, भूल जाते बुढ़ापा। मेरे प्यारे पापा, सबसे अच्छे, वो मेरे प्यारे पापा।   जीवन में मुस्कुराते रहते, खिलते हुए चमन से। हंस-हंसकर हम से बतियाते, बड़े…

  • मैं हूं एक जग भिक्षुक

    मैं हूं एक जग भिक्षुक मैं भिक्षुक हूं यारों बस, इस सारे जमाने का,कुछ नहीं है मेरे पास, लोगों को दिखाने का।। जरिया भी नहीं है मेरे पास रोटी कमाने का,साधन भी नहीं खुद को जग से मिटाने का।। मैं कोई गीत भी नहीं हूं जमाने के गुनगुनाने का,मैं सरगम भी नहीं हूं दीवाने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *